जहानाबाद : अखिल भारतीय नाई संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा। जहानाबाद - अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की ओर से कर्पूरी आश्रम ठाकुरबाड़ी में संघ के घोसी प्रखंड अध्यक्ष रहे स्व. राकेश ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं बाल संरक्षण व महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि स्व. राकेश ठाकुर का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य की जिम्मेदारी अब परिवार पर है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि संघ दिवंगत के परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास करेगा। सभा में उपस्थित लोगों ने परिवार की मदद करने और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जहानाबाद : अखिल भारतीय नाई संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा। जहानाबाद - अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की ओर से कर्पूरी आश्रम ठाकुरबाड़ी में संघ के घोसी प्रखंड अध्यक्ष रहे स्व. राकेश ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं बाल संरक्षण व महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि स्व. राकेश ठाकुर का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य की जिम्मेदारी अब परिवार पर है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि संघ दिवंगत के परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास करेगा। सभा में उपस्थित लोगों ने परिवार की मदद करने और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
- जहानाबाद : अखिल भारतीय नाई संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा। जहानाबाद - अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की ओर से कर्पूरी आश्रम ठाकुरबाड़ी में संघ के घोसी प्रखंड अध्यक्ष रहे स्व. राकेश ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं बाल संरक्षण व महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि स्व. राकेश ठाकुर का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य की जिम्मेदारी अब परिवार पर है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि संघ दिवंगत के परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास करेगा। सभा में उपस्थित लोगों ने परिवार की मदद करने और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- Street Worlez Trust द्वारा बेसहारा और दिव्यांग जानवरों के लिए बनाए जा रहे एक एनिमल शेल्टर/आशियाने को ध्वस्त किया गया है। 😡😡😡😡😡😡pls subscribe my channel • संस्थापक के आरोप: संस्था की फाउंडर जागृति मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व लिखित नोटिस के और रिश्वत की मांग पूरी न होने पर बुलडोजर कार्रवाई की है। • लागत: जागृति मिश्रा के अनुसार इस शेल्टर के निर्माण पर लगभग ₹70 लाख खर्च किए गए थे। • विवाद और प्रतिक्रियाएं: इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी विरोध देखा गया है, और यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा है। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने इसमें स्थानीय नेताओं या अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप भी लगाए हैं।1
- SSC GD का नया बैच 27 अक्तूबर से, 2027 में निश्चित सफलता केलिए ज्वाइन करें। 27 अक्टूबर से मैथ गुरुकुल मानपुर में SSC की GD परीक्षा केलिए सेट प्रैक्टिस एवं सॉल्यूशन का नया बैच शुरू किया जा रहा हैं, जहां सफलता दिलाने केलिए CISF में SUB INSPECTOR रह चुके रौशन सर खुद आपके साथ गाइडेंस केलिए रहेंगे। हर दिन आपको होमवर्क दिया जाएगा, सेट प्रैक्टिस के सवाल सर खुद तैयार करेंगे।1
- स्वामी रंग रामानुजाचार्य के जयंती समारोह में रघुनाथपुर गांव में पांच दिवसीय अखंड संकीर्तन में भाग ले रहे हैं श्रद्धालु स्वामी रंग रामानुजाचार्य की जयंती पर रघुनाथपुर गांव में पांच दिवसीय अखंड संकीर्तन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु हुलासगंज। स्वामी रंग रामानुजाचार्य की जयंती समारोह के अवसर पर रघुनाथपुर गांव में पांच दिवसीय बाईस से छब्बीस अक्टूबर तक आयोजित अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में इलाके के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। अखंड संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन में स्थानीय ग्रामीण उत्साह के साथ बड़ी संख्या में इलाके के लोग शामिल होकर भगवान के नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से संकीर्तन में भाग ले रहे हैं, जिससे गांव में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। आयोजक परशुराम शर्मा ने बताया कि लगातार पांचवें बर्ष जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इसका समापन रविवार को होना है तथा समापन के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही समारोह का समापन होना है।1
- बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 234.66 लीटर अवैध शराब बरामद। नेउरा थाना क्षेत्र के धुरीचक रेलवे लाइन के पास हुई छापेमारी। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ दर्ज किया मामला।1
- सामंतों दबंगों के लिए काम कर रही है, गरीबों की आशियाना उजाड़ी रही भाजपा सरकार- महानंद अरवल।बिहार में बढ़ते अपराध लोट हत्या और बुलडोजर राज के खिलाफ आज भाकपा माले ने कलेर प्रखंड मुख्यालय पर धरना/ प्रदर्शन किया। धरना का अध्यक्षता कलेर प्रखंड सचिव कांग्रेस सुरेंद्र प्रसाद ने किया। धरना को संबोधित करते हुए राज्य स्थाई कमिटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक कामरेड महानंद सिंह ने कहा कि यह सरकार दलित सामंतों के पक्ष में गरीबों के चुन चुन कर घर पर बुलडोजर चला रही है। लेकिन जहां सामंत है, दबंग है, भाजपा के कोर वोटर है, उनके हर तरह से बचाने में लगी हुई है। पहलेजा में यही हुआ उसी जमीन पर और कई दबंग लोगो के मकान बना हुआ है। उन लोगों को हटाने के बजाय यह सरकार जो है गरीबों के घर ढहने गई और घर बचाने वाली महिला को जो 75 साल की महिला थी उसे जेल में डाल दिया गया। लेकिन वही कभी भी कब्जा नहीं रहने वाली जमीन उरी में एक कागज के आवेदन दे देने के बाद जिला प्रशासन खड़ी हो गई और वहां अस्पताल नहीं बनने दे रहा है जो आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी है इसे स्पष्ट होता है कि यह सरकार दलित गरीब के घर उजाड़ने पर तूली हुई है ।गरीब दलितों के दमन करने पर तुली हुई है और उसे जेल डालने पर तुली हुई । उन्होंने कहा कि गरीब दलित को जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा और सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2 नवंबर को अरवल मैं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य का कार्यक्रम है और उसी दिन खेत मजदूर सभा का जिला सम्मेलन है। आप सब एकजुट होकर भाग ले और इन दबंग सामंतों को दिखा दे की दलित गरीब अब एकजुट हो गए हैं। प्रदर्शन के माध्यम से निम्न मांगे की गई। मांगे : 1. पहलेजा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीनों महादलित महादलित महिलाओं को बिना शर्त रिहा करो । 2. पहलेजा गांव के महादलित परिवार 70 वर्षों से भी अधिक दिनों से बसे महादलित परिवार समेत अन्य गांवों के गरीबों-दलितों को बासगीत पर्चा दो । 3. महिलाओं को पिटाई करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं आदेश देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करो । 4. कलेर के उसरी बाजार में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर दबंग के द्वारा महज आवेदन दिए जाने के बाद रोक लगा दिया गया । सीओ द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया । जमीन परित है और गैर मजरुआ जमीन है जिसका फर्जी कागज बना लेने वाले दबंग के पक्ष में जिला प्रशासन का रवैया बहुत ही अफसोस जनक है । जांच पड़ताल के बाद कागज को फर्जी करार दिए जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाना प्रशासन को दबंगों द्वारा मुंह चिढ़ाना है । वहीं गरीबों के 80 वर्षों से भी ज्यादा दिनों से बसे महादलित परिवार के घरों पर बुलडोजर चलाया गया और उसी का विरोध करने के आरोप में पुलिस द्वारा दर्जनों महिलाओं की पिटाई किया गया और उल्टे मुकदमा कर 80 वर्ष की महिला समेत तीन महिलाओं को जेल में डाल दिया गया । लिहाजा, उसरी में उप-स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल बनाने की गारंटी करो । 5. बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद करो । इस धारणा को भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, उमेश पासवान, सुएब आलम, त्यागी जी ने संबोधित किया। सैकड़ों ग्रामीण जनता भाग लिए। बादशाह भाकपा माले,अरवल1
- बरूही की छठ पूजा समिति ने रचा इतिहास! 6 दिवसीय नाटक प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान | भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंजरोई गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ की ओर से आयोजित 6 दिवसीय नाटक प्रतियोगिता में श्री श्री छठ पूजा समिति बरूही, सहार, भोजपुर ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस नाटक प्रतियोगिता में बड़की पहरपुर, पवार, पिंजरोई, बागर, पवना और बरूही सहित कुल 6 गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बरूही के लोगों और समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला। यह उपलब्धि ग्रामीण कलाकारों की प्रतिभा, मेहनत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। 🎤 रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार1
- दादपुर गांव के एक बंद घर से बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग दस लाख के सामान किया गायब दादपुर गांव में बंद घर को चोरों ने खंगाला, करीब दस लाख रुपये के सामान की चोरी हुलासगंज। दादपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब दस लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग़ौरतलब है कि लगातार दो दिनों में दादपुर गांव में चोरी की यह दूसरी घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गया है। शुक्रवार की रात में शिवनंदन शर्मा के घर को तथा शनिवार के रात में बोला शर्मा के घर के मेन गेट का ताला तोड कर खंगाल दिया गया।इसे संयोग ही कहा जाएगा कि दोनों घर गांव के अंतिम छोर पर स्थित है तथा दोनों घरों में कोई नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार, घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में इतमिनान से ताला काटकर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी भोला शर्मा के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई जा रही है जिसमें गोदरेज में रखे आभूषण तथा ट्रंक तोड़कर कीमती बर्तनों एवं कुछ कपड़े की चोरी हुई है। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह में पता लगी जब गेट का ताला टुटा देखा गया। तुरंत इसकी जानकारी पटना रह रहे भोला शर्मा को तथा हुलास गंज पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर घटना स्थल पर पंहुच घर का मुआयना किया। उन्होंने गहन जांच हेतू एस एफ एल की टीम को भी शामिल किया है।साथ ही चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कब तक कर पाती है।1