रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में कार ने 3 बाइकों को कुचला, 7 घायल शादी से लौट रहे थे एक ही परिवार के लोग, बच्चा भी शामिल* बाराबंकी के फतेहपुर में शनिवार देर रात करीब 11:30 पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सभी घायल महमूदाबाद में एक पारिवारिक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर कंदरौला पुरवा गांव लौट रहे थे। घायलों में विपिन कुमार (35), अंशु कुमार (20), सौरभ (18), अयांश (5), शिवम वर्मा (20), अतुल कुमार (35) और अंकुल (22) शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े हैं। जैसे ही ये लोग कसियापुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुछ दूरी पर चल रही तीनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विपिन, अंशु, सौरभ, अयांश और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में कार ने 3 बाइकों को कुचला, 7 घायल शादी से लौट रहे थे एक ही परिवार के लोग, बच्चा भी शामिल* बाराबंकी के फतेहपुर में शनिवार देर रात करीब 11:30 पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सभी घायल महमूदाबाद में एक पारिवारिक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर कंदरौला पुरवा गांव लौट रहे थे। घायलों में विपिन कुमार (35), अंशु कुमार (20), सौरभ (18), अयांश (5), शिवम
वर्मा (20), अतुल कुमार (35) और अंकुल (22) शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े हैं। जैसे ही ये लोग कसियापुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुछ दूरी पर चल रही तीनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विपिन, अंशु, सौरभ, अयांश और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
- बाराबंकी यूपी न्यूज3
- *लखनऊ: रील का शौक पड़ा भारी....* रील बनाने के दौरान युवक ने पुलिस बैरियर पर गाड़ी चढ़ाते हुए वीडियो बनाया था और पुलिस को चुनौती दे रहा था, पर युवक को यही रिलबाजी भारी पड़ गई... थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में हुए इस मामले में थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने पहले तो गाड़ी और चालक को थाने के दर्शन करवाया, फिर बिगड़ैल युवक के पिता को थाने बुलवाकर बेटे द्वारा की गई गलती पर माफी मंगवाते हुए और ऐसे माता पिता को संदेश दिलवाया जो अपने बिगड़ैल बच्चों पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण बच्चे मनबढ़ई में कानून व्यवस्था का मज़ाक उड़ाते हैं और हुड़दंग मचाने के साथ, रिलबाजी में किसी भी हद तक कोई भी कृत्य कर जाते हैं.... थार, स्कॉर्पियो गाड़ी से की गई रिलबाजी पर पिता शर्मिंदा होते हुए थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार से एवं समस्त पुलिस से माफी मांगते हुए आगे से दुबारा न होने का वादा किया....1
- डिजिट इंश्योरेंस कंपनी जरवल कस्बा लाया है आपके लिए वाहन इंश्योरेंस पर विशेष छूट ऑफर के लिए अभी कॉल करें 96512287861
- Post by AMARNATH HOTEL1
- - चोरी की विभिन्न घटनाओं से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद • थानाः- फखरपुर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना फखरपुर पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों मु0अ0सं0 38/2026, 48/2026, 53/2026, 57/2026 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को माल बरामद कर किया गया गिरफ्तार । o घटना का संक्षिप्त विवरण व अनावरण- दिनांक 21/22.02.2026 की रात्रि को थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी, कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि विगत माह हुई चोरी की घटनाओं के वांछित अभियुक्त चोरी के माल को साथ लेकर बेचने हेतु आपके थाना क्षेत्र से होकर बौण्डी की तरफ जा रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर पड़ने वाले कदियापुर नहर पुलिया के पास एम्बुस लगाकर 02 अभियुक्तों 1.भूर्रे उर्फ नसीम नाऊ पुत्र अलीशेर उर्फ कोइली निवासी ग्राम जिहुरा मरौचा दा0 डोकरी थाना बौण्डी जनपद बहराइच, 2. कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी ग्राम चाइन टेड़वा दा0 राजापुर खुर्द थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से 03 अदद सीलिंग फैन, 01 अदद इन्वर्टर, 01 अदद टुल्लू पम्प आदि बरामद हुआ । सभी अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पूर्व में अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर की गयी चोरियों से सम्बन्धित कुछ माल को एक अन्यत्र स्थान पर झाड़ी में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की गयी । जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर शेष माल 02 अदद सिलेण्डर, 02 अदद बैट्री, 05 अदद बर्तन बरामद किया गया । बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. भूर्रे उर्फ नसीम नाऊ पुत्र अलीशेर उर्फ कोइली निवासी ग्राम जिहुरा मरौचा दा0 डोकरी थाना बौण्डी जनपद बहराइच 2. कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी ग्राम चाइन टेड़वा दा0 राजापुर खुर्द थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच o अनावरित अभियोग का विवरण- 1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस 2. मु0अ0सं0 48/2026 धारा 331(4), 317(2) बीएनएस 3. