Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित
Pradeep Kumar bairwa
गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित
More news from राजस्थान and nearby areas
- मंदिर में टिन शेड का काम रुकवाने पर महिलाओं का अनोखा विरोध, कोतवाली के सामने एक घंटे किया संकीर्तन झालावाड़। शहर की मास्टर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन शिव मंदिर में बारिश से बचाव के लिए लगाए जा रहे टिन शेड का निर्माण कार्य रुकवाए जाने के विरोध में महिला श्रद्धालुओं ने शनिवार शाम को अनोखा प्रदर्शन किया। कॉलोनी की महिलाएं मंगलपुरा स्थित कोतवाली थाने के सामने पहुंचीं और करीब एक घंटे तक संकीर्तन कर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं के अनुसार मास्टर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए टिन शेड लगाने का कार्य चल रहा था। बारिश के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसी उद्देश्य से शेड का निर्माण कराया जा रहा था। बताया गया कि कॉलोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति की आपत्ति के बाद पुलिस की ओर से निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इससे स्थानीय महिला श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। निर्माण कार्य रुकने से नाराज महिलाएं एकत्रित होकर कोतवाली झालावाड़ के गेट पर पहुंच गईं। महिलाओं ने वहां करीब एक घंटे तक भजन-कीर्तन और संकीर्तन किया। महिलाओं ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिन शेड लगाया जा रहा है और इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं ने मांग की कि मंदिर में टिन शेड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भजन-कीर्तन करते हुए अपना विरोध जताया। कॉलोनी के अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र के सनातनी लोगों में भी नाराजगी है। महिलाओं ने कहा कि यदि टिन शेड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे प्रतिदिन करीब एक घंटे तक कोतवाली के सामने पहुंचकर संकीर्तन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगी। महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- खानपुर में देशभक्ति का जोश: स्कूली बच्चों ने कमांडो बनकर बांधा समां खानपुर:उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के कमांडो की वर्दी पहनकर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। तिरंगे के रंगों से सजे मंच पर बच्चों ने सैनिकों की तरह ड्रिल, बैठना-उठना और एक्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर परफॉर्मेंस की। उनकी अनुशासित प्रस्तुति को देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के हाथों में तिरंगा और स्कूल के झंडे लहराते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेना के प्रति सम्मान की भावना जगाना था। बच्चों के इस जोश और जज्बे ने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए।1
- झालावाड़-स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह,राजकीय खेल संकुल परिसर में हुआ आयोजन,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया ध्वजारोहण,राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी,38 प्रतिभाओं को भी किया गया सम्मानित,सामूहिक नृत्य और व्यायाम प्रदर्शन का भी हुआ आयोजन,एडीएम द्वारा राज्यपाल के संदेश का भी किया गया पठन। झालावाड मे भी आज 80 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । झालावाड मे जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहर के विजयाराजे राजकीय खेल संकुल स्टेडियम मे हुआ,जहां जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी की । वी ओ 1_जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के दलों द्वारा प्रस्तुत परेड एवं मार्चपास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान अनुशासन, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से परेड दलों ने समारोह में विशेष गरिमा का संचार किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव ने राज्यपाल का संदेश पठन किया। वहीं कार्यक्रम मे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 38 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान जिले के लिए प्रेरणादायक है और ऐसी उपलब्धियाँ नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती हैं। स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में पीटीएस झालरापाटन के जवानों ने पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत रोमांचक एवं साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया । वहीं विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भारतीयम् व्यायाम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 300 छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का संचार किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने शहीद मुकुट बिहारी मीणा की पत्नी वीरांगना अंजना मीणा और शहीद निर्भय सिंह के परिजनों का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान कार्यक्रम मे पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।4
- स्टेशन रोड अंता में सुमन मोटर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ स्टेशन रोड अंता में सुमन मोटर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ स्टेशन रोड अंता में सुमन मोटर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित नंदवाना ने किया। इस अवसर पर बलराम सुमन, धनराज शर्मा एवं गोविंद गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोरूम में क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन अवसर पर स्कूटी की खूबियां, आधुनिक फीचर्स और ड्राइविंग रेंज की जानकारी दी गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदूषण रहित और पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ कम खर्च में आवागमन का बेहतर विकल्प हैं। अब अंता क्षेत्र के लोगों को कस्बे में ही इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध हो सकेगी।3
- बड़गांव में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बारिश में भी बना रहा उत्साह बड़गांव। कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया बानो ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक सरपंच हरिओम बंजारा रहे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक कन्हैयालाल मालव, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा शंकर गौड़, पंचायत समिति सदस्य मुकुट सुमन, आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता, सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों पर गीत की प्रस्तुति देकर लोगों को मोबाइल की अत्यधिक लत से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अतिथियों और ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए नकद राशि सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम के बीच कुछ देर बारिश भी हुई, लेकिन बारिश भी विद्यार्थियों के उत्साह और मनोबल को कम नहीं कर सकी। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशासक सरपंच हरिओम बंजारा ने अपने संबोधन में विद्यालय के सामने ही इंटरलॉकिंग करवाई जाएगी। साथ ही पंचायत की तरफ से लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जा रहा है। विद्यालय के पूर्व शिक्षक कन्हैयालाल मालव का भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया वह आजीवन 5000रुपए अनुदान देते रहेंगे।साथ ही नरेगा श्रमिकों भी सम्मानित किया गया। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सामाजिक और राष्ट्रहित के संदेश देने के लिए प्रेरित किया।1
- पनवाड़ में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने पनवाड़ कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जसवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्बे के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे का उल्टा संयोजन, केसरिया की जगह ऊपर दिखा हरा रंग खानपुर में शनिवार को आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य मंच सहित अन्य मंच पर तिरंगे का गलत संयोजन नजर आया। मंच पर लगाए गए तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर होने के बजाय हरा रंग ऊपर दिखाई दिया। इससे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप को लेकर लोगों में चर्चा रही। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य मंच सहित अन्य मंचों की व्यवस्था नगरपालिका खानपुर की ओर से की गई थी। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में तिरंगे का गलत संयोजन सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। लोगों का कहना था कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और निर्धारित स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।1
- मेडिकल स्टोर की दवा न लिखने पर डॉक्टर से अभद्रता, पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा कुठौंद, जालौन, उत्तर प्रदेश ; जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल स्टोर की दवा नहीं लिखने को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल संचालक पिता-पुत्र ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ बदसलूकी की और इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में राधारानी मेडिकल स्टोर संचालित है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर की दवा नहीं लिखे जाने से नाराज संचालक और उसके पुत्र ने डॉक्टर पर दबाव बनाया तथा एक सप्ताह के भीतर उनका ट्रांसफर कराने की धमकी दी।1
- कोटा में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया ध्वजारोहण जिला स्तरीय 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर नयापुरा स्थित स्टेडियम पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झंडा रोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली ।1