शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर गर्व से किया ध्वजारोहण खानपुर खानपुर। नगर के अटरू तिराहे पर स्थित शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैसार पंचायत के उपसरपंच नवल गुर्जर ने नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में गर्व के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। इस दौरान उन्होंने शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में नगरवासियों, युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीद कमांडो के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर द्वारा दिए गए बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जनपद अमरलाल जादम, कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, रामलाल गुर्जर, सियाराम मीणा, सावन मेरोठा, रघुराज सिंह, अशफाक मंसूरी, धीरज मेहरा, विशाल पांचाल, ताराचंद यादव, भगवानस्वरूप स्वाल, पीयूष खींची, मानसी गोस्वामी सहित अनेक नगरवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर गर्व से किया ध्वजारोहण खानपुर खानपुर। नगर के अटरू तिराहे पर स्थित शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर के स्मारक पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैसार पंचायत के उपसरपंच नवल गुर्जर ने नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में गर्व के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। इस दौरान उन्होंने शहीद कमांडो राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में नगरवासियों, युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीद कमांडो के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए शहीद राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर द्वारा दिए गए बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जनपद अमरलाल जादम, कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, रामलाल गुर्जर, सियाराम मीणा, सावन मेरोठा, रघुराज सिंह, अशफाक मंसूरी, धीरज मेहरा, विशाल पांचाल, ताराचंद यादव, भगवानस्वरूप स्वाल, पीयूष खींची, मानसी गोस्वामी सहित अनेक नगरवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित गोंडा: ADM का शर्मनाक कृत्य, काम के बदले महिला पर अनुचित दबाव का वीडियो वायरल, रिटायरमेंट से 6 महीने पहले निलंबित1
- मंदिर में टिन शेड का काम रुकवाने पर महिलाओं का अनोखा विरोध, कोतवाली के सामने एक घंटे किया संकीर्तन झालावाड़। शहर की मास्टर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन शिव मंदिर में बारिश से बचाव के लिए लगाए जा रहे टिन शेड का निर्माण कार्य रुकवाए जाने के विरोध में महिला श्रद्धालुओं ने शनिवार शाम को अनोखा प्रदर्शन किया। कॉलोनी की महिलाएं मंगलपुरा स्थित कोतवाली थाने के सामने पहुंचीं और करीब एक घंटे तक संकीर्तन कर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं के अनुसार मास्टर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए टिन शेड लगाने का कार्य चल रहा था। बारिश के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसी उद्देश्य से शेड का निर्माण कराया जा रहा था। बताया गया कि कॉलोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति की आपत्ति के बाद पुलिस की ओर से निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इससे स्थानीय महिला श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। निर्माण कार्य रुकने से नाराज महिलाएं एकत्रित होकर कोतवाली झालावाड़ के गेट पर पहुंच गईं। महिलाओं ने वहां करीब एक घंटे तक भजन-कीर्तन और संकीर्तन किया। महिलाओं ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिन शेड लगाया जा रहा है और इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं ने मांग की कि मंदिर में टिन शेड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भजन-कीर्तन करते हुए अपना विरोध जताया। कॉलोनी के अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र के सनातनी लोगों में भी नाराजगी है। महिलाओं ने कहा कि यदि टिन शेड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे प्रतिदिन करीब एक घंटे तक कोतवाली के सामने पहुंचकर संकीर्तन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगी। महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- *झालावाड़ में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर उत्कृष्ट प्रतिभाओं, शहीद परिवारों एवं विशिष्ट जनों का किया सम्मान* झालावाड़, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल, झालावाड़ में जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति, गौरव और उल्लास के वातावरण में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा खेल संकुल राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया और उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। *परेड और मार्चपास्ट की अनुशासित प्रस्तुति ने जीता सभी का मन* समारोह के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस, होमगार्ड तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के दलों द्वारा प्रस्तुत परेड एवं मार्चपास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। अनुशासन, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से परेड दलों ने समारोह में विशेष गरिमा का संचार किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव ने महामहिम राज्यपाल का संदेश वाचन किया। *38 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 38 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान जिले के लिए प्रेरणादायक है और ऐसी उपलब्धियाँ नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती हैं। *पराक्रम, व्यायाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां* समारोह में पीटीएस के जवानों ने पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत रोमांचक एवं साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। स्काउट एवं गाइड दल ने भी आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। शारीरिक शिक्षक अलीम बेग एवं शरीफ खान के निर्देशन में विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1100 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भारतीयम् व्यायाम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके पश्चात व्याख्याता खुशबू यादव के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 300 छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण का निर्माण किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव का संचार किया। *शहीद परिवारों का किया सम्मान, प्रतिमाओं पर अर्पित की श्रद्धांजलि* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने शहीद मुकुट बिहारी मीणा की पत्नी वीरांगना श्रीमती अंजना मीणा तथा शहीद निर्भय सिंह के परिजनों का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह से पूर्व उन्होंने शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया एवं श्रीमती विजया राजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। *जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति* समारोह में पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन श्री नरेन्द्र दुबे एवं श्रीमती पूनम रौतेला ने किया। *मिनी सचिवालय में भी हुआ ध्वजारोहण* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8:15 बजे मिनी सचिवालय, झालावाड़ में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। *झालावाड़ में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर उत्कृष्ट प्रतिभाओं, शहीद परिवारों एवं विशिष्ट जनों का किया सम्मान* झालावाड़, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल, झालावाड़ में जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति, गौरव और उल्लास के वातावरण में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा खेल संकुल राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया और उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। *परेड और मार्चपास्ट की अनुशासित प्रस्तुति ने जीता सभी का मन* समारोह के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस, होमगार्ड तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के दलों द्वारा प्रस्तुत परेड एवं मार्चपास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। अनुशासन, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से परेड दलों ने समारोह में विशेष गरिमा का संचार किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव ने महामहिम राज्यपाल का संदेश वाचन किया। *38 