आसपुर पेसिफिक विद्यालय में वॉकपीठ संगोष्ठी का आयोजित शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं आदर्श नागरिक बनाना शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना। पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता, भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।

- हेडलाइन- टापू पर 'डिजिटल डाकू, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 12 साइबर ठगों को दबोचा, टापू पर बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क एंकर इंट्रो - राजस्थान में साइबर अपराधियों के बढ़ते ग्राफ को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत डूंगरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी, आसपुर व दोवडा थाने की संयुक्त टीम ने आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा डैम के बीच एक सुनसान टापू पर छापा मारकर देशभर में फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है | वही उनके कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | बॉडी- डूंगरपुर एसपी ने बताया कि साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा गांव के पास डैम के पेटे में बने एक टापू पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी के निर्देश पर डीएसटी, आसपुर थाना पुलिस व दोवडा थाने की संयुक्त टीमों ने नाव और निजी वाहनों के जरिए घेराबंदी कर दबिश दी, तो टापू पर बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर 10-12 युवक मोबाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने घेराडालकर मौके से 13 युवको पकड़ा वही उनके मोबाइल की जाँच की | जिसमे सोशल मीडिया, एप व खातो की डिटेल चेक की गई तो पाया गया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस का कार्य कर देशभर में लोगो को लडकियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते है और फर्जी खातो में ठगी की राशी ऐठना पाया गया | जिस पर पुलिस ने मौके से आसपुर, साबला और दोवडा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों के नरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, मेहुल सुथार, प्रकाश पाटीदार, विजय, हितेश, तेजपाल, दिनेश, भावेश और मनीष कुल ठगों को गिरफ्तार किया | वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्डुको जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी 'एस्कॉर्ट सर्विस' के विज्ञापन डालते थे। इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। झांसे में आए लोगों से 'एडवांस बुकिंग' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए ठगते थे। वही आरोपी ठगी की राशी का उपयोग अपने मौज शोक पूरा करने के लिए करते थे | बाईट- मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर1
- कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।1
- Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena Ramesh Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍4
- जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी सब्जी खरीद कर शाम को घर आ रही थी इसी दौरान घर के मुख्य गेट के पास एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने एवं शोरगुल से अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Bapulal Ahari1
- राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।1
- धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।4
- हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर2