logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी प्रतापगढ़। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिससे हर वर्ष लाखों महिलाएं प्रभावित होती हैं। कई मामलों में यह बीमारी जानलेवा साबित होती है, जबकि अनेक महिलाएं जीवनभर इसके दर्द और जटिलताओं से जूझती रहती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ. जगदीप खराड़ी ने बताया कि HPV टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया और आमजन में कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं, जिसके कारण अभिभावक अपनी बच्चियों को टीका नहीं लगवा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने बताया कि “Gardasil-4” नामक HPV वैक्सीन पिछले 15 वर्षों से उपयोग में है और विश्व के 160 से अधिक देशों में लाखों बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है। हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से इस वैक्सीन का शुभारंभ किया गया है और जल्द ही इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि यह टीका भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं अपने नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में जाकर टीकाकरण करवा सकती हैं। साथ ही, U-WIN एप्लीकेशन के माध्यम से भी टीकाकरण सत्र बुक किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी बालिकाओं का HPV टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़

2 hrs ago
user_Aniljatiya 6878
Aniljatiya 6878
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
39f40e6c-6dfb-4a05-bde8-5cb32580b33a

जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी प्रतापगढ़। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिससे

0531eeaa-1d3b-4876-bea7-0e2cde38e99e

हर वर्ष लाखों महिलाएं प्रभावित होती हैं। कई मामलों में यह बीमारी जानलेवा साबित होती है, जबकि अनेक महिलाएं जीवनभर इसके दर्द और जटिलताओं से जूझती रहती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ. जगदीप खराड़ी ने बताया कि HPV टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया और आमजन में कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं, जिसके कारण अभिभावक अपनी बच्चियों को टीका नहीं लगवा रहे हैं।

be3e27de-b642-4960-b1b9-b44d5a684e17

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने बताया कि “Gardasil-4” नामक HPV वैक्सीन पिछले 15 वर्षों से उपयोग में है और विश्व के 160 से अधिक देशों में लाखों बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है। हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से इस वैक्सीन का शुभारंभ किया गया है और जल्द ही इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि यह टीका भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध

70945fff-923f-4aa7-8e3f-096656c854c1

कराया जा रहा है। जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं अपने नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में जाकर टीकाकरण करवा सकती हैं। साथ ही, U-WIN एप्लीकेशन के माध्यम से भी टीकाकरण सत्र बुक किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी बालिकाओं का HPV टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by इंद्रेश पाटीदार
    1
    Post by इंद्रेश पाटीदार
    user_इंद्रेश पाटीदार
    इंद्रेश पाटीदार
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी सब्जी खरीद कर शाम को घर आ रही थी इसी दौरान घर के मुख्य गेट के पास एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने एवं शोरगुल से अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    1
    जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी सब्जी खरीद कर शाम को घर आ रही थी इसी दौरान घर के मुख्य गेट के पास एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने एवं शोरगुल से अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • छोटी सादड़ी क़ारूंडा ग्राम में चाह खेड़ी के रहने वाले लाभचंद गमेति पिछले कई महीनो स गेहूं नहीं मिल रहे हैं यह गेहूं के असली हकदार हैं फिर भी प्रशासन लापरवाही के कारण अभी तक यह चक्कर ही काट रहे हैं कि मुझे कब गेहूं मिलेगा
    1
    छोटी सादड़ी क़ारूंडा ग्राम में चाह खेड़ी के रहने वाले लाभचंद गमेति पिछले कई महीनो स गेहूं नहीं मिल रहे हैं यह गेहूं के असली हकदार हैं फिर भी प्रशासन लापरवाही के कारण अभी तक यह चक्कर ही काट रहे हैं कि मुझे कब गेहूं मिलेगा
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    1
    राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा।
जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलीला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी लेकिन उक्त कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । मौका था एलवा माता पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोरख नाथ मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण का। जानकारी में नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि 5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए। वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे की वात की कमी लागे तो मने याद करजो वेला वठा तक पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
    2
    डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलीला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी लेकिन उक्त कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । मौका था एलवा माता पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोरख नाथ मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण का।   जानकारी में नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि  5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण  किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए।  वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ  ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी।  उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे की वात की कमी लागे तो मने याद करजो वेला वठा तक पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां अंधे कत्ल के प्रयास की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया इस मामले में नकाबपोश हमलावर ने पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया लेकिन पत्नी की बहादुरी और पुलिस की सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामला एक अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।जब थाना चोपना क्षेत्र के ग्राम शिवसागर पुलिया के पास विप्लव विश्वास और उनकी पत्नी सुशांति विश्वास पर एक नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार दाव’ से हमला कर दिया.हमला इतना खतरनाक था,कि विप्लव का बायां हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं.हमले के दौरान पत्नी सुशांति विश्वास ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और अपने पति की जान बचाई और राहगीरों की मदद से घायल पति को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी एक्शन में बैतूल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की.जांच के दौरान पत्नी के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रणव मिस्त्री को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश और सामाजिक बदनामी के चलते उसने बदले की भावना में इस हमले को अंजाम दिया. इस केस में सबसे अहम कड़ी डिजिटल ट्रांजैक्शन बनी. आरोपी ने हमले के लिए ‘दाव’ 850 में खरीदा था और पेमेंट ऑनलाइन किया था. पुलिस ने इस डिजिटल सबूत के आधार पर केस को मजबूत किया.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ‘दाव’ मोटरसाइकिल,घटना के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं.मामले में आरोपी गिरफ्तार घायल विप्लव विश्वास का इलाज AIIMS भोपाल में जारी है।जहां उनका जटिल ऑपरेशन किया गया फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बैतूल में अंधे कत्ल के प्रयास का ये मामला अब पूरी तरह से सुलझ चुका है एक तरफ पत्नी की बहादुरी ने जान बचाई,तो वहीं पुलिस की कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और पुलिस के द्वारा आगे भी बदमाशों के खिलाफ ठौस कार्रवाई चलती रहेगी
    1
    आज बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां अंधे कत्ल के प्रयास की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया इस मामले में नकाबपोश हमलावर ने पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया लेकिन पत्नी की बहादुरी और पुलिस की सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामला एक अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।जब थाना चोपना क्षेत्र के ग्राम शिवसागर पुलिया के पास विप्लव विश्वास और उनकी पत्नी सुशांति विश्वास पर एक नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार दाव’ से हमला कर दिया.हमला इतना खतरनाक था,कि विप्लव का बायां हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं.हमले के दौरान पत्नी सुशांति विश्वास ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और अपने पति की जान बचाई और राहगीरों की मदद से घायल पति को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी एक्शन में बैतूल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की.जांच के दौरान पत्नी के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रणव मिस्त्री को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश और सामाजिक बदनामी के चलते उसने बदले की भावना में इस हमले को अंजाम दिया. इस केस में सबसे अहम कड़ी डिजिटल ट्रांजैक्शन बनी. आरोपी ने हमले के लिए ‘दाव’ 850 में खरीदा था और पेमेंट ऑनलाइन किया था. पुलिस ने इस डिजिटल सबूत के आधार पर केस को मजबूत किया.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ‘दाव’ मोटरसाइकिल,घटना के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं.मामले में आरोपी गिरफ्तार घायल विप्लव विश्वास का इलाज AIIMS भोपाल में जारी है।जहां उनका जटिल ऑपरेशन किया गया फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बैतूल में अंधे कत्ल के प्रयास का ये मामला अब पूरी तरह से सुलझ चुका है एक तरफ पत्नी की बहादुरी ने जान बचाई,तो वहीं पुलिस की कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और पुलिस के द्वारा आगे भी बदमाशों के खिलाफ ठौस कार्रवाई चलती रहेगी
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.