Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में यूजीसी नियम लागू करने की मांग रैली निकली,,
Sandeep Kumar Patrakaar
फतेहपुर में यूजीसी नियम लागू करने की मांग रैली निकली,,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कासगंज में परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या* 🔹 पूर्व विधायक अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदनाएं, सरकार से की आर्थिक मदद की मांग #Kasganj #UttarPradesh #JusticeForFamily1
- Post by Sandeep Kumar Patrakaar1
- Post by शहनवाज असलम4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में कार ने 3 बाइकों को कुचला, 7 घायल शादी से लौट रहे थे एक ही परिवार के लोग, बच्चा भी शामिल* बाराबंकी के फतेहपुर में शनिवार देर रात करीब 11:30 पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सभी घायल महमूदाबाद में एक पारिवारिक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर कंदरौला पुरवा गांव लौट रहे थे। घायलों में विपिन कुमार (35), अंशु कुमार (20), सौरभ (18), अयांश (5), शिवम वर्मा (20), अतुल कुमार (35) और अंकुल (22) शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े हैं। जैसे ही ये लोग कसियापुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुछ दूरी पर चल रही तीनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विपिन, अंशु, सौरभ, अयांश और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।2
- बड़ी भयानक आग लगी2
- पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान, चालक फरार लखनऊ। पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक में टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात चार पहिया वाहन की पहचान पुलिस ने कर ली है। बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल के अनुसार वाहन का पता लगा लिया गया है, जबकि उसका चालक दिप कुमार अभी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी रही, जिसके आधार पर वाहन की पहचान संभव हो सकी। चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल ने बताया कि चालक को जल्द पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं— 👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा 👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी 👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा 👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है। 👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?1
- *अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 'वस्त्र पहनने और कान छिदाने से कोई योगी नहीं होता'* 🔹 अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा, कहा- 'चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ जानकारी ही नहीं है' ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने और क्या कहा या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का उद्देश्य क्या है?1