निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक की मौत तीन अन्य घायल आसपुर गोल गांव की घटना हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक की मौत तीन अन्य घायल आसपुर गोल गांव की घटना हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया।
मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
- Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप की ताजा खबर। कोटा ही नहीं अपितु हाडोती और राजस्थान हिंदुस्तान और विदेशी मुल्क में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने उन्हें अमरकंटक में राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सम्मानित किया। चल रहा है उनका सम्मान का सिलसिला। आज मीडिया हाउस में उनका कोटा के पत्रकारों ने सम्मान किया। बहुमान किया साल पगड़ी माला और पटा पहनना का सम्मान किया।1
- धरियावद थाना की बड़ी कार्यवाही, चेन स्नैचिंग प्रयास के बाद पुलिस का विशेष अभियान,मोटरसाइकिल पकड़ अभियान जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गत दिनों धरियावद थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक महिला की चेन छीनने के प्रयास की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बी.आदित्य के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश की पालना में धरियावद थाना में प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी शक्ति दायमा (अजमेर-ब्यावर) एवं थाना प्रभारी हजारी लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने पूरे थाना सर्कल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के गांधी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटर साइकिलों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा सुबह से शाम तक चलाए गए इस अभियान में कई संदिग्ध दोपहिया वाहनों को रोका गया तथा उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए अथवा वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए, उन्हें जब्त कर थाना परिसर लाया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि वे बिना नंबर प्लेट अथवा बिना दस्तावेज के वाहन का उपयोग न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।3
- धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।4
- कुशलगढ़ नगर में गोवंश की सेवा को समर्पित आदित्य गौ सेवा समिति एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी। बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित इस गौशाला के कार्यकर्ता निरंतर समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। जानकारी अनुसार केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित मैदान में एक गौमाता ने प्रसव के दौरान बछड़े को जन्म दिया। खुले मैदान में असहाय स्थिति में पड़ी गाय और नवजात बछड़े की सूचना मिलते ही समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। समिति के अध्यक्ष भावेश राठौर अपने साथियों के साथ रात करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं बछड़े को उठाकर बड़ी सावधानी से गाय को गौशाला पहुंचाया, जहां दोनों की देखभाल शुरू की गई। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। अध्यक्ष भावेश राठौर ने कहा कि गोवंश हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, उनकी सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। घटना ने नगर में एक गंभीर समस्या भी उजागर की है, जहां कई पशुपालक अपने गोवंश को खुले में छोड़ देते हैं, विशेषकर जब वे दुधारू नहीं रहते। इससे गोवंश को कष्ट और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। समिति ने प्रशासन से लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोवंश संरक्षण की ठोस व्यवस्था की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे गोवंश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और उन्हें बेसहारा न छोड़ें। ऐसे में आदित्य गौ सेवा समिति जैसे सेवाभावी संगठन समाज में मानवता और करुणा का संदेश देते हुए उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं।1
- जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏6
- शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना। पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता, भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।1
- टामटिया आहड़ा में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मित्र मंडल टामटिया आहड़ा द्वारा आयोजित और उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट कवि सम्मेलन में वागड़-इन्दौर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को आन्दोलित करने के साथ ही चिन्तन करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जब सभी कवियों ने पांडाल में प्रवेश किया तो हनुमान मित्र मंडल टामटिया के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध खड़े होकर के कवियों का अभिवादन और पुष्प वृष्टि द्वारा कवियों का स्वागत किया। शास्त्रीय गायक एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव ने राग मालकोस पर आधारित सरस्वती वन्दना एवं हनुमान स्तुति प्रस्तुत की। इंदौर से आए अग्नि धर्मा कवि मुकेश मोलवा ने मैं सरयू का तट कविता से जब ‘मैंने पदचिन्हो पर जाते लक्ष्मण देखा,भाई के विरह मे व्यग्र शत्रुघ्न देखा, लौट कर फिर अवध आया ही नहीं , भरत सा विराट सन्यासी मन देखा, ये इकंदर सिकंदर सब दो कौड़ी के हैं, मैंने राम की चरण पादुका का शासन देखा।’ पंक्तियां पढ़ी तो समूचे पांडाल के श्रोताओं ने खड़े होकर तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान ‘कोई काम ऐसा क्यूँ करें शर्मिंदा रहें हम, हो बात वतनपरस्ती की,संजीदा रहें हम’ के साथ ‘अपने घर को घर करने में हुए विफल हम, दिलों में घर कर जाने वाले, वो लोग और थे।’ प्रस्तुत की। महाराणा प्रताप को आदरांजलि के रूप में ‘इक नई पहचान मिली प्रताप के प्रताप से, आन बान और शान मिली प्रताप के प्रताप से, ख़ुदग़र्ज़ी ख़ुद कह उठी क्या ख़ूब है रौशन ज़मीर, ख़ुद्दारी परवान चढ़ी प्रताप के प्रताप से’ प्रस्तुत की तो क्षत्रिय समाज ने अभिनंदन किया। वागडी के कर्णप्रिय गीतकार कवि महेश देव नंदौड़ ने ‘सालता रे जु रे आमने आम सालता रेजु रे...’, ‘जोगी किम थयं सीजे मोगी कीम थयं...’, ‘मनक तारी काया ने हम्बार...’ प्रस्तुत किया तो समस्त श्रोतागण झूम उठे। मधुर गीतकार तारेश दवे ने ‘डूबती नाव से जब पुकारूंगा मैं, मुझको विश्वास है, राम आ जाएंगे।’ और भंवर गर्ग ‘मधुकर’ ने ‘सीधे-सादे सच्चों पर, भोले-भाले बच्चों पर, रखते आशीष सदा, मेरे हनुमान जी... प्रस्तुत कर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा प्रकट की। हथाई-डूंगरपुर निवासी छन्दज्ञ के प्रेमी ने ‘इतिहास चीरकर रख देती, इकलौतती हाड़ी की गाथां क्यों नहीं कही तुमने हमसे, जौहर वाली पदमण माता’ और राष्ट्रीय कवि मंच संचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने ‘मेरा सुख तेरे दुःख का सामान हो रहा है, जलन की आग में हृदय श्मशान हो रहा है, मैं बेचता हूं चूड़िया, तो कंगाल हो गया, वो बेचकर कफ़न भी, धनवान हो रहा है।’ प्रस्तुत की। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि एवं मंचसंचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने किया। हनुमान मित्र मण्डल टामटिया के प्रवीण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दिनेशचन्द्र भोई, रमेश चन्द्र कलाल, देवेन्द्र पंचाल, हितेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, पंकज गायरी, राजेन्द्र सिंह, चिराग सिसोदिया, देवेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज सुथार और गांव के कृष्णपाल सिंह, हरीशचन्द्र सिंह, नवल सिंह, लाल सिंह, सरपंच अमरेंग कटारा, महादेव पंचाल, अंबालाल गायरी, कालूराम भोई, नरेन्द्र सुथार, हितेष कलाल, अशोक मेहता, कुंदनजी पंचाल, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, भवानी सिंह ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जय गिरिराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जिले की क्षत्रिय समाज से जुड़े कईं सम्मानित सदस्य उपस्थितरहे। कार्यक्रम के दौरान गर्ग समाज बांसवाड़ा के वरिष्ठ गंगाराम गर्ग (सेनावासा), विट्ठल गर्ग (कोहाला), बलवंत गर्ग (देवदा), राजेंद्र गर्ग (बखतपुरा), विजय गर्ग (ठीकरिया) का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग का कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कवियों और ग्रामवासियों की ओर से की टामटिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं. जगदीश गर्ग (ठीकरिया) का पुष्पमाला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।4
- jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏5