logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरयू नीलाम्बर पीताम्बर चौक की स्ट्रीट लाइट एक साल से ठप अँधेरे मे डूबा चौक गारु/: सरयू के प्रमुख नीलांबर पीतांबर चौक पर लगा स्ट्रीट लाइट पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौक अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यह चौक आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का भी खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अंधेरे के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर चौक में रोशनी बहाल करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

5 hrs ago
user_निरंजन प्रसाद
निरंजन प्रसाद
गारू, लातेहार, झारखंड•
5 hrs ago
060d3f88-0944-4a5b-949c-ad98856ec1ac

सरयू नीलाम्बर पीताम्बर चौक की स्ट्रीट लाइट एक साल से ठप अँधेरे मे डूबा चौक गारु/: सरयू के प्रमुख नीलांबर पीतांबर चौक पर लगा स्ट्रीट लाइट पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौक अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यह चौक आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का भी खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अंधेरे के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर चौक में रोशनी बहाल करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत करवाई पंचायत के दलदलिया गांव में उस वक्त ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब ग्राम प्रधान राजू उरांव की रिहाई पर हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अरमू मोड़ पर आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया ग्रामीणों ने इस रिहाई को सिर्फ एक व्यक्ति की वापसी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और भारतीय संविधान में प्रदत्त अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों की जीत बताया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।स्वागत के बाद सभी समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए, जहां पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस दलदलिया गांव की ओर बढ़ा। गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाजों के तहत ग्राम प्रधान का पैर धोकर सम्मान किया गया। धरती माता की पूजा-अर्चना की गई और खुटगड़ी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत सामूहिक एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे सामाजिक सौहार्द व एकजुटता का संदेश बताया।दलदलिया गांव में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां हर चेहरे पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।
    2
    गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत करवाई पंचायत के दलदलिया गांव में उस वक्त ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब ग्राम प्रधान राजू उरांव की रिहाई पर हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अरमू मोड़ पर आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया ग्रामीणों ने इस रिहाई को सिर्फ एक व्यक्ति की वापसी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और भारतीय संविधान में प्रदत्त अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों की जीत बताया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।स्वागत के बाद सभी समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए, जहां पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस दलदलिया गांव की ओर बढ़ा। गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाजों के तहत ग्राम प्रधान का पैर धोकर सम्मान किया गया। धरती माता की पूजा-अर्चना की गई और खुटगड़ी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत सामूहिक एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे सामाजिक सौहार्द व एकजुटता का संदेश बताया।दलदलिया गांव में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां हर चेहरे पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रथम महापौर अरुण शंकर के कार्यकाल में चमक है डाल्टनगंज
    1
    प्रथम महापौर अरुण शंकर के कार्यकाल में चमक है डाल्टनगंज
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास सभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा में बोले... पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो झारखंड में साथ ही साथ लोहरदगा में भी विकास होगा
    1
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास सभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा में बोले... 
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो झारखंड में साथ ही साथ लोहरदगा में भी विकास होगा
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    1 hr ago
  • उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी देते हुए बुधवार को शाम पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पर विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाना है। चैनपुर प्रखंड की चालीस आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोलह फरवरी से अठारह फरवरी तक चले इस प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास, सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी तथा प्रशांत कुमार महतो ने सत्र का संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री किट उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि खेल-खेल में और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेविकाओं की कार्यक्षमता बढ़ने से केंद्रों पर बच्चों के लिए सीखने का एक खुशनुमा और अनुकूल वातावरण तैयार होगा। गौरतलब है कि उपायुक्त के विजन के तहत पूरे जिले की पाँच सौ आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके।
    4
    उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी देते हुए बुधवार को शाम पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पर विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाना है। चैनपुर प्रखंड की चालीस आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोलह फरवरी से अठारह फरवरी तक चले इस प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास, सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी तथा प्रशांत कुमार महतो ने सत्र का संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री किट उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि खेल-खेल में और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेविकाओं की कार्यक्षमता बढ़ने से केंद्रों पर बच्चों के लिए सीखने का एक खुशनुमा और अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
गौरतलब है कि उपायुक्त के विजन के तहत पूरे जिले की पाँच सौ आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं ट्रक को कब्जे में ले अग्रतर कारवाई में जुटी पुलिस घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र सेन्हा आटा मिल के पास मंगलवार देर शाम हुआ। मृतक की पहचान अरु ग्राम निवासी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार धक्का मारने से चालक की हुई मौत
    2
    सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं ट्रक को कब्जे में ले अग्रतर कारवाई में जुटी पुलिस घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र सेन्हा आटा मिल के पास मंगलवार देर शाम हुआ। मृतक की पहचान अरु ग्राम निवासी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार धक्का मारने से चालक की हुई मौत
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुमला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
    1
    गुमला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने  जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गारु : बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण सिंह के पदस्थापन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को लाटू, कुजरुम और बारेसांