Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपा सांसद आनंद भदौरिया का बड़ा बयान सरकार रोज़गार देने में विफल है कागज़ों पर रोज़गार दिया जा रहा,रोज़गार होता तो यहां के मज़दूर मध्य प्रदेश न जाते और न हादसा होता।
News click india
सपा सांसद आनंद भदौरिया का बड़ा बयान सरकार रोज़गार देने में विफल है कागज़ों पर रोज़गार दिया जा रहा,रोज़गार होता तो यहां के मज़दूर मध्य प्रदेश न जाते और न हादसा होता।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाम भक्त उर्फ प्रज्ञा फ्रॉड लेडिस पति बदलने का शौक रखती है पुलिस को चकमा देकर फरार लखीमपुर से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आता चला जा रहा है की काली माता मंदिर वहां पर यह वितरण करती थी किराए पर संतोष नगर में वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुकी है अगर आपको कहीं और भी पाई जाती है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में काम सूचना भेजें और नहीं तो 112 नंबर पर सूचना दें अगर चौकी नहीं जा पा रहे हो सूचना दें फ्रॉड लेडिस चकमा देकर पति बदलने का शौक रखती है चकमा देकर फरार हो चुकी है1
- सीहपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात सीतापुर। जिला सीतापुर की ग्राम पंचायत सीहपुर में राजेश पाल के यहां से भगवान शिव की भव्य बरात गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई। शिव बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरात के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सीहपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात सीतापुर। जिला सीतापुर की ग्राम पंचायत सीहपुर में राजेश पाल के यहां से भगवान शिव की भव्य बरात गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई। शिव बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरात के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए शिवजी की बरात का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बरात पर पुष्पवर्षा की और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बरात में शिवजी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राजेश पाल के यहां से शुरू हुई शिव बरात ग्राम पंचायत सीहपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। बरात के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा और लोगों ने इसे आपसी भाईचारे तथा धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। शिव बरात के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर गौतम मौर्य हत्याकांड में आरोपी समीर अली के घर चला बुलडोजर कांट में गौतम मौर्य हत्याकांड के मामले में आरोपी समीर अली के घर पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई। ➡️ मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी ➡️ कार्रवाई के बाद इलाके में बढ़ी हलचल ➡️ हत्याकांड के मामले में प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में शाहजहांपुर | कांट जिला संवाददाता देवेंद्र पटेल1
- दो माह से खराब पानी की टंकी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे टेहरा देहात के ग्रामीण ब्लॉक क्षेत्र के टेहरा देहात में ग्रामीणों को इन दिनों शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव में लगी पानी की टंकी विगत करीब दो माह से खराब पड़ी है। जिम्मेदारों की ओर से टंकी की मरम्मत न कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी स्थापित की गई थी, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई परिवार निजी संसाधनों अथवा हैंडपंपों के सहारे अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी खराब होने की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि गांव में खराब पड़ी पानी की टंकी की तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या को लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्राम प्रधान महेश कुमार ने बताया कि सम्बंधित विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।2
- खीरी में पुलिसकर्मियों को मिला अग्निशमन उपकरणों का प्राथमिक प्रशिक्षण, अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम। लखीमपुर खीरी। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के क्रम में शुक्रवार को जनपद खीरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद खीरी में आयोजित प्रातःकालीन परेड के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संबंध में प्राथमिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न अग्निशमन उपकरणों की पहचान, उनके संचालन की मूलभूत प्रक्रिया तथा आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आग लगने की आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल एवं सुरक्षित रूप से प्रारंभिक कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनाना रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के सही एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।1
- जिला पंचायत सदस्य दिनेश गुप्ता ने गिनाए विकास कार्य, विधायक सौरभ सिंह सोनू नरेंद्र सिंह की सराहना1
- लखीमपुर से हैरान करने वाला मामला आज तीन दिन से आ रहे हैं इनका नाम राजकुमार है काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार हो गए हैं वहां से कमरा खालीकर कर लखीमपुर से बहुत ही हैरान करने वाला मामला बहुत ही ज्यादा से ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आता चला जा रहा है इनका नाम राजकुमार है यह पुलिस को चकमा देकर वहां से सुबह फरार हो चुके हैं पहले लड़की का रेप किया था जिसकी सजा डेढ़ साल काट के लौटे हैं फिर यह किसी को जान से करने को धमकी देने लगे थे और सवेरे वहां पर पुलिस पहुंचे पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुके हैं वहां से कमरा खाली कर दिया है उन्होंने संतोष नगर माता मंदिर लखीमपुर में अगर यह कहीं भी देखे जाते हैं तो नजदीकी पुलिस को सूचना दर्ज कारण1
- HC से हुई अंकिता भण्डारी हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका पर खारिज। उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी। आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है। इसके बाद तीनों अभियुक्तों की ओर से निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वह 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।1
- लखीमपुर के सेठ घाट मंदिर में भागवत कथा शुरू राधे ब्रजराज झूला महोत्सव के साथ सुशील पांडे कर रहे वाचन लखीमपुर के सैधरी ग्राम स्थित सेठ घाट मंदिर में राधे ब्रजराज झूला महोत्सव के साथ भागवत कथा का शुभारंभहो गया है। यह आयोजन आज से शुरू हुआ है। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर कथावाचक सुशील पांडे व्यास पीठ पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है। राधे ब्रजराज झूला महोत्सव 17 अगस्त से शुरू हो चुका है। इस महोत्सव के तहत भजन संध्या और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।1