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 331(4), 317(2), 305 बीएनएस 4. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 303(2), 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- कदियापुर नहर पुल के पास दिनांक- दिनाँक 22.02.2026 समय- 03.10 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 02 अदद सिलेण्डर - 02 अदद बैटरी - 03 अदद सीलिंग फैन - 01 अदद इन्वर्टर - 01 अदद टुल्लू पम्प - 05 अदद बर्तन - 01 अदद मोटरसाइकिल o अभियुक्त गण आपराधिक इतिहास- -कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव मु0अ0सं0 124/23 धारा 323, 452, 504, 506 भा.द.वि. थाना हुजूरपुर मु0अ0सं0 191/25 धारा 305(a), 317(2), 331(4) भा.द.वि. थाना हुजूरपुर o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 रामदेव यादव 2. उ0नि0 श्याम सिंह यादव 3. उ0नि0 लक्ष्मण पाण्डेय 4. हे0का0 स्वतंत्र विक्रम सिंह 5. का0 अनिल यादव 6. का0 धनन्जय कुमार 7. का0 प्रशान्त यादव1
- लखनऊ विवि में जहां नमाज़ बरसो से पढ़ी जा रही थी उस हिस्से को बंद कर दिया गया जिसके बाद मुस्लिम छात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में हिंदू छात्र आ गए आफ़तार वहीं की गई और नमाज़ भी पढ़ी गई फिलहाल माहौल नियंत्रण में है किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें विवि प्रशासन की ओर से जर्जर इमारत में काम करवाया जा रहा है1
- झुलसी किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर थाने से मात्र 100 मीटर दूर खेत में आग की लपटों से घिरी मिली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने पास के ही पेट्रोप पंप पर काम करने वाले एक युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला निवासी मैकू के सात बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। डेढ़ महीने पहले सियार के हमले में घायल मैकू की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में मैकू की पुत्री प्रीति (17) घर से पानी लेकर शौच के लिए निकली थी। इसके बाद मोहम्मदपुर खाला थाने के पीछे ईंट भट्ठे के पास कुछ जलता देखा गया। साथ में चीखने की आवाज आ रही थी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो प्रीति को जलता देख सन्न रह गए। किसी तरह से आग बुझाकर उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्रीति का बयान लिया, तो उसने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया। वह ज्यादा नहीं बोल सकी। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक पेट्रोल पंप पर नौकरी छोड़कर जा चुका है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा व पानी की बोतल मिली है। छानबीन जारी है। मामला आत्महत्या कर प्रतीत हो रहा है।1
- सामान्य तौर पर देखा गया है कि वाहन की दुर्घटना या एक्सीडेंट में वाहन स्वामियों को अधिक आर्थिक क्षति होती है इस क्षति से बचने के लिए अपने वहां का इंश्योरेंस जरूर कारण अधिक जानकारी के लिए हमारे ऑफिस पर विकसित करें विजिट इंश्योरेंस कंपनी जरवल कस्बा बहराइच1
- राजधानी लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवाओं द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। महंगी गाड़ियों से खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो थाना बीकेटी क्षेत्र का है, जहां सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी की गई। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी के गेट पर बैठकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ती दिख रही है। ⚠️ ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं द्वारा इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता देता है। आए दिन ऐसे स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। 👮 पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है। ❓ आखिर कब लगेगी लगाम? राजधानी में लगातार बढ़ती स्टंटबाजी की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और ऐसे स्टंटबाजों पर कब तक सख्त लगाम लगती है। 👉 NATIONAL INDIA TV अपील करता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें1