कोटपुतली कोर्ट परिसर में पैरा लीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विधिक जागरूकता पर दिया जोर कोटपुतली कोर्ट परिसर स्थित जिला अभिभाषक संघ सभागार में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपुतली-बहरोड़ के सानिध्य में एक दिवसीय पैरा लीगल वालंटियर,अधिकार मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शर्मा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिम्पल जंडेल ने नव नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर्स समाज के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विधिक जानकारी देकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जाता है। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने सभी वालंटियर्स से समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता देवश्री शर्मा, महावीर, मुकेश पहाड़िया, पैरा लीगल वालंटियर सुरजन सिंह,प्रदीप स्वामी,दीक्षा शर्मा,दीपेंद्र सिंह,पंकज सेन,नीरज, अक्षय शर्मा,किरण,नरेंद्र,सुनील,प्रियंका सहित काफी संख्या में मौजूद रहे
कोटपुतली कोर्ट परिसर में पैरा लीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विधिक जागरूकता पर दिया जोर कोटपुतली कोर्ट परिसर स्थित जिला अभिभाषक संघ सभागार में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपुतली-बहरोड़ के सानिध्य में एक दिवसीय पैरा लीगल वालंटियर,अधिकार मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शर्मा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिम्पल जंडेल ने नव नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर्स समाज के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विधिक जानकारी देकर समाज में
जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जाता है। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने सभी वालंटियर्स से समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता देवश्री शर्मा, महावीर, मुकेश पहाड़िया, पैरा लीगल वालंटियर सुरजन सिंह,प्रदीप स्वामी,दीक्षा शर्मा,दीपेंद्र सिंह,पंकज सेन,नीरज, अक्षय शर्मा,किरण,नरेंद्र,सुनील,प्रियंका सहित काफी संख्या में मौजूद रहे
- कोटपुतली कोर्ट परिसर स्थित जिला अभिभाषक संघ सभागार में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपुतली-बहरोड़ के सानिध्य में एक दिवसीय पैरा लीगल वालंटियर,अधिकार मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शर्मा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिम्पल जंडेल ने नव नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर्स समाज के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विधिक जानकारी देकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जाता है। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने सभी वालंटियर्स से समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता देवश्री शर्मा, महावीर, मुकेश पहाड़िया, पैरा लीगल वालंटियर सुरजन सिंह,प्रदीप स्वामी,दीक्षा शर्मा,दीपेंद्र सिंह,पंकज सेन,नीरज, अक्षय शर्मा,किरण,नरेंद्र,सुनील,प्रियंका सहित काफी संख्या में मौजूद रहे3
- Post by Satbir Khanna1
- Post by Dainik news Haryana live2
- होनहार बेटी टीना शर्मा ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, विधायक ललित यादव ने दी बधाई मुंडावर/जालपीवास: ग्रामीण प्रतिभाएं जब अपनी मेहनत से आसमान छूती हैं, तो पूरे क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। मुंडावर उपखंड के जालपीवास गांव की बेटी टीना शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिखाया है। शानदार शैक्षणिक उपलब्धि टीना शर्मा (पुत्री श्री संपतराम) ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कृष्णनगर में 12वीं कक्षा में 97.20% अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए इतने शानदार अंक प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दर्शाता है। विधायक ललित यादव ने किया सम्मानित इस बड़ी सफलता की गूंज जब क्षेत्र में पहुंची, तो स्थानीय विधायक ललित यादव स्वयं जालपीवास गांव पहुंचे। उन्होंने टीना को मिठाई खिलाकर और सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। "बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। टीना की यह सफलता केवल उसके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे मुंडावर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसी मेधावी छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।" — ललित यादव, विधायक ग्रामीणों में हर्ष का माहौल टीना की इस उपलब्धि पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: सरपंच: दिलावर चौधरी प्रमुख ग्रामीण: मदन पटेल, दलीप चौधरी, हवलदार होशियार सिंह, हुक्म, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र, सुनील और भीम सिंह। समस्त ग्रामवासियों ने टीना के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और पिता संपतराम को बेटी की इस सफलता पर बधाई दी।1
- Post by Rajbala1
- झज्जर का फाइनेंस हब फिर खून से लाल! डीघल गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग 26 वर्षीय फाइनेंसर सचिन की गोली मारकर हत्या वही गांव जहां पहले भी फाइनेंसर मंजीत की हत्या हो चुकी थी (6.3 केस) यही हरियाणा का सबसे बड़ा फाइनेंस हब है जहां पैसे देने का धंधा चलता है काली स्कॉर्पियो में सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला किया सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ साफ दिख रहा है आरोपियों की तलाश जारी1
- राजस्थान के भिवाड़ी (टपूकड़ा) स्थित होंडा (HMSI) प्लांट में 8 अप्रैल 2026 को स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। करीब 100-120 श्रमिकों ने वेतन वृद्धि विरोध में प्लांट के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है1
- खैरथल के वार्ड 35 में गौ-तस्करों के तांडव बीच सड़क से गायें उठा ले गए गौ-तस्कर विरोध करने पर युवक को कुचलने की कोशिश1