- चोरी की विभिन्न घटनाओं से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद • थानाः- फखरपुर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना फखरपुर पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों मु0अ0सं0 38/2026, 48/2026, 53/2026, 57/2026 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को माल बरामद कर किया गया गिरफ्तार । o घटना का संक्षिप्त विवरण व अनावरण- दिनांक 21/22.02.2026 की रात्रि को थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी, कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि विगत माह हुई चोरी की घटनाओं के वांछित अभियुक्त चोरी के माल को साथ लेकर बेचने हेतु आपके थाना क्षेत्र से होकर बौण्डी की तरफ जा रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर पड़ने वाले कदियापुर नहर पुलिया के पास एम्बुस लगाकर 02 अभियुक्तों 1.भूर्रे उर्फ नसीम नाऊ पुत्र अलीशेर उर्फ कोइली निवासी ग्राम जिहुरा मरौचा दा0 डोकरी थाना बौण्डी जनपद बहराइच, 2. कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी ग्राम चाइन टेड़वा दा0 राजापुर खुर्द थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से 03 अदद सीलिंग फैन, 01 अदद इन्वर्टर, 01 अदद टुल्लू पम्प आदि बरामद हुआ । सभी अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पूर्व में अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर की गयी चोरियों से सम्बन्धित कुछ माल को एक अन्यत्र स्थान पर झाड़ी में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की गयी । जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर शेष माल 02 अदद सिलेण्डर, 02 अदद बैट्री, 05 अदद बर्तन बरामद किया गया । बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. भूर्रे उर्फ नसीम नाऊ पुत्र अलीशेर उर्फ कोइली निवासी ग्राम जिहुरा मरौचा दा0 डोकरी थाना बौण्डी जनपद बहराइच 2. कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी ग्राम चाइन टेड़वा दा0 राजापुर खुर्द थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच o अनावरित अभियोग का विवरण- 1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस 2. मु0अ0सं0 48/2026 धारा 331(4), 317(2) बीएनएस 3. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 331(4), 317(2), 305 बीएनएस 4. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 303(2), 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- कदियापुर नहर पुल के पास दिनांक- दिनाँक 22.02.2026 समय- 03.10 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 02 अदद सिलेण्डर - 02 अदद बैटरी - 03 अदद सीलिंग फैन - 01 अदद इन्वर्टर - 01 अदद टुल्लू पम्प - 05 अदद बर्तन - 01 अदद मोटरसाइकिल o अभियुक्त गण आपराधिक इतिहास- -कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव मु0अ0सं0 124/23 धारा 323, 452, 504, 506 भा.द.वि. थाना हुजूरपुर मु0अ0सं0 191/25 धारा 305(a), 317(2), 331(4) भा.द.वि. थाना हुजूरपुर o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 रामदेव यादव 2. उ0नि0 श्याम सिंह यादव 3. उ0नि0 लक्ष्मण पाण्डेय 4. हे0का0 स्वतंत्र विक्रम सिंह 5. का0 अनिल यादव 6. का0 धनन्जय कुमार 7. का0 प्रशान्त यादव

- फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर बाइक बड़े से गड्ढे में जाकर पलटी हादसे में बाइक सवार बेचू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तीस में जुड़ गई है युवक को गंभीर चोट आई है।1
- उत्तर प्रदेश बहराइच ग्राम पंचायत रखोना विकासखंड शिवपुर के ग्राम प्रधान रामदुलारे, प्रतिनिधि मोइनुद्दीन, मुन्नी देवी परम हंस पांडेय, जाकिर अली सहित अन्य लोगों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में ग्राम पंचायत में तैनात बूथ लेवल अधिकारी की लापरवाही और मतदाताओं के साथ उचित व्यवहार न करने की शिकायत की थी l एसडीएम मौनालिसा जोहरी ने कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 फरवरी रविवार को सभी बी एल ओ को अपने ग्राम पंचायत में संबंधित बूथ पर मौजूद रहने और मतदाताओं की समस्याओं को सुनने और फॉर्म जमा करने को कहा था इसके बावजूद ग्राम पंचायत रखोना के संबंध पोलिंग स्टेशन पर तीन में सिर्फ एक बी एल ओ पहुंचे ग्राम पंचायत के मतदाता इधर-उधर भटकते रहे एसडीएम का आदेश भी ग्राम पंचायत रखोना में कोई असर नहीं रखता l2
- *अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 'वस्त्र पहनने और कान छिदाने से कोई योगी नहीं होता'* 🔹 अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा, कहा- 'चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ जानकारी ही नहीं है' ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने और क्या कहा या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का उद्देश्य क्या है?1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गुमशुदा बेटा 🚨 शादी समारोह में गए माता-पिता का बेटा वहीं से अचानक लापता हो गया। बीते 15 दिनों से बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 7 फरवरी से लापता बेटे को लेकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार हर संभावित स्थान पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। 👉 बेटे को ढूंढने के लिए पिता ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो भी जारी किया है। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से बेटे को शीघ्र खोजने की अपील की है। 🙏 मानवता के नाते सहयोग करें, सूचना मिलने पर तुरंत अवगत कराएं। @Uppolice @dgpup @prayagraj_pol @lucknowpolice @UPGovt @myogiadityanath #गुमशुदा_बेटा #15_दिन_से_लापता #7_फरवरी_से_गायब #परेशान_माता_पिता #इंसाफ_की_गुहार #लापता_व्यक्ति #ब्रेकिंग_न्यूज़4
- बहराइच 22 फरवरी। थाना रामगांव पुलिस ने सरकारी पुस्तकों के गबन व अवैध बिक्री के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 13,082 सरकारी पुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। 17 फरवरी को शिक्षा विभाग के डीसी द्वारा सरकारी पुस्तकों को बिक्री हेतु ले जाने की सूचना पर मु0अ0सं0 052/2026 धारा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आलोक मिश्रा, दिलशाद अली, शुभांकर गुप्ता व अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 61(2)ए व 316(5) बीएनएस की वृद्धि की गई है। एक अन्य आरोपी समीर अहमद की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- Post by Sandeep Kumar Patrakaar1
- आडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर बहराइच। कार्यपालक अध्यक्ष, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान आडिटोरिम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। मेगा शिविर के दौरान जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया गया वहीं विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। जबकि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच हरेन्द्र प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा व विराट शिरोमणि, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहराइच वीरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेगा शिविर के दौरान जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह द्वारा अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास, स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान, श्रम विभाग, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मोपेड विद आईस बाक्स योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा मशीनरी एवं कृषि यन्त्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्प्रासन कराया गया तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के डैमो चेक के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने बताया कि मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही भी गयी। शिविर के अन्त में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच पवन कुमार शर्मा द्वारा मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, पुलिस फोर्स व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।4
- Pure Silver ladies bracelet unbelievable design ! We are providing 18k & 22k hallmark HUID gold Jewellery and Pure Silver jewellry with latest design and lightweight. For Order related queries:- Call or WhatsApp:- 9919221010 (Mr Hikmat) 📍 Located in: Garg Medical wa Gopi Chacha ki dukaan ke samne Risia Bazar Bahraich Uttar Pradesh 271875 Follow us on other social media handle:- Instagram:- @seth_jewellers_risia Facebook:- Thank You ❤️ #gold #hallmarkedjewellery #lightweightjewellery #latestdesign #trending1
- Post by शहनवाज असलम4