logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने कृषि मंडी केसली और माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण किसानों से संवाद कर उपार्जन व्यवस्था सहित उपज एवं भाव की ली जानकारी तौल कांटे, किसान कोड अंकन एवं पारदर्शी तुलाई व्यवस्था हेतु दिए निर्देश बारिश से बचाव हेतु उपज के सुरक्षित भंडारण के दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से पंजीयन प्रक्रिया, एसएमएस प्राप्ति, तुलाई में लगने वाले समय तथा भुगतान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह भी पूछा कि उन्हें उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में तौल कांटे उपलब्ध कराने तथा सभी कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि तुलाई के उपरांत प्रत्येक बोरी पर लगने वाली पर्ची में किसान कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि उपज की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे। कलेक्टर ने आगामी मौसम में संभावित वर्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर लाई गई उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज को किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भंडारण स्थल पर जल निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखे। कृषि मंडी केसली चना-.मसूर खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और किसानों से उनकी उपज की गुणवत्ता, बाजार भाव तथा खरीदी प्रक्रिया के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने केसली केन्द्र पर भी तौल कांटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा तौल प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सके।

17 hrs ago
user_SUNEEL SINGH
SUNEEL SINGH
Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

कलेक्टर ने कृषि मंडी केसली और माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण किसानों से संवाद कर उपार्जन व्यवस्था सहित उपज एवं भाव की ली जानकारी तौल कांटे, किसान कोड अंकन एवं पारदर्शी तुलाई व्यवस्था हेतु दिए निर्देश बारिश से बचाव हेतु उपज के सुरक्षित भंडारण के दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से पंजीयन प्रक्रिया, एसएमएस प्राप्ति, तुलाई में लगने वाले समय तथा भुगतान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह भी पूछा कि उन्हें उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में तौल कांटे उपलब्ध कराने तथा सभी कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि तुलाई के उपरांत प्रत्येक बोरी पर लगने वाली पर्ची में किसान कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि उपज की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे। कलेक्टर ने आगामी मौसम में संभावित वर्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर लाई गई उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज को किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भंडारण स्थल पर जल निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखे। कृषि मंडी केसली चना-.मसूर खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और किसानों से उनकी उपज की गुणवत्ता, बाजार भाव तथा खरीदी प्रक्रिया के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने केसली केन्द्र पर भी तौल कांटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा तौल प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by एसएन पटेल पत्रकार
    1
    Post by एसएन पटेल पत्रकार
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ​मध्य प्रदेश के सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। करीब एक साल पहले पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर यहाँ लाई गई बाघिन N6 ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया है। सोमवार की सुबह जब वन विभाग का गश्ती दल नियमित राउंड पर था, तब उन्होंने एक गुफा के बाहर बाघिन को अपने चार नन्हे शावकों के साथ देखा। इस मनमोहक दृश्य को वनकर्मियों ने अपने कैमरों में भी कैद किया है। ​वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाघिन और उसके चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच से लाई गई इस बाघिन का यह पहला प्रसव है और रिजर्व प्रबंधन इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व के भीतर बाघों के लिए अनुकूल वातावरण, पर्याप्त शिकार और सुरक्षित क्षेत्र उपलब्ध होने की वजह से वन्यजीवों के कुनबे में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन चार नए मेहमानों के आने के बाद अब इस टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 30 के पार पहुंच गई है। ​शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। चूंकि जन्म के शुरुआती दो साल शावकों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होते हैं, इसलिए उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए संबंधित इलाके में ट्रैकर कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, वन अमले की विशेष टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके और शावकों को पूरी तरह सुरक्षित प्राकृतिक माहौल मिल सके। ​इस बड़ी कामयाबी ने न केवल वन विभाग के प्रयासों को सार्थक किया है, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या आने वाले समय में न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नए पंख लगाएगी।
    2
    ​मध्य प्रदेश के सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। करीब एक साल पहले पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर यहाँ लाई गई बाघिन N6 ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया है। सोमवार की सुबह जब वन विभाग का गश्ती दल नियमित राउंड पर था, तब उन्होंने एक गुफा के बाहर बाघिन को अपने चार नन्हे शावकों के साथ देखा। इस मनमोहक दृश्य को वनकर्मियों ने अपने कैमरों में भी कैद किया है। ​वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाघिन और उसके चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच से लाई गई इस बाघिन का यह पहला प्रसव है और रिजर्व प्रबंधन इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व के भीतर बाघों के लिए अनुकूल वातावरण, पर्याप्त शिकार और सुरक्षित क्षेत्र उपलब्ध होने की वजह से वन्यजीवों के कुनबे में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन चार नए मेहमानों के आने के बाद अब इस टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 30 के पार पहुंच गई है। ​शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। चूंकि जन्म के शुरुआती दो साल शावकों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होते हैं, इसलिए उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए संबंधित इलाके में ट्रैकर कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, वन अमले की विशेष टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके और शावकों को पूरी तरह सुरक्षित प्राकृतिक माहौल मिल सके। ​इस बड़ी कामयाबी ने न केवल वन विभाग के प्रयासों को सार्थक किया है, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या आने वाले समय में न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नए पंख लगाएगी।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by बिजय चोहन
