Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena Ramesh Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍
Ramesh Aeena
Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena Ramesh Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ ताज भविष्यवाणी। भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की किस्मत का सितारा अब बदलने वाला है। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बनेगी उसके बाद केंद्रीय मंत्री बनेगी। भजनलाल मंत्री मंडल में भी चार-पांच विधायक राजे के बनेंगे मंत्री। संगठन में भी काफी तवज्जो दी गई है मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकर्ताओं को। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद राजें अपना स्वभाव बदला है। वह मुख्यमंत्री आवास में भी जाने लगी है। और कार्यकर्ताओं के बीच में भी जाकर उनकी समस्याओ निदान कर रही है।1
- झाड़ोल। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के विधानसभा झाड़ोल क्षेत्र के दौरे के दौरान पानरवा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पानरवा बस स्टेशन पर हेमंत गरासिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ओगणा पंचायत समिति में बिना किसी गुटबाजी के कांग्रेस का प्रधान बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और एकता के बल पर ही कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में ओबीसी मंडल अध्यक्ष नानालाल पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत कुमार गरासिया, पूर्व सरपंच पानरवा देवी लाल गरासिया, मोतीलाल मेघवाल एवं पूर्व सरपंच गेजवी भैरूलाल सागिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के नव नियुक्त जिला कलक्टर देशल दान आज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे… जहां उन्होंने सीमलवाड़ा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया… साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। डूंगरपुर जिले के जिला कलक्टर देशल दान ने शुक्रवार को सीमलवाड़ा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, डिप्टी मदनलाल विश्नोई और विकास अधिकारी ललित पंड्या सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कानून व्यवस्था, विभागीय कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। जिला कलक्टर ने नव पदस्थापन के बाद सभी अधिकारियों से परिचय भी लिया और क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान झोथरी तहसीलदार नितेश पंचोली, विकास अधिकारी दौलत राम मीणा, नायब तहसीलदार राजेश मीणा और भूमल चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। दौरे के दौरान लिखी बड़ी गांव के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चरागाह भूमि से जुड़े मामले में अनियमितताओं की शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 में तत्कालीन सचिव द्वारा अपने परिवार के नाम पट्टे जारी कर दिए गए थे, जबकि संबंधित व्यक्ति गांव के निवासी नहीं हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर देशल दान ने उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर के इस दौरे से प्रशासनिक व्यवस्थाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है… फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है… बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा1
- चिकारड़ा- साँवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। मंदिर में पहला हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक जारी रहा, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हनुमान जी मंदिर पर संध्या के समय विशेष आरती पूजा के साथ बालाजी महाराज को 16 किलो आटे का विशाल रोट अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाकर महाआरती की। विशेष आकर्षण महिलाओं का घूमर नृत्य रहा ढोल की थाप पर महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर करते हुए अपने श्रद्धा अपनी आस्था अपना विश्वास बालाजी महाराज के सामने प्रकट किया । मंशापूर्ण महादेव की सेवा और भंडार दर्शन मंदिर प्रांगण में विराजित मंशापूर्ण महादेव को भी वैशाख के महीने में शीतलता प्रदान करने हेतु 'गलती' (पानी का घड़ा) बांधी गई। जिससे भोलेनाथ को शितिलता मिलती रहे। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी का भंडार खोला गया, जिसमें ₹10,745 की दान राशि प्राप्त हुई। देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर यह आयोजन इस पर्व खास क्यों रहा यह आयोजन इस दिन खास इसलिए रहा कि उक्त मंदिर स्थापना के बाद पहला मौका होगा कि हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया । आरती और भोग के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मंगल गीत और भजन गाती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर रहा। सेवादारों का रहा विशेष सहयोग मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अम्बा लाल लोहार, दिनेश गायरी, देवी लाल लोहार, रमेश गायरी, नाना लाल सुथार, सागर , भगवती लाल लोहार, रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई ग्रामीणों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं। मान्यता यह है कि साँवलिया जी मुख्य मार्ग पर स्थित इस दरबार के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सच्चे मन से की गई हर मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है।3
- उदयपुर जिले के कानोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उदपुरा गांव स्थित श्रीभेरूजी बापजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का मात्र 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दरसल 27 मार्च को उदपुरा गांव के ग्रामीणों ने कानोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और उसमें रखी नकद राशि चोरी कर ली है।1
- Post by Pavan kumar Pargi1
- टामटिया आहड़ा में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मित्र मंडल टामटिया आहड़ा द्वारा आयोजित और उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट कवि सम्मेलन में वागड़-इन्दौर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को आन्दोलित करने के साथ ही चिन्तन करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जब सभी कवियों ने पांडाल में प्रवेश किया तो हनुमान मित्र मंडल टामटिया के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध खड़े होकर के कवियों का अभिवादन और पुष्प वृष्टि द्वारा कवियों का स्वागत किया। शास्त्रीय गायक एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव ने राग मालकोस पर आधारित सरस्वती वन्दना एवं हनुमान स्तुति प्रस्तुत की। इंदौर से आए अग्नि धर्मा कवि मुकेश मोलवा ने मैं सरयू का तट कविता से जब ‘मैंने पदचिन्हो पर जाते लक्ष्मण देखा,भाई के विरह मे व्यग्र शत्रुघ्न देखा, लौट कर फिर अवध आया ही नहीं , भरत सा विराट सन्यासी मन देखा, ये इकंदर सिकंदर सब दो कौड़ी के हैं, मैंने राम की चरण पादुका का शासन देखा।’ पंक्तियां पढ़ी तो समूचे पांडाल के श्रोताओं ने खड़े होकर तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान ‘कोई काम ऐसा क्यूँ करें शर्मिंदा रहें हम, हो बात वतनपरस्ती की,संजीदा रहें हम’ के साथ ‘अपने घर को घर करने में हुए विफल हम, दिलों में घर कर जाने वाले, वो लोग और थे।’ प्रस्तुत की। महाराणा प्रताप को आदरांजलि के रूप में ‘इक नई पहचान मिली प्रताप के प्रताप से, आन बान और शान मिली प्रताप के प्रताप से, ख़ुदग़र्ज़ी ख़ुद कह उठी क्या ख़ूब है रौशन ज़मीर, ख़ुद्दारी परवान चढ़ी प्रताप के प्रताप से’ प्रस्तुत की तो क्षत्रिय समाज ने अभिनंदन किया। वागडी के कर्णप्रिय गीतकार कवि महेश देव नंदौड़ ने ‘सालता रे जु रे आमने आम सालता रेजु रे...’, ‘जोगी किम थयं सीजे मोगी कीम थयं...’, ‘मनक तारी काया ने हम्बार...’ प्रस्तुत किया तो समस्त श्रोतागण झूम उठे। मधुर गीतकार तारेश दवे ने ‘डूबती नाव से जब पुकारूंगा मैं, मुझको विश्वास है, राम आ जाएंगे।’ और भंवर गर्ग ‘मधुकर’ ने ‘सीधे-सादे सच्चों पर, भोले-भाले बच्चों पर, रखते आशीष सदा, मेरे हनुमान जी... प्रस्तुत कर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा प्रकट की। हथाई-डूंगरपुर निवासी छन्दज्ञ के प्रेमी ने ‘इतिहास चीरकर रख देती, इकलौतती हाड़ी की गाथां क्यों नहीं कही तुमने हमसे, जौहर वाली पदमण माता’ और राष्ट्रीय कवि मंच संचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने ‘मेरा सुख तेरे दुःख का सामान हो रहा है, जलन की आग में हृदय श्मशान हो रहा है, मैं बेचता हूं चूड़िया, तो कंगाल हो गया, वो बेचकर कफ़न भी, धनवान हो रहा है।’ प्रस्तुत की। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि एवं मंचसंचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने किया। हनुमान मित्र मण्डल टामटिया के प्रवीण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दिनेशचन्द्र भोई, रमेश चन्द्र कलाल, देवेन्द्र पंचाल, हितेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, पंकज गायरी, राजेन्द्र सिंह, चिराग सिसोदिया, देवेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज सुथार और गांव के कृष्णपाल सिंह, हरीशचन्द्र सिंह, नवल सिंह, लाल सिंह, सरपंच अमरेंग कटारा, महादेव पंचाल, अंबालाल गायरी, कालूराम भोई, नरेन्द्र सुथार, हितेष कलाल, अशोक मेहता, कुंदनजी पंचाल, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, भवानी सिंह ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जय गिरिराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जिले की क्षत्रिय समाज से जुड़े कईं सम्मानित सदस्य उपस्थितरहे। कार्यक्रम के दौरान गर्ग समाज बांसवाड़ा के वरिष्ठ गंगाराम गर्ग (सेनावासा), विट्ठल गर्ग (कोहाला), बलवंत गर्ग (देवदा), राजेंद्र गर्ग (बखतपुरा), विजय गर्ग (ठीकरिया) का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग का कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कवियों और ग्रामवासियों की ओर से की टामटिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं. जगदीश गर्ग (ठीकरिया) का पुष्पमाला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।4
- जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏6
- छोटी सादड़ी क़ारूंडा ग्राम में चाह खेड़ी के रहने वाले लाभचंद गमेति पिछले कई महीनो स गेहूं नहीं मिल रहे हैं यह गेहूं के असली हकदार हैं फिर भी प्रशासन लापरवाही के कारण अभी तक यह चक्कर ही काट रहे हैं कि मुझे कब गेहूं मिलेगा1