logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसवाड़ा पुलिस अलर्ट: 5-6 अप्रैल SI परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने की पूरी तैयारी राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

2 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

बांसवाड़ा पुलिस अलर्ट: 5-6 अप्रैल SI परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने की पूरी तैयारी राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

More news from बांसवाड़ा and nearby areas
  • jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏
    5
    jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏
    user_Kelash Ninama
    Kelash Ninama
    बांसवाड़ा•
    16 hrs ago
  • हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
    2
    हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल
एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 
बॉडी - मामले के  के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। 
हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।
    1
    कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    4
    धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे।
इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम। नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
    3
    साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम।
नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी।
ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
    user_Lakhan
    Lakhan
    Ratlam Nagar, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by इंद्रेश पाटीदार
    1
    Post by इंद्रेश पाटीदार
    user_इंद्रेश पाटीदार
    इंद्रेश पाटीदार
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर में गोवंश की सेवा को समर्पित आदित्य गौ सेवा समिति एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी। बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित इस गौशाला के कार्यकर्ता निरंतर समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। जानकारी अनुसार केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित मैदान में एक गौमाता ने प्रसव के दौरान बछड़े को जन्म दिया। खुले मैदान में असहाय स्थिति में पड़ी गाय और नवजात बछड़े की सूचना मिलते ही समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। समिति के अध्यक्ष भावेश राठौर अपने साथियों के साथ रात करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं बछड़े को उठाकर बड़ी सावधानी से गाय को गौशाला पहुंचाया, जहां दोनों की देखभाल शुरू की गई। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। अध्यक्ष भावेश राठौर ने कहा कि गोवंश हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, उनकी सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। घटना ने नगर में एक गंभीर समस्या भी उजागर की है, जहां कई पशुपालक अपने गोवंश को खुले में छोड़ देते हैं, विशेषकर जब वे दुधारू नहीं रहते। इससे गोवंश को कष्ट और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। समिति ने प्रशासन से लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोवंश संरक्षण की ठोस व्यवस्था की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे गोवंश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और उन्हें बेसहारा न छोड़ें। ऐसे में आदित्य गौ सेवा समिति जैसे सेवाभावी संगठन समाज में मानवता और करुणा का संदेश देते हुए उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं।
    1
    कुशलगढ़ नगर में गोवंश की सेवा को समर्पित आदित्य गौ सेवा समिति एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी। बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित इस गौशाला के कार्यकर्ता निरंतर समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं।
जानकारी अनुसार केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित मैदान में एक गौमाता ने प्रसव के दौरान बछड़े को जन्म दिया। खुले मैदान में असहाय स्थिति में पड़ी गाय और नवजात बछड़े की सूचना मिलते ही समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की।
समिति के अध्यक्ष भावेश राठौर अपने साथियों के साथ रात करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं बछड़े को उठाकर बड़ी सावधानी से गाय को गौशाला पहुंचाया, जहां दोनों की देखभाल शुरू की गई। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा।
अध्यक्ष भावेश राठौर ने कहा कि गोवंश हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, उनकी सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
घटना ने नगर में एक गंभीर समस्या भी उजागर की है, जहां कई पशुपालक अपने गोवंश को खुले में छोड़ देते हैं, विशेषकर जब वे दुधारू नहीं रहते। इससे गोवंश को कष्ट और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है।
समिति ने प्रशासन से लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोवंश संरक्षण की ठोस व्यवस्था की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे गोवंश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और उन्हें बेसहारा न छोड़ें।
ऐसे में आदित्य गौ सेवा समिति जैसे सेवाभावी संगठन समाज में मानवता और करुणा का संदेश देते हुए उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Kelash Ninama
    5
    Post by Kelash Ninama
    user_Kelash Ninama
    Kelash Ninama
    बांसवाड़ा•
    16 hrs ago
  • शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना। पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता, भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।
    1
    शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत
आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी 
का हुआ आयोजन
आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन  आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना।
पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता,
भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.