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 38 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान जिले के लिए प्रेरणादायक है और ऐसी उपलब्धियाँ नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती हैं। *पराक्रम, व्यायाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां* समारोह में पीटीएस के जवानों ने पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत रोमांचक एवं साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। स्काउट एवं गाइड दल ने भी आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। शारीरिक शिक्षक अलीम बेग एवं शरीफ खान के निर्देशन में विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1100 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भारतीयम् व्यायाम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके पश्चात व्याख्याता खुशबू यादव के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 300 छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण का निर्माण किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव का संचार किया। *शहीद परिवारों का किया सम्मान, प्रतिमाओं पर अर्पित की श्रद्धांजलि* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने शहीद मुकुट बिहारी मीणा की पत्नी वीरांगना श्रीमती अंजना मीणा तथा शहीद निर्भय सिंह के परिजनों का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह से पूर्व उन्होंने शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया एवं श्रीमती विजया राजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। *जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति* समारोह में पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन श्री नरेन्द्र दुबे एवं श्रीमती पूनम रौतेला ने किया। *मिनी सचिवालय में भी हुआ ध्वजारोहण* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8:15 बजे मिनी सचिवालय, झालावाड़ में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। —00—1
- स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हादसे को न्योता? मंडी के टिन शेड में दिखी प्रशासन की लापरवाही अटरू। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। अटरू कृषि उपज मंडी में आयोजित समारोह के दौरान उसी टिन शेड में अनाज की बोरियां जमा थीं, जहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे और आमजन अनाज की बोरियों के ऊपर बैठे और चलते नजर आए। ऐसे में यदि बोरियां खिसकतीं या कोई व्यक्ति गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। खास बात यह है कि समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आमजन मौजूद थे। उपखंड प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयोजन स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर यह लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में भीड़ की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन अनाज की बोरियों को हटाए बिना उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करना प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? स्वतंत्रता दिवस खुशी और गर्व का पर्व है, लेकिन आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मानकों की अनदेखी किसी अनहोनी को न्योता दे सकती है। संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से समीक्षा करनी चाहिए। भारत माता की जय 🇮🇳1
- झालावाड़-स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह,राजकीय खेल संकुल परिसर में हुआ आयोजन,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया ध्वजारोहण,राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी,38 प्रतिभाओं को भी किया गया सम्मानित,सामूहिक नृत्य और व्यायाम प्रदर्शन का भी हुआ आयोजन,एडीएम द्वारा राज्यपाल के संदेश का भी किया गया पठन। झालावाड मे भी आज 80 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । झालावाड मे जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहर के विजयाराजे राजकीय खेल संकुल स्टेडियम मे हुआ,जहां जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी की । वी ओ 1_जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के दलों द्वारा प्रस्तुत परेड एवं मार्चपास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान अनुशासन, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से परेड दलों ने समारोह में विशेष गरिमा का संचार किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव ने राज्यपाल का संदेश पठन किया। वहीं कार्यक्रम मे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 38 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान जिले के लिए प्रेरणादायक है और ऐसी उपलब्धियाँ नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती हैं। स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में पीटीएस झालरापाटन के जवानों ने पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत रोमांचक एवं साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया । वहीं विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भारतीयम् व्यायाम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 300 छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का संचार किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने शहीद मुकुट बिहारी मीणा की पत्नी वीरांगना अंजना मीणा और शहीद निर्भय सिंह के परिजनों का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान कार्यक्रम मे पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।4
- अटरू में मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस में रही खामियां कृषि उपज मंडी अटरू में मनाया गया 80 स्वतंत्रता दिवस बोरियों पर बैठे बच्चे हो सकती थी कोई बड़ी घटना1
- शंकरपुरा स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे के सिर पर लगी चोट उपखंड क्षेत्र के शंकरपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को भवन की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस दौरान एक बच्चे के सिर पर प्लास्टर गिरने से हल्की-फुल्की चोट आई। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।1
- आटोन विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस आटोन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आटोन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच शकुंतला प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सरपंच जगदीश नगर, भंवर लाल नगर, भामाशाह मोतीलाल करसोलिया, राम प्रताप नगर, रूपचंद डीलर एवं अशोक बेस्ट उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक सेवा तथा विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों सहित कुल 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य, गनमैन, ग्रामीण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने समारोह की सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन शारीरिक शिक्षक मोतीलाल कारपेंटर ने किया।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस,पर विशिष्ट अतिथि शंकर लाल नागर नें अपने जीवन को जोड़ते हुए,विद्यार्थियों से सत्यमेव जयते के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। *महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भुवाखेड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।* छबड़ा (बारां) बारिश की रिमझिम फुहारों से सुहावने हुए मौसम के बीच महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भुवाखेड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रजराज नागर (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति) ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता शंकर लाल नागर ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पुरस्कार स्वरूप 1100 रुपये की राशि प्रदान की और बच्चों को एक अच्छा नागरिक और अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पंचायत समिति सदस्य बनवारी लाल मीणा, पूर्व सरपंच दुर्गा सिंह बिकावत, वार्ड पंच दिनेश नागर, मथुरा लाल नागर, भामाशाह ओम प्रकाश नागर (पूर्व SMC अध्यक्ष), छात्र संघ अध्यक्ष रघुवीर नागर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों, ग्रामीणों और स्टाफ साथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक सोनू मेहरा ने किया। इस दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।अंत में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य भंवर सिंह लोधा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।4