छात्र, छात्राओं व सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र, छात्राओं को सम्मानित मांडा, प्रयागराज। विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता राधे श्याम पांडेय द्वारा एमएल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बघौरा खवासान के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इन अनुभवी शिक्षाविदों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया । स्कूल टॉपर विद्यालय के मेधावी छात्र हर्ष पांडेय, सिद्धार्थ मौर्या, समर मौर्या, आयुषी, अनिरुद्ध मौर्या, आकृति सरोज, सौम्या, अंशिका, आयशा, अदित्री मौर्या, श्रेया शुक्ला, शनि पाल आदि प्रमुख रहे। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र, छात्राओं व सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह रहा।
छात्र, छात्राओं व सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र, छात्राओं को सम्मानित मांडा, प्रयागराज। विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता राधे श्याम पांडेय द्वारा एमएल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बघौरा खवासान के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इन अनुभवी शिक्षाविदों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया । स्कूल टॉपर विद्यालय के मेधावी छात्र हर्ष पांडेय, सिद्धार्थ मौर्या, समर मौर्या, आयुषी, अनिरुद्ध मौर्या, आकृति सरोज, सौम्या, अंशिका, आयशा, अदित्री मौर्या, श्रेया शुक्ला, शनि पाल आदि प्रमुख रहे। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र, छात्राओं व सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह रहा।
- करारी, कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के अडहरा गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। धारदार हथियार से युवक भारत यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया है। मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था और दो भाइयों व पांच बहनों के बड़े परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है।उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।1
- पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पत्रकार एकता जिंदाबाद, पत्रकार एकता जिंदाबाद।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- पंचायत चुनावों में देरी और प्रशासकों की नियुक्ति के विरोध में उतरा 'अखिल भारतीय प्रधान संगठन' मेजा, प्रयागराज। स्थानीय ग्राम पंचायतों के विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर 'अखिल भारतीय प्रधान संगठन' ने बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर पंचायत चुनावों को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने और पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने का आरोप संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश द्विवेदी (प्रधान संघ उरुवा) के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायती राज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र की आधारशिला है। ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की प्रथम इकाई हैं, जिनका संचालन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही होना चाहिए। पत्र में खेद जताया गया है कि विगत वर्षों में पंचायत चुनावों में अनावश्यक विलंब किया जाता रहा है और इस अवधि में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी जाती है, जो न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में भी बाधा डालती है। संगठन की प्रमुख मांगें: समय पर चुनाव: संविधान के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अनिवार्य रूप से पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएं। प्रशासक नियुक्ति पर रोक: किसी भी परिस्थिति में पंचायतों में प्रशासक नियुक्त न किए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायतों के पास ही रहने की स्पष्ट नीति बनाई जाए। पंचायत चुनावों में देरी और प्रशासकों की नियुक्ति के विरोध में उतरा 'अखिल भारतीय प्रधान संगठन' मेजा, प्रयागराज। स्थानीय ग्राम पंचायतों के विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर 'अखिल भारतीय प्रधान संगठन' ने बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर पंचायत चुनावों को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने और पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने का आरोप संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश द्विवेदी (प्रधान संघ उरुवा) के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायती राज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र की आधारशिला है। ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की प्रथम इकाई हैं, जिनका संचालन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही होना चाहिए। पत्र में खेद जताया गया है कि विगत वर्षों में पंचायत चुनावों में अनावश्यक विलंब किया जाता रहा है और इस अवधि में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी जाती है, जो न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में भी बाधा डालती है। संगठन की प्रमुख मांगें: समय पर चुनाव: संविधान के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अनिवार्य रूप से पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएं। प्रशासक नियुक्ति पर रोक: किसी भी परिस्थिति में पंचायतों में प्रशासक नियुक्त न किए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायतों के पास ही रहने की स्पष्ट नीति बनाई जाए।1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे के किनारे एक मकान में घुसा ट्रक सड़क हादसे में ट्रक हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।1
- कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1