पश्चिम बंगाल मे भाजपा की जीत पर सागर में झूमे भाजपाई झाल मुड़ी खिला कर मनाया जश्न *बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न* *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई, 7 पेटी अवैध शराब सहित वाहन जब्त बीना( सागर ) मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खिमलासा रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास घेराबंदी कर एक लोडिंग वाहन को पकड़ा और उससे अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में वाहन से कुल 7 पेटी शराब जब्त की गई, जिसमें 2 पेटी इंग्लिश, 3 पेटी लाल और 2 पेटी सफेद शराब शामिल है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गोपाल कुशवाहा एवं बृजेश यादव, निवासी शनाई थाना आगासौद जिला सागर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लखन राज, सहायक उपनिरीक्षक के. शिखर चंद्र, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत, देवेंद्र, बाबूलाल तथा आरक्षक अमित जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।1
- बीना। शहर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की लगातार कार्रवाई ने एक बड़े संगठित नेटवर्क की ओर इशारा किया है। खिमलासा रोड स्थित साईधाम कॉलोनी रेलवे अंडर ब्रिज एक बार फिर तस्करों का मुख्य रूट साबित हुआ है, जहां मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर 63 लीटर अवैध शराब बरामद की है।1
- सागर, 4 मई। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नवनियुक्त प्रभारी श्री राहुल शर्मा के प्रथम सागर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सागर जिले को श्री राहुल शर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। अपने उद्बोधन में श्री राहुल शर्मा ने कहा— * “मेरा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।” * “संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है।” * “बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी करनी होगी।” * “विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।” कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, महेश जाटव (शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष), पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह एवं रणवीर सिंह डिलाखेड़ी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार प्रदर्शन मनोज पवार ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, त्रिलोकी नाथ कटारे, अंशुल परिहार,रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित, अभिषेक गौर,कमलेश साहू, राजकुमार घनोरा,अवधेश तोमर,,रामकुमार पचौरी, शैलेन्द्र तोमर, विक्रम सिंह सोलंकी,विनोद यादव, राकेश राय, आर.आर. पाराशर, संदीप सबलोक,प्रमिला सिंह राजपूत, , हनमत प्रसाद पांडे, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वीरेंद्र सिंह लोधी, दीपक दुबे, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमकुमारी कुर्मी, चमन अंसारी, ताहिर खान, डॉ. हेमंत लारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, प्रमिला सिंह राजपूत,कमल चौधरी, अवधेश सिमरिया ,आनंद हेला, अजय अहिरवार,अजय बमनेले, ब्लॉक अध्यक्षों प्राण सिंह कुशवाहा, हरविंदर सिंह चावला, शाकिर खान,संजय पटेरिया,अनिल सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, आशीष बाबा राजोरिया, शिवराज सिंह ठाकुर, श्रीमती जानकी लोधी, अमित सिरवैया, संजय पटेरिया, सोम तिवारी, शिवपाल यादव, रवि उमाहिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, शंकर लोधी, नगर अध्यक्षों में डॉ. मनोहर आठिया, दीपक जैन, राहुल खटीक, गौरव पांडे, निशांत रिछारिया, अन्य पदाधिकारी— सीमा चौधरी,दुष्यंत बुंदेला, नितिन बाजपेई, विनोद तिवारी, रानू मिश्रा, दुर्ग सिंह लोधी, शिवानी अहिरवार, जगदीश (गुड्डू) रैकवार, प्रणव राजपूत आदेश समैया, संदीप यादव, अनिल अहिरवार, गोविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजा बुंदेला, मनोज राय, रोहित कुर्मी प्राण सिँह लोधी, शेरसिंह लोधी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, बीना खिमलासा रोड अंडरब्रिज। पुलिस द्वारा, 63, लीटर शराब फिर पकड़ाई। विवरण, इस प्रकार