Shuru
Apke Nagar Ki App…
Subhash Chand
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र की बाद चौकी के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला इंसाफ की मांग को लेकर अपने 2 बच्चों के साथ बीच सड़क पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला सड़क जाम कर वहीं डटी रही। महिला का कहना है कि वह पहले एसएसपी से मिलने गई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह बाद चौकी पहुंची, जहां भी सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह बीच सड़क पर बैठ गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और चौकी प्रभारी ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क से उठने को तैयार नहीं हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।1
- मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल जारी है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि उनके ₹20,000 तक के चालान काटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी कार्रवाई के विरोध में ही ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी है।1
- मथुरा में कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने पर्सनल झगड़ों में संगठन को न लाएं। इसके साथ ही, डीएम साहब से भी यह विशेष निवेदन किया गया है कि वे गाड़ियों में बेवजह हूटर लगाकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।1
- ब्रज में भगवान श्री कृष्ण की पटरानी श्री मां यमुना महारानी की आरती का बहुत बड़ा महत्व है, जिसके तहत प्रतिदिन सुबह और शाम के समय विभिन्न घाटों पर उनकी आरती की जाती है। इसी कड़ी में, मथुरा के महावन स्थित गोकुल बैराज घाट पर भी श्री यमुना महारानी की आरती हुई। एकादशी के अवसर पर आसपास के स्थानीय निवासियों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां रोजाना शाम को होने वाली इस आरती का बेहद विहंगम दृश्य देखने को मिला।1
- मथुरा के बलदेव में अमेरिका-भारत ट्रेड डील और बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत आगामी 14 जुलाई को बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 15 जुलाई को प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गोवर्धन तहसील से महावन तहसील तक बाइक रैली निकाली जाएगी। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बलदेव के अवैरनी कैंप कार्यालय पर राधेश्याम सिकरवार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संजय पाराशर और मंडल उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह परिहार ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ गोवर्धन और महावन तहसील तक बाइक रैली निकालकर कड़ा विरोध जताया जाएगा। प्रदेश महासचिव सतीश, प्रदेश सचिव कुंतभोज, सोनवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर और तुलसी दास ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों के साथ-साथ देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता लागू होता है तो भारतीय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में वक्ताओं ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर और जिला उपाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं और उपभोक्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के समय पर बिजली बिल नहीं बन रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। जिला अध्यक्ष संजय पाराशर के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में योगेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, रामप्रकाश पुजारी, हरिओम सिंह परिहार, कन्हैया, पंचम सिंह, राजू, बच्चू सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- आगरा कैंट रेलवे प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएसएस (DSS) के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस मारपीट के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए चार आरपीएफ (RPF) कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।1