खानपुर में देशभक्ति का जोश: स्कूली बच्चों ने कमांडो बनकर बांधा समां खानपुर:उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के कमांडो की वर्दी पहनकर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। तिरंगे के रंगों से सजे मंच पर बच्चों ने सैनिकों की तरह ड्रिल, बैठना-उठना और एक्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर परफॉर्मेंस की। उनकी अनुशासित प्रस्तुति को देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के हाथों में तिरंगा और स्कूल के झंडे लहराते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेना के प्रति सम्मान की भावना जगाना था। बच्चों के इस जोश और जज्बे ने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए।
खानपुर में देशभक्ति का जोश: स्कूली बच्चों ने कमांडो बनकर बांधा समां खानपुर:उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के कमांडो की वर्दी पहनकर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। तिरंगे के रंगों से सजे मंच पर बच्चों ने सैनिकों की तरह ड्रिल, बैठना-उठना और एक्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर परफॉर्मेंस की। उनकी अनुशासित प्रस्तुति को देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के हाथों में तिरंगा और स्कूल के झंडे लहराते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेना के प्रति सम्मान की भावना जगाना था। बच्चों के इस जोश और जज्बे ने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए।
- शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर गर्व से किया ध्वजारोहण खानपुर खानपुर। नगर के अटरू तिराहे पर स्थित शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैसार पंचायत के उपसरपंच नवल गुर्जर ने नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में गर्व के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। इस दौरान उन्होंने शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में नगरवासियों, युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीद कमांडो के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर द्वारा दिए गए बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जनपद अमरलाल जादम, कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, रामलाल गुर्जर, सियाराम मीणा, सावन मेरोठा, रघुराज सिंह, अशफाक मंसूरी, धीरज मेहरा, विशाल पांचाल, ताराचंद यादव, भगवानस्वरूप स्वाल, पीयूष खींची, मानसी गोस्वामी सहित अनेक नगरवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- खानपुर में देशभक्ति का जोश: स्कूली बच्चों ने कमांडो बनकर बांधा समां खानपुर:उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के कमांडो की वर्दी पहनकर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। तिरंगे के रंगों से सजे मंच पर बच्चों ने सैनिकों की तरह ड्रिल, बैठना-उठना और एक्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर परफॉर्मेंस की। उनकी अनुशासित प्रस्तुति को देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के हाथों में तिरंगा और स्कूल के झंडे लहराते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेना के प्रति सम्मान की भावना जगाना था। बच्चों के इस जोश और जज्बे ने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए।1
- पनवाड़ में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने पनवाड़ कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जसवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्बे के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया।1
- गुजरात के महसाना जिले के विसनगर में 3 महिलाओं ने एक ज्वैलरी शॉप से 2.5 लाख रुपये नकद और 7.02 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात (कुल 9.52 लाख रुपये) से भरा बैग चुरा लिया. घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुजरात के महसाना जिले के विसनगर में 3 महिलाओं ने एक ज्वैलरी शॉप से 2.5 लाख रुपये नकद और 7.02 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात (कुल 9.52 लाख रुपये) से भरा बैग चुरा लिया. घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.1
- जिला कलेक्टर ने निभाया अपना वादा, दिव्यांग छात्र को प्रदान इलेक्ट्रिक व्हील चेयर झालावाड़। केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासन, मानवीय सोच और एक दिव्यांग बच्चे के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक गाथा है। कक्षा 7 में अध्ययनरत मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित छात्र नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर जीवनभर की याद बन गया, जब जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उसे अपने आवास पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित कर विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की। नक्शराज सिंह की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी अत्यंत कठिन था। उसकी इस परेशानी को देखते हुए उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निवेदन किया बच्चे की परिस्थिति को समझते हुए जिला कलेक्टर ने बालक से कहा स्वतंत्रता दिवस पर आप आना आपके लिए इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध करवा दी जाएगी उसके लिए dm ने अधिकारियों को निर्देश दिए ओर बालक के लिए फलौदी से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मंगाई गई जिसके कीमत 70 हजार बताई जा रही हे। बालक को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा के रूप में प्रदान की अब छात्र नक्शराज सिंह को कही भी आने जाने के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। इस तोहफे के मिलने के बाद परिवार भी खुश हे।1
- अटरू मे तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे हर घर तिरंगा का दिया संदेश1
- स्वतंत्रता दिवस पर पुस्तकालय में गूंजा देशभक्ति का संदेश झालावाड़। राजकीय हरिशचंद्र सार्वजनिक जिला पुस्तकालय, झालावाड़ में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक अंजलि मीणा एवं परामर्शदाता किरण सच्चर ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी रावल ‘रुद्रश्री’ द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर रानी रावल ‘रुद्रश्री’, अंजलि मीणा, विश्वनाथ सच्चर, सतीश पाटीदार एवं शबाना जी मंचासीन रहे। पुस्तकालय के पाठकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान किरण सच्चर ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को रानी रावल ‘रुद्रश्री’ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन परामर्शदाता किरण सच्चर ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, पाठकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला।3
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे का उल्टा संयोजन, केसरिया की जगह ऊपर दिखा हरा रंग खानपुर में शनिवार को आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य मंच सहित अन्य मंच पर तिरंगे का गलत संयोजन नजर आया। मंच पर लगाए गए तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर होने के बजाय हरा रंग ऊपर दिखाई दिया। इससे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप को लेकर लोगों में चर्चा रही। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य मंच सहित अन्य मंचों की व्यवस्था नगरपालिका खानपुर की ओर से की गई थी। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में तिरंगे का गलत संयोजन सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। लोगों का कहना था कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और निर्धारित स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।1