मंडावा: युवक की मौत मामले को लेकर थाने पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम मंडावा। क्षेत्र के दिनवा लाडखानी निवासी मूलचंद की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।जानकारी के अनुसार मूलचंद 13 सितंबर को गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क किनारे पटक दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया।ग्रामीणों का कहना है कि घटना में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पांच दिन में मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। थाने पर करीब 2 घंटे तक ग्रामीण डटे रहे और बताया कि पुलिस को सबूत भी दिए फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है वही ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से थाने के सामने धरने पर बैठेंगे। इस दौरान मृतक की मां संतोष कुलहरी, बहन भंवरी देवी, विमला, केसर, बलवीर, शीशराम, राजेश कुमार, राजपाल, अक्षय, अरविंद, बनवारी, कर्मवीर, पंकज, युवराज, सजना, उर्मिला, प्रियंका, रचना ,सुभिता, अनीता, इंद्राज, हरलाल सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

- बगड़ से इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी हलचल,बगड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद का सियासी गणित बदला | बगड़ के चुनावी नतीजों ने अब अध्यक्ष की कुर्सी का सियासी गणित पूरी तरह बदल दिया है! 19 वार्डों के नतीजों में बीजेपी के खाते में 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीयों के खाते में 11 सीटें आई हैं। अब इन नतीजों के बाद बगड़ नगर पालिका में अगला बोर्ड किसका होगा, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कौन सा समीकरण बनेगा? निर्दलीय पार्षद किस करवट बैठेंगे? और सबसे बड़ा सवाल—क्या बगड़ में इस बार सत्ता का नया समीकरण देखने को मिलेगा? इन सवालों का जवाब मिलेगा 21 सितंबर को, जब अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होगी।1
- सरकार की हर घर जल योजना में पानी को ही लेकर हुआ आपस में विवाद सरकार की हर घर जल योजना में पानी को ही लेकर हुआ आपस में विवाद1
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के गृह क्षेत्र बगड़ में चेयरमैन पद बचाने की चुनौती, भाजपा के बागी ने कोंग्रेस से भरा नामांकन बगड़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के गृह क्षेत्र बगड़ नगरपालिका में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल गए हैं। भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राकेश शर्मा सांसद बृजेंद्र ओला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ 7 पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई है। इसके बाद राकेश शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके खेमे की ओर से अब 12 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। बगड़ नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 11 पार्षद चुने गए हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक बनी हुई है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गोविंद सिंह राठौड़ ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राकेश शर्मा का भाजपा से कांग्रेस में जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि वे भाजपा में जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। अब 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान के बाद ही बगड़ की चेयरमैन कुर्सी का अंतिम फैसला होगा।1
- ladies ki kahani Suno aisi gharwali honi chahie usmein pyar Se dhare aur usmein khyal aaya Apne aadami ka Aakar uska abhivaan hona chahie sudhar hona chahie usmein Jo hota Hai pyar Se pyar bada hota Hai usmein aisi kahani Hai Koi aadami pyar Se chhod deta hai1
- इस गांव में न तो पक्की सड़क है, न नदी पर पुल और न ही मोबाइल नेटवर्क की सुविधा. ऐसी स्थिति में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई मगर गांव तक एम्बुलेंस नहीं आ सकी. इस वजह से महिला को कुछ इस तरह अस्पताल ले जाया गया.1
- गुरुग्राम हिट एंड रन मामला फिर बना चर्चा का विषय गुर्जर समाज आया मैदान में1
- मंडावा: युवक की मौत मामले को लेकर थाने पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम मंडावा। क्षेत्र के दिनवा लाडखानी निवासी मूलचंद की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।जानकारी के अनुसार मूलचंद 13 सितंबर को गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क किनारे पटक दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया।ग्रामीणों का कहना है कि घटना में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पांच दिन में मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। थाने पर करीब 2 घंटे तक ग्रामीण डटे रहे और बताया कि पुलिस को सबूत भी दिए फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है वही ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से थाने के सामने धरने पर बैठेंगे। इस दौरान मृतक की मां संतोष कुलहरी, बहन भंवरी देवी, विमला, केसर, बलवीर, शीशराम, राजेश कुमार, राजपाल, अक्षय, अरविंद, बनवारी, कर्मवीर, पंकज, युवराज, सजना, उर्मिला, प्रियंका, रचना ,सुभिता, अनीता, इंद्राज, हरलाल सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।1
- 🚨 सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास कार और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजगढ़। चिड़ावा रोड पर रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के रविन्द्र सांगवान से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल ओमप्रकाश (55) पुत्र करण सिंह, निवासी सिथल को प्राथमिक उपचार के बाद समिति की एंबुलेंस से जिला अस्पताल झुंझुनूं पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं, हादसे में घायल शर्मीला (42) पत्नी अभिषेक सहारण, निवासी चूरू, हाल निवासी सीकर तथा महेंद्र (45) पुत्र बनवारी, निवासी गुढ़ा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शव सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। हादसे की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।1