logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा ने सागर दौरा कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात सागर, 4 मई। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नवनियुक्त प्रभारी श्री राहुल शर्मा के प्रथम सागर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सागर जिले को श्री राहुल शर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। अपने उद्बोधन में श्री राहुल शर्मा ने कहा— * “मेरा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।” * “संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है।” * “बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी करनी होगी।” * “विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।” कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, महेश जाटव (शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष), पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह एवं रणवीर सिंह डिलाखेड़ी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार प्रदर्शन मनोज पवार ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, त्रिलोकी नाथ कटारे, अंशुल परिहार,रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित, अभिषेक गौर,कमलेश साहू, राजकुमार घनोरा,अवधेश तोमर,,रामकुमार पचौरी, शैलेन्द्र तोमर, विक्रम सिंह सोलंकी,विनोद यादव, राकेश राय, आर.आर. पाराशर, संदीप सबलोक,प्रमिला सिंह राजपूत, , हनमत प्रसाद पांडे, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वीरेंद्र सिंह लोधी, दीपक दुबे, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमकुमारी कुर्मी, चमन अंसारी, ताहिर खान, डॉ. हेमंत लारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, प्रमिला सिंह राजपूत,कमल चौधरी, अवधेश सिमरिया ,आनंद हेला, अजय अहिरवार,अजय बमनेले, ब्लॉक अध्यक्षों प्राण सिंह कुशवाहा, हरविंदर सिंह चावला, शाकिर खान,संजय पटेरिया,अनिल सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, आशीष बाबा राजोरिया, शिवराज सिंह ठाकुर, श्रीमती जानकी लोधी, अमित सिरवैया, संजय पटेरिया, सोम तिवारी, शिवपाल यादव, रवि उमाहिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, शंकर लोधी, नगर अध्यक्षों में डॉ. मनोहर आठिया, दीपक जैन, राहुल खटीक, गौरव पांडे, निशांत रिछारिया, अन्य पदाधिकारी— सीमा चौधरी,दुष्यंत बुंदेला, नितिन बाजपेई, विनोद तिवारी, रानू मिश्रा, दुर्ग सिंह लोधी, शिवानी अहिरवार, जगदीश (गुड्डू) रैकवार, प्रणव राजपूत आदेश समैया, संदीप यादव, अनिल अहिरवार, गोविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजा बुंदेला, मनोज राय, रोहित कुर्मी प्राण सिँह लोधी, शेरसिंह लोधी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_कृष्णकांत नगाइच
कृष्णकांत नगाइच
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा ने सागर दौरा कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात सागर, 4 मई। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नवनियुक्त प्रभारी श्री राहुल शर्मा के प्रथम सागर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सागर जिले को श्री राहुल शर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। अपने उद्बोधन में श्री राहुल शर्मा ने कहा— * “मेरा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।” * “संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है।” * “बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी करनी होगी।” * “विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।” कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, महेश जाटव (शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष), पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह एवं रणवीर सिंह डिलाखेड़ी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार प्रदर्शन मनोज पवार ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, त्रिलोकी नाथ कटारे, अंशुल परिहार,रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित, अभिषेक गौर,कमलेश साहू, राजकुमार घनोरा,अवधेश तोमर,,रामकुमार पचौरी, शैलेन्द्र तोमर, विक्रम सिंह सोलंकी,विनोद यादव, राकेश राय, आर.आर. पाराशर, संदीप सबलोक,प्रमिला सिंह राजपूत, , हनमत प्रसाद पांडे, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वीरेंद्र सिंह लोधी, दीपक दुबे, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमकुमारी कुर्मी, चमन अंसारी, ताहिर खान, डॉ. हेमंत लारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, प्रमिला सिंह राजपूत,कमल चौधरी, अवधेश सिमरिया ,आनंद हेला, अजय अहिरवार,अजय बमनेले, ब्लॉक अध्यक्षों प्राण सिंह कुशवाहा, हरविंदर सिंह चावला, शाकिर खान,संजय पटेरिया,अनिल सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, आशीष बाबा राजोरिया, शिवराज सिंह ठाकुर, श्रीमती जानकी लोधी, अमित सिरवैया, संजय पटेरिया, सोम तिवारी, शिवपाल यादव, रवि उमाहिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, शंकर लोधी, नगर अध्यक्षों में डॉ. मनोहर आठिया, दीपक जैन, राहुल खटीक, गौरव पांडे, निशांत रिछारिया, अन्य पदाधिकारी— सीमा चौधरी,दुष्यंत बुंदेला, नितिन बाजपेई, विनोद तिवारी, रानू मिश्रा, दुर्ग सिंह लोधी, शिवानी अहिरवार, जगदीश (गुड्डू) रैकवार, प्रणव राजपूत आदेश समैया, संदीप यादव, अनिल अहिरवार, गोविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजा बुंदेला, मनोज राय, रोहित कुर्मी प्राण सिँह लोधी, शेरसिंह लोधी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    1
