पंचायत-निकाय चुनाव का बिगुल: कुशलगढ़ में विधायक रमीला खड़िया ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश कुशलगढ़। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़-सज्जनगढ़ की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या एवं भरत मेरावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी मजदूरों की महत्वपूर्ण योजना समाप्त कर दी गई है तथा युवाओं को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए कार्य करें, ताकि पंच, सरपंच, जनपद, जिला परिषद, प्रधान एवं जिला प्रमुख जैसे पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो और आमजन का विकास सुनिश्चित हो सके। पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करना होगा तथा वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आज से ही सक्रिय होकर कार्य करना होगा, ताकि कांग्रेस का परचम ढाणी-ढाणी तक लहराए। बैठक के दौरान आदिवासी कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक रमीला खड़िया एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पमाला और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रजनीकांत खाब्या, भरत मेरावत, नटवर लबाना, विजयसिंह खड़िया, कालुसिंह, कैलाश पटेल, विजयभाई मईडा, नारजी सिंघाड़ा, राकेश मईडा, रोहित खड़िया, लक्ष्मण दामा ने भी संबोधित किया। बैठक में लालसिंह, मागुसिग, हितेष रावत, हकरा भाई, शांतिलाल निनामा, राजेश मीणा, भुरजी मेडा, सहजाद मकरानी, महेश कटारा, महेन्द्र परमार, प्रितीमनिष तलेसरा, सुरेश गादिया, भीमा, मोहन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंचायत-निकाय चुनाव का बिगुल: कुशलगढ़ में विधायक रमीला खड़िया ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश कुशलगढ़। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़-सज्जनगढ़ की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या एवं भरत मेरावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी मजदूरों की महत्वपूर्ण योजना समाप्त कर दी गई है तथा युवाओं को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने के
लिए कार्य करें, ताकि पंच, सरपंच, जनपद, जिला परिषद, प्रधान एवं जिला प्रमुख जैसे पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो और आमजन का विकास सुनिश्चित हो सके। पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करना होगा तथा वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आज से ही सक्रिय होकर कार्य करना होगा, ताकि कांग्रेस का परचम ढाणी-ढाणी तक लहराए। बैठक के दौरान आदिवासी कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक रमीला खड़िया एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पमाला और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रजनीकांत खाब्या, भरत मेरावत, नटवर लबाना, विजयसिंह खड़िया, कालुसिंह, कैलाश पटेल, विजयभाई मईडा, नारजी सिंघाड़ा, राकेश मईडा, रोहित खड़िया, लक्ष्मण दामा ने भी संबोधित किया। बैठक में लालसिंह, मागुसिग, हितेष रावत, हकरा भाई, शांतिलाल निनामा, राजेश मीणा, भुरजी मेडा, सहजाद मकरानी, महेश कटारा, महेन्द्र परमार, प्रितीमनिष तलेसरा, सुरेश गादिया, भीमा, मोहन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Tower House per chhoti sarvan dukan sawariya Store Naam Se subaha Chandra maida nivasi kotda Rahane wale bhai Bhai bahanon ki Suchi Kiya jaega Jawahar4
- शिक्षकों ने किया शिक्षा अधिकारियों का अभिनंदन ******************** प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विधालय शिक्षा उपशाखा कुशलगढ़ ( राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ) के शिक्षकों ने मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बदे सिंह डामोर, मांगीलाल वसुनिया सन्दर्भ व्यक्ति, प्रियंका पारगी , शम्भुलाल मईडा आर ,पी, का नवपदस्थापन होने पर शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अधिवेशन का बेग माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नव पदस्थापित शिक्षा अधिकारियों को संगठन की ओर से उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वी सिंह पडवाल, नगर संगठन मंत्री संजय जोशी , क्षेत्रिय संगठन मंत्री एवं वाक्पीठ अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नाहटा ने कुशलगढ़ के भोगोलिक स्वरूप एवं विधालय भवनों एवं खेल मैदानों तथा विद्यालयों के मेंन पावर शिक्षकों एवं PEEO के रिक्त पदों की स्थिति से अवगत करवाया तथा शिक्षकों की मूलभुत समस्याओं की जानकारी दी । उपशाखा मंत्री कन्हैयालाल निनामा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा कुशलगढ़ हर सकारात्मक कार्य का सहयोग करेगा लेकिन अनावश्यक शिक्षकों को परेशान करने एवं तुगलकी फरमान जारी करने की कोशिश की तो हमेशा की तरह छात्र हित तथा शिक्षक हित में पूरजोर विरोध भी करेगा। शिक्षक संघ एवं ब्लॉक कार्यालय कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेंगे तो क्षैत्र में अकल्पनीय शेक्षिक उपल्बधियां प्राप्त की जा सकती है । इस अवसर पर दोलसिह डामोर, प्रेम सिंह गणावा ,रमेश चंद्र सुरावत , लोकेन्द्र गांधी, भरत कुमार माधविया, संजय जोशी, सुभाष चन्द्र नाहटा , कन्हैयालाल निनामा, पृथ्वी सिंह पडवाल आदि उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता दिग्पाल सिंह राठौड़ द्वारा दी गई ।।2
- खरपतवार नियंत्रण की बदलती सोच: दलोट के किसान ने दो वर्षों से नहीं किया खरपतवारनाशी का उपयोग प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र में एक किसान ने सोयाबीन की खेती में खरपतवार नियंत्रण का अलग तरीका अपनाया है। किसान पिछले दो वर्षों से रासायनिक खरपतवारनाशी (वीडिसाइड) का उपयोग नहीं कर रहा है। इसके स्थान पर खेत में समय पर कुलपा चलाकर और निंदाई-गुड़ाई के माध्यम से खरपतवार पर नियंत्रण किया जा रहा है। किसान का कहना है कि कई बार खरपतवारनाशी के अनुचित उपयोग या प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके बाद पौधों की रिकवरी के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों या टॉनिक का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए उन्होंने यांत्रिक और पारंपरिक खरपतवार प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। समय-समय पर हुई वर्षा और नियमित खेत प्रबंधन के कारण सोयाबीन की फसल स्वस्थ एवं संतुलित बढ़वार पर है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि खेत की परिस्थितियों के अनुसार रासायनिक एवं यांत्रिक दोनों विधियों का संतुलित उपयोग ही टिकाऊ खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार हर खबर वागड़ कुंआ। डूंगरपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोडमली –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। कार्यवाही करने वाली टीम मे कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल दिपेश रहे शामिल।1
- आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे1
- सज्जनगढ़ में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो देशी टोपीदार बंदूकें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार सज्जनगढ़, 6 अगस्त। बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पण्डवाल उंकार में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो अवैध देशी टोपीदार बंदूकें बरामद की हैं। पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर जोरसिंह पिता समसु को गिरफ्तार किया है, जबकि चेतन पिता जोरसिंह गरासिया फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह एवं वृत्ताधिकारी महिपालसिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धनपतसिंह के नेतृत्व में की गई। बरामद हथियार जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।1