Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में वोट के समय हर व्यक्ति गलती कर रहा है, चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पटना से केसी सिन्हा का चुनाव हारना!!
Prasant kishor ki sena
बिहार में वोट के समय हर व्यक्ति गलती कर रहा है, चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पटना से केसी सिन्हा का चुनाव हारना!!
More news from Patna and nearby areas
- बिहार में वोट के समय हर व्यक्ति गलती कर रहा है, चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पटना से केसी सिन्हा का चुनाव हारना!!1
- *अम्बेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता को किया नमन* _उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में आयोजित हुई संकल्प सभा_ _14 अप्रैल 2026 | गौरा, बिहार_ भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। *संकल्प सभा के मुख्य वक्तव्य* *प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी* ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा, "14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, पहले कानून मंत्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर उन्होंने वंचित वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।" *जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री* ने कहा, "समता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।" *वरीय शिक्षिका मधु कुमारी* ने कहा, "शिक्षा की जिद उनमें इतनी थी कि अपमानों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे पहले दलित बने जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने अपनी क्रांति हथियारों से नहीं बल्कि कलम से लड़ी। ‘मूकनायक’ पत्रिका और ‘महाड़ सत्याग्रह’ के जरिए दलितों को सार्वजनिक तालाब से पानी पीने का हक दिलाया।" *माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार* ने बाबा साहेब के विचार रखे: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। लोकतंत्र केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन जीने का एक माध्यम है।" *शिक्षक धर्मवीर कुमार, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, राम कैलाश दास, मंजय कुमार, अमितेश कुमार* ने कहा कि बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के पुरजोर समर्थक थे। उनके शब्द दोहराए: "मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूँ। मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। गुलाम को अहसास दिला दो कि वह गुलाम है, फिर वह खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ देगा।" इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अम्बेडकर जयंती संकल्प सभा के रूप में मनाई।4
- मधेपुरा हॉस्टल डेथ मिस्ट्री 😱 सच क्या है? | पीड़ित परिवार से मिले PK | Breaking News1
- भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब आठ दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सहित कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। ‘Piya Tu Ab To Aaja’, ‘Dum Maro Dum’ और ‘Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko’ जैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 🙏 महान गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि।1
- बेगूसराय जिला जनतादल यू के जिला अध्यक्ष नंदलाल राय की अध्यक्षता में संबिधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती समावेशी विकास दिवस रूप में मनाया गया । जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी समावेशी विकास के मार्गदर्शक थे । भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। किया ।4
- शेखपुरा - आज दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर जिलें के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। इस विशेष अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चांदनी चौक, पटेल चौक पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजवेत्ता और प्रबुद्ध जनों ने भी बाबा साहेब के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा अपने संबोधन में माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "बाबा साहेब केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता को दूर करने के लिए अनेकों क्रांतिकारी बदलाव किए। शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।" अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के तीन प्रमुख सूत्रों को याद किया। अज्ञानता के अंधेरे को दूर करने का एकमात्र रास्ता। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है, जो समाज को मजबूती प्रदान करती है। अपने अधिकारों और न्याय के लिए निरंतर आगे बढ़ना। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए समाज में शांति और समरसता बनाए रखने की अपील की। जयंती समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और बाबा साहेब के जयकारों से चौक चौराहों पर गुंजायमान रहा। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid7
- Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर2
- आपने मोदी जी के नाम पर वोट दिया तो वो बिहार में आपके पसंद का नहीं, अपने पसंद का सीएम चुनने में लगे ही हैं। नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया तो उनका बेटा राजा बन ही रहा है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिस पर वोट दीजिएगा वही मिलेगा।1