logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड शेखपुरा के सहयोग से मारिया आश्रम, गिरिहंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड शेखपुरा के सहयोग से मारिया आश्रम, गिरिहंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने भाग लिया। साथहीं नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक श्री विभोर कुमार, केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक श्री बालाजी, जिला बाल संरक्षण विभाग के श्री प्रदीप कुमार, मरिया आश्रम की सिस्टर उदया ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम में बोलते हुये उप विकास आयुक्त ने समाज में महिलाओं के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए महिला शिक्षा पर ज़ोर दिया एवं कार्यक्रम में आयी हुई बच्चियों को शिक्षा का माध्यम बना कर अपने सपने पूरे करने और समाज में एक अच्छा स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक ने या बताया की आज महिलाओं को विकास कि मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएँ चलाई जा रही है। उन्होने ने यह भी बताया की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई में हुये राष्ट्रीय कार्यक्रम में बिहार के दो महिला किसान उधमियों – मुजफ्फरपुर की “किसान चाची” श्रीमती राजकुमारी देवी एवं मुंगेर की “मशरूम लेडी” श्रीमती बीना देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारिया आश्रम में रह कर पढ़ रहे गरीब बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन 150 बच्चों के बीच कार्यक्रम में स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया।

on 10 March
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
on 10 March

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड शेखपुरा के सहयोग से मारिया आश्रम, गिरिहंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड शेखपुरा के सहयोग से मारिया आश्रम, गिरिहंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने भाग लिया। साथहीं नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक श्री विभोर कुमार, केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक श्री बालाजी, जिला बाल संरक्षण विभाग के श्री प्रदीप कुमार, मरिया आश्रम की सिस्टर उदया ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम में बोलते हुये उप विकास आयुक्त ने समाज में महिलाओं के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए महिला शिक्षा पर ज़ोर दिया एवं कार्यक्रम में आयी हुई बच्चियों को शिक्षा का माध्यम बना कर अपने सपने पूरे करने और समाज में एक अच्छा स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक ने या बताया की आज महिलाओं को विकास कि मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएँ चलाई जा रही है। उन्होने ने यह भी बताया की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई में हुये राष्ट्रीय कार्यक्रम में बिहार के दो महिला किसान उधमियों – मुजफ्फरपुर की “किसान चाची” श्रीमती राजकुमारी देवी एवं मुंगेर की “मशरूम लेडी” श्रीमती बीना देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारिया आश्रम में रह कर पढ़ रहे गरीब बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन 150 बच्चों के बीच कार्यक्रम में स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • #Nepal-से #भारत-को बहुत कुछ #सीखने-की-जरुरत है 🤔 @sauravjbt
    1
    #Nepal-से #भारत-को बहुत कुछ #सीखने-की-जरुरत है 🤔
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राकड़ मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक पैदल जा रहा था, तभी ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस हादसे को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राकड़ मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक पैदल जा रहा था, तभी ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस हादसे को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by S.K SINGH
    1
    Post by S.K SINGH
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा - चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गाँव में 50 वर्ग मीटर में 13.60 किलो गेहूं की उपज, सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने रबी फसल की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए 'क्रॉप कटिंग' प्रयोग की शुरुआत की। प्रगतिशील किसान अरुण कुमार यादव के खेत में 10×5 मीटर (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में गेहूं की कटनी कराकर उसका वजन किया गया, जिसमें 13 किलो 60 ग्राम उपज प्राप्त हुई। इस प्रयोग का उद्देश्य प्रति हेक्टेयर उत्पादन का सटीक आंकड़ा जुटाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल बीमा का लाभ सही तरीके से मिल सके। इस दौरान डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आधुनिक खेती तकनीक अपनाने की सलाह दी। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी, बीडीओ बिपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी साकेत कुमार, कृषि समन्वयक शंभू शरण सिंह, किसान सलाहकार राम उदय कुमार, मुखिया फुल कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
    1
    शेखपुरा - चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गाँव में 50 वर्ग मीटर में 13.60 किलो गेहूं की उपज, सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने रबी फसल की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए 'क्रॉप कटिंग' प्रयोग की शुरुआत की। प्रगतिशील किसान अरुण कुमार यादव के खेत में 10×5 मीटर (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में गेहूं की कटनी कराकर उसका वजन किया गया, जिसमें 13 किलो 60 ग्राम उपज प्राप्त हुई। इस प्रयोग का उद्देश्य प्रति हेक्टेयर उत्पादन का सटीक आंकड़ा जुटाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल बीमा का लाभ सही तरीके से मिल सके। इस दौरान डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आधुनिक खेती तकनीक अपनाने की सलाह दी। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी, बीडीओ बिपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी साकेत कुमार, कृषि समन्वयक शंभू शरण सिंह, किसान सलाहकार राम उदय कुमार, मुखिया फुल कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    20 hrs ago
  • बिहार में वोट के समय हर व्यक्ति गलती कर रहा है, चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पटना से केसी सिन्हा का चुनाव हारना!!
    1
    बिहार में वोट के समय हर व्यक्ति गलती कर रहा है, चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पटना से केसी सिन्हा का चुनाव हारना!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    2 hrs ago
  • पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
    1
    पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • ससमय करें लंबित मामले का निष्पादन एसपी प्रेरणा कुमार। भास्कर न्यूज़ रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर कार्यालय सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जहां थाना के सभी प्रकार के एक्टिविटीज को बारिकी से जांच पड़ताल की एवं वहीं जवानों के वर्दी जूते आदि का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के कार्य की विस्तृत समीक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोड़ दिया निरीक्षण के दौरान अनुसंधान से जुड़े मामले की प्रगति की बारीकी से जांच की गई। थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों का समय बद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए साथ ही साथ अपराध नियंत्रण गस्ती और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थाना के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति अनुशासन एवं कार्य शैली का भी मूल्यांकन किया गया एवं पदाधिकारी को जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। इसका निर्देश दिया गया इसके अलावा संवेदनशील मामले पर में विशेष सतर्कता बढ़ाने ने और नियमित रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने निरीक्षण के उपरांत बताई की थाना में उपस्थित सभी प्रकार के पंजों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं एवं थाना अध्यक्ष को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है अपराध एवं अपराधियों से समझौता नहीं की जाएगी।
    1
    ससमय करें लंबित मामले का निष्पादन एसपी प्रेरणा कुमार।
भास्कर न्यूज़ रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर कार्यालय सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जहां थाना के सभी प्रकार के एक्टिविटीज को बारिकी से जांच पड़ताल की एवं वहीं जवानों के वर्दी जूते आदि का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के कार्य की विस्तृत समीक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोड़ दिया निरीक्षण के दौरान अनुसंधान से जुड़े मामले की प्रगति की बारीकी से जांच की गई। थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों का समय बद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए साथ ही साथ अपराध नियंत्रण गस्ती और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थाना के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति अनुशासन एवं कार्य शैली का भी मूल्यांकन किया गया एवं पदाधिकारी को जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। इसका निर्देश दिया गया इसके अलावा संवेदनशील मामले पर में विशेष सतर्कता बढ़ाने ने और नियमित रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने निरीक्षण के उपरांत  बताई की थाना में उपस्थित सभी प्रकार के पंजों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं एवं थाना अध्यक्ष को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है अपराध एवं अपराधियों से समझौता नहीं की जाएगी।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • शेखपुरा -आज 13 अप्रैल 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गाड़ी का निबंधन कराने, चापाकल निर्माण, जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने, अवैध तरीके से शादी निर्माण रोकने के संबंध में, कन्या विवाह मंडप वर्षा गांव में बनवाने शिक्षक से दुर्व्यवहार, बिजली बिल में नाम सुधार कराने, शिक्षक से दुर्व्यवहार करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।
    1
    शेखपुरा -आज 13 अप्रैल 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गाड़ी का निबंधन कराने, चापाकल निर्माण, जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने, अवैध तरीके से शादी निर्माण रोकने के संबंध में, कन्या विवाह मंडप वर्षा गांव में बनवाने शिक्षक से दुर्व्यवहार, बिजली बिल में नाम सुधार कराने, शिक्षक से दुर्व्यवहार करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.