    1
    Post by बिजय चोहन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रिपोर्टर राकेश सेन बंगाल के भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी* आज भवानीपुर के श्री जैन मंदिर जी के दर्शन करके वीर प्रभु का आर्शीवाद लिया *जैनम जयति शासनम्*🚩🚩
    1
    रिपोर्टर राकेश सेन 
बंगाल के भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी*
आज भवानीपुर के श्री जैन मंदिर जी
के दर्शन करके वीर प्रभु का आर्शीवाद लिया
*जैनम जयति शासनम्*🚩🚩
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में किसान दोहरी मार से बेहाल,प्रकृति और व्यवस्था दोनों ने तोड़ी कमर सैकड़ों कुंटल अनाज पानी में भींगा बीना क्षेत्र में किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे अन्नदाता से न सिर्फ प्रकृति, बल्कि व्यवस्था ने भी मुंह मोड़ लिया है। कभी मौसम की मार तो कभी सरकारी अव्यवस्थाएं—किसान हर मोर्चे पर संघर्ष करता नजर आ रहा है। किसानों ने बताया कि कभी समय पर बारिश नहीं होती, तो कभी बोवनी के वक्त खाद की किल्लत सामने आ जाती है। हालात ऐसे रहे कि कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को बिजली मिलने पर किसानों को खेतों में पानी देना पड़ा, तब जाकर किसी तरह फसल तैयार हो पाई। लेकिन जब मेहनत रंग लाने लगी, तभी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। चना, गेहूं और मसूर की फसल बर्बाद होने से किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बावजूद किसान हिम्मत नहीं हारे और अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए सरकारी खरीदी केंद्रों तक पहुंचे। लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली, बल्कि नई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किसानों ने किराये का ट्रैक्टर लगाकर उपज केंद्र तक पहुंचाई, लेकिन वहां बारदाने की कमी सामने आई। तुलाई के लिए किसानों को 7 से 8 दिन तक इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं, खुले में रखी उपज बारिश में भीग गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। अब किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि खराब हो चुकी इस उपज को आखिर खरीदेगा कौन। प्रकृति की मार और व्यवस्था की लापरवाही के बीच पिस रहा किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और किसानों को इस संकट से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना में किसान दोहरी मार से बेहाल,प्रकृति और व्यवस्था दोनों ने तोड़ी कमर सैकड़ों कुंटल अनाज पानी में भींगा 
बीना क्षेत्र में किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे अन्नदाता से न सिर्फ प्रकृति, बल्कि व्यवस्था ने भी मुंह मोड़ लिया है। कभी मौसम की मार तो कभी सरकारी अव्यवस्थाएं—किसान हर मोर्चे पर संघर्ष करता नजर आ रहा है।
किसानों ने बताया कि कभी समय पर बारिश नहीं होती, तो कभी बोवनी के वक्त खाद की किल्लत सामने आ जाती है। हालात ऐसे रहे कि कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को बिजली मिलने पर किसानों को खेतों में पानी देना पड़ा, तब जाकर किसी तरह फसल तैयार हो पाई।
लेकिन जब मेहनत रंग लाने लगी, तभी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। चना, गेहूं और मसूर की फसल बर्बाद होने से किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
इसके बावजूद किसान हिम्मत नहीं हारे और अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए सरकारी खरीदी केंद्रों तक पहुंचे। लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली, बल्कि नई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई किसानों ने किराये का ट्रैक्टर लगाकर उपज केंद्र तक पहुंचाई, लेकिन वहां बारदाने की कमी सामने आई। तुलाई के लिए किसानों को 7 से 8 दिन तक इंतजार करना पड़ा।
इतना ही नहीं, खुले में रखी उपज बारिश में भीग गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। अब किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि खराब हो चुकी इस उपज को आखिर खरीदेगा कौन।
प्रकृति की मार और व्यवस्था की लापरवाही के बीच पिस रहा किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और किसानों को इस संकट से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तकरीबन 20 सालों से बगैर रास्ते के ही रहने को मजदूर बारिश में निकलना हो जाता है बंद सिरोंज तहसील के मुंडीपुरा के गांव अमरगढ़ के रहवासियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में तकरीबन 20 सालों से पहुंच मार्ग की परेशानी है, यहां कच्चा मार्ग है बारिश के दौरान पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है जिससे गांव के लोग गांव में अंदर कैद ऊपर रह जाते हैं, 25 से 30 घरों की इस बस्ती में आपातकाल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बीमार, गर्भवती, बुजुर्ग आदि के लिए इलाज तक की यहां व्यवस्था नही हो पाती, रोड बनाए जाने की मांग ग्रामीण होने की है
    4
    तकरीबन 20 सालों से बगैर रास्ते के ही रहने को मजदूर बारिश में निकलना हो जाता है बंद सिरोंज तहसील के मुंडीपुरा के गांव अमरगढ़ के रहवासियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में तकरीबन 20 सालों से पहुंच मार्ग की परेशानी है, यहां कच्चा मार्ग है बारिश के दौरान पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है जिससे गांव के लोग गांव में अंदर कैद ऊपर रह जाते हैं, 25 से 30 घरों की इस बस्ती में आपातकाल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बीमार, गर्भवती, बुजुर्ग आदि के लिए इलाज तक की यहां व्यवस्था नही हो पाती, रोड बनाए जाने की मांग ग्रामीण होने की है
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor विदिशा नगर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न* *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    *बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न*
*बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां*
सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए।
यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है।
*विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई।
*जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है।
यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।
महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Vinod Mehra
    4
    Post by Vinod Mehra
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor विदिशा नगर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    1
    #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे 
ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित
ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.