है। अंडर ब्रिज पर फिर शराब पकड़ाई: 63 लीटर जब्त, एक हफ्ते में 28 पेटी के बराबर बरामदगी बीना। खिमलासा रोड स्थित साईधाम कॉलोनी रेलवे अंडर ब्रिज के पास मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोडिंग ऑटो से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की। ऑटो (MP15LA5838) से अंग्रेजी और देशी शराब के कुल 7 कार्टन बरामद हुए। मामले में गोपाल कुशवाहा और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही बीना क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं, क्योंकि बीते एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। 30 अप्रैल: स्विफ्ट कार से 12 पेटी शराब पकड़ी सबसे पहले 30 अप्रैल को खिमलासा रोड अंडर ब्रिज के पास ही पुलिस ने UP 16 AA 8575 स्विफ्ट कार से 12 पेटी देसी शराब जब्त की थी। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि शराब उत्तर प्रदेश से बीना लाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी थी। 2 मई: आगासौद थाना क्षेत्र में 90 लीटर शराब जब्त इसके बाद 2 मई को आगासौद थाना पुलिस ने पुलिया तिगड्डा, ग्राम देहरी के पास UP93M9320 बोलेरो से 255 पाव लाल मसाला 245 पाव सफेद प्लेन कुल 90 लीटर शराब (कीमत करीब ₹62,550) बरामद की। इस मामले में दिनेश कुर्मी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में शराब कल्लू ठाकुर की होना बताया। 5 मई: फिर उसी रूट पर 63 लीटर शराब अब 5 मई को बीना पुलिस ने फिर से उसी रूट—खिमलासा रोड अंडर ब्रिज—पर कार्रवाई करते हुए 63 लीटर शराब बरामद की है। लगातार एक ही इलाके से हो रही पकड़ यह संकेत दे रही है कि यह रूट तस्करी का प्रमुख रास्ता बन चुका है। एक हफ्ते में 28 पेटी के बराबर शराब तीनों मामलों को मिलाकर देखें तो एक सप्ताह में पुलिस ने करीब 28 पेटी के बराबर शराब जब्त की है। इतनी बड़ी मात्रा में लगातार बरामदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार संगठित तरीके से चल रहा है। निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी का सिलसिला जारी रहना कई सवाल खड़े करता है1
- Post by बिजय चोहन1
- रिपोर्टर राकेश सेन बंगाल के भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी* आज भवानीपुर के श्री जैन मंदिर जी के दर्शन करके वीर प्रभु का आर्शीवाद लिया *जैनम जयति शासनम्*🚩🚩1
- Post by SUNEEL SINGH1
- मध्य प्रदेश के सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। करीब एक साल पहले पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर यहाँ लाई गई बाघिन N6 ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया है। सोमवार की सुबह जब वन विभाग का गश्ती दल नियमित राउंड पर था, तब उन्होंने एक गुफा के बाहर बाघिन को अपने चार नन्हे शावकों के साथ देखा। इस मनमोहक दृश्य को वनकर्मियों ने अपने कैमरों में भी कैद किया है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाघिन और उसके चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच से लाई गई इस बाघिन का यह पहला प्रसव है और रिजर्व प्रबंधन इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व के भीतर बाघों के लिए अनुकूल वातावरण, पर्याप्त शिकार और सुरक्षित क्षेत्र उपलब्ध होने की वजह से वन्यजीवों के कुनबे में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन चार नए मेहमानों के आने के बाद अब इस टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 30 के पार पहुंच गई है। शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। चूंकि जन्म के शुरुआती दो साल शावकों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होते हैं, इसलिए उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए संबंधित इलाके में ट्रैकर कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, वन अमले की विशेष टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके और शावकों को पूरी तरह सुरक्षित प्राकृतिक माहौल मिल सके। इस बड़ी कामयाबी ने न केवल वन विभाग के प्रयासों को सार्थक किया है, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या आने वाले समय में न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नए पंख लगाएगी।2