    #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे 
ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित
ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किसानों से संवाद कर उपार्जन व्यवस्था सहित उपज एवं भाव की ली जानकारी तौल कांटे, किसान कोड अंकन एवं पारदर्शी तुलाई व्यवस्था हेतु दिए निर्देश बारिश से बचाव हेतु उपज के सुरक्षित भंडारण के दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से पंजीयन प्रक्रिया, एसएमएस प्राप्ति, तुलाई में लगने वाले समय तथा भुगतान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह भी पूछा कि उन्हें उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में तौल कांटे उपलब्ध कराने तथा सभी कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि तुलाई के उपरांत प्रत्येक बोरी पर लगने वाली पर्ची में किसान कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि उपज की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे। कलेक्टर ने आगामी मौसम में संभावित वर्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर लाई गई उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज को किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भंडारण स्थल पर जल निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखे। कृषि मंडी केसली चना-.मसूर खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और किसानों से उनकी उपज की गुणवत्ता, बाजार भाव तथा खरीदी प्रक्रिया के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने केसली केन्द्र पर भी तौल कांटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा तौल प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सके।
    1
    किसानों से संवाद कर उपार्जन व्यवस्था सहित उपज एवं भाव की ली जानकारी
तौल कांटे, किसान कोड अंकन एवं पारदर्शी तुलाई व्यवस्था हेतु दिए निर्देश
बारिश से बचाव हेतु उपज के सुरक्षित भंडारण के दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान किसानों से  संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से पंजीयन प्रक्रिया, एसएमएस प्राप्ति, तुलाई में लगने वाले समय तथा भुगतान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह भी पूछा कि उन्हें उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है।
कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में तौल कांटे उपलब्ध कराने तथा सभी कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि तुलाई के उपरांत प्रत्येक बोरी पर लगने वाली पर्ची में किसान कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि उपज की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे।
कलेक्टर ने आगामी मौसम में संभावित वर्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर लाई गई उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज को किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भंडारण स्थल पर जल निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखे।
कृषि मंडी केसली चना-.मसूर खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और किसानों से उनकी उपज की गुणवत्ता, बाजार भाव तथा खरीदी प्रक्रिया के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने केसली केन्द्र पर भी तौल कांटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा तौल प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो सके।
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ललितपुर जिले के महरौनी में एक साथ 6 चिताएं जलती देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर.
    2
    ललितपुर जिले के महरौनी में एक साथ 6 चिताएं जलती देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर.
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • good evening 😍 cal Mela ghumne gaye the BTC ground jalpari dekhne
    4
    good evening 😍 cal Mela ghumne gaye the BTC ground jalpari dekhne
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by एसएन पटेल पत्रकार
    1
    Post by एसएन पटेल पत्रकार
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर में खूनी खेल के सनसनी कैस ने मचाया क्षेत्र में हड़कंप, अपने ही घर में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का रेता गला हादसे के बाद महिला ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,, हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल! #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #latestnews #viralpost #kanpurnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    1
    कानपुर में खूनी खेल के सनसनी कैस ने मचाया क्षेत्र में हड़कंप, अपने ही घर में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का रेता गला हादसे के बाद महिला ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,,
हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल!
#हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर 
#latestnews #viralpost #kanpurnews
@jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न* *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    *बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न*
*बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां*
सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए।
यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है।
*विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई।
*जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है।
यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।
महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पाली में अराजक तत्वों का उत्पात, सरकारी संपत्ति को नुकसान, दूरी सूचक पत्थर से छेड़छाड़ कर राहगीरों को किया जा रहा गुमराह पाली। कस्बे में अराजक तत्वों का बोलबाला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला पाली जिला परिषद इंटर कॉलेज और थाना पाली के बीच स्थित दूरी सूचक किलोमीटर पत्थर से जुड़ा है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उसके आंकड़ों में हेराफेरी कर दी गई है। इस घटना से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि राहगीरों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर लगा किलोमीटर पत्थर दो दिशाओं की दूरी दर्शाता था। एक ओर ललितपुर–पाली मार्ग की दूरी अंकित थी, जबकि दूसरी ओर बालाबेहट और पीर घाट की दूरी लिखी गई थी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक की सही जानकारी मिल सके। लेकिन अराजक तत्वों ने इस पत्थर को क्षतिग्रस्त कर उस पर लिखी दूरी में बदलाव कर दिया। जहां बालाबेहट की दूरी 22 किलोमीटर सही अंकित है, वहीं पीर घाट की वास्तविक दूरी 27 किलोमीटर होने के बावजूद उसे मात्र 2 किलोमीटर दर्शा दिया गया है। इसी तरह दूसरी दिशा में ललितपुर की दूरी 27 किलोमीटर के स्थान पर 189 किलोमीटर और पाली की दूरी 0 किलोमीटर के स्थान पर 30 किलोमीटर लिख दी गई है। इस प्रकार की हरकत से बाहरी राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो पहली बार इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन एवं लोग यहां से गुजरते हैं। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त किलोमीटर पत्थर को दुरुस्त कराया जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    पाली में अराजक तत्वों का उत्पात, सरकारी संपत्ति को नुकसान, दूरी सूचक पत्थर से छेड़छाड़ कर राहगीरों को किया जा रहा गुमराह
पाली। कस्बे में अराजक तत्वों का बोलबाला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला पाली जिला परिषद इंटर कॉलेज और थाना पाली के बीच स्थित दूरी सूचक किलोमीटर पत्थर से जुड़ा है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उसके आंकड़ों में हेराफेरी कर दी गई है। इस घटना से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि राहगीरों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर लगा किलोमीटर पत्थर दो दिशाओं की दूरी दर्शाता था। एक ओर ललितपुर–पाली मार्ग की दूरी अंकित थी, जबकि दूसरी ओर बालाबेहट और पीर घाट की दूरी लिखी गई थी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक की सही जानकारी मिल सके।
लेकिन अराजक तत्वों ने इस पत्थर को क्षतिग्रस्त कर उस पर लिखी दूरी में बदलाव कर दिया। जहां बालाबेहट की दूरी 22 किलोमीटर सही अंकित है, वहीं पीर घाट की वास्तविक दूरी 27 किलोमीटर होने के बावजूद उसे मात्र 2 किलोमीटर दर्शा दिया गया है। इसी तरह दूसरी दिशा में ललितपुर की दूरी 27 किलोमीटर के स्थान पर 189 किलोमीटर और पाली की दूरी 0 किलोमीटर के स्थान पर 30 किलोमीटर लिख दी गई है।
इस प्रकार की हरकत से बाहरी राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो पहली बार इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन एवं लोग यहां से गुजरते हैं।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त किलोमीटर पत्थर को दुरुस्त कराया जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं, जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Manoj jain
    2
    Post by Manoj jain
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.