लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी राज्यव्यापी और इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने लातेहार के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाजपा के राजीव रंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार लातेहार JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के कई
वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी
कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी राज्यव्यापी और इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने लातेहार के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाजपा के राजीव रंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- राँची में छात्रों का आंदोलन हुआ तेज.?😱 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #ranchi #youtubeshorts1
- पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों की बातें सुनकर हिल जाएगी सरकार छात्रों ने कहा हम लोगों का केवल भविष्य बर्बाद हो रहा है अब हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं1
- पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- ग्रामीण स्तर पर खेल का आयोजन होने से प्रतिभा लिखरती है: जुनैद अनवर केंद्रीय सदस्य झारखंड मुक्ति मोर्चा । लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड अंतर्गत बोधा ग्राम पंचायत में बोधा फुटबॉल क्लब के माध्यम से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की दोपहर 2:30 बजे से किया गया है। आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में दर्जनों टीमों ने भाग लिया है। फुटबॉल मैच के उद्घाटन मौके पर कई राजनीतिक दिग्गज पुलिस पदाधिकारी अधिकारी एवं समाजसेवियों ने भाग लिया है।1
- लोकतंत्र का निर्माण अंधभक्ति से नहीं होता.😱 #shorts #shortvideo #puja #youtubeshorts #ranchi #news1
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय पंडरानी की कमान शांति उरांव को, शिवनाथपुर की अध्यक्ष बनी जुबी उरांव सिसई प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंडरानी में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वार्डेन सह प्रधानाध्यापिका मीनू कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से शांति उरांव को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए 20 सदस्यीय एक मजबूत और सक्रिय समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के बाद विद्यालय परिवार की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व बेहतर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिवनाथपुर स्कूल में भी हुआ नई समिति का गठन दूसरी ओर राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनाथपुर में भी प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जहां अभिभावकों ने सर्वसम्मति से जुबी उरांव को अध्यक्ष और पूनम देवी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुजूर को समिति का सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिता कुमारी, स्वेता निर्मला यू मिंज, शोभा मुक्ता कुल्लू, स्मिता, शिवानी, प्रमिला लकड़ा, शिवानी कुमारी, अनीश उल्लाह सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।1
- लोहरदगा में तीन सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1