Shuru
Apke Nagar Ki App…
अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में LPG की पर्याप्त उपलब्धता ***** मंडला। जिले में LPG गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पंचायत के सीईओ शास्वत सिंह मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले में LPG सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पहले की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से रिफिल बुक कर अपने गैस सिलेंडर प्राप्त करें।
प्रशांत पटैल खबरी लाल
अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में LPG की पर्याप्त उपलब्धता ***** मंडला। जिले में LPG गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पंचायत के सीईओ शास्वत सिंह मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले में LPG सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पहले की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से रिफिल बुक कर अपने गैस सिलेंडर प्राप्त करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला में रफ्तार का कहर… हाइवा डंपर ने ढाई साल की मासूम को कुचला…बम्होरी गांव में मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत…गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, कार्रवाई की मांग तेज1
- मंडला जिले के मनेरी क्षेत्र में स्थित एक टायर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।1
- योजना भवन में पुलिस एवं कार्ड एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे- कान्हा नेशनल पार्क, मंडला शहर स्थित नर्मदा घाट, माहिष्मती घाट तथा सहस्त्रधारा पर महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस की नियमित उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। एसपी श्री सकलेचा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता अभियानों का निरंतर दोहराव आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब विदेशी अथवा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक किसी क्षेत्र में आते हैं, तो पुलिस, अन्य विभागों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोगपूर्ण व्यवहार उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस अवसर पर “शक्ति कैफे” पहल की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना के संकुल समन्वयक ने बताया कि मंडला एवं कान्हा क्षेत्र में संचालित इस परियोजना के तहत अब तक लगभग 200 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा करीब 1600 छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह परियोजना निर्भया फंड, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर गाइड एवं वाहन चालकों को प्रशिक्षित कर पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) मण्डला द्वारा एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुविभागों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मण्डला जिले के मण्डला, घुघरी, बिछिया, नैनपुर और निवास अनुविभागों में संबंधित अधिकारियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी एलपीजी सिलेंडर से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों को यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण या किसी भी प्रकार की अनियमितता संबंधी शिकायत हो, तो वे संबंधित अनुविभाग के कंट्रोल रूम मण्डला 9589580114, घुघरी 9584880791, बिछिया 6261935750, नैनपुर 9589386069 और निवास 9584880791 में संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना है।1
- 23 अप्रैल को हो सकता है भारत बंद1
- Post by Salim khan1
- Post by Ajay kumar sonwani1
- ***** मंडला। जिले में LPG गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पंचायत के सीईओ शास्वत सिंह मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले में LPG सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पहले की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से रिफिल बुक कर अपने गैस सिलेंडर प्राप्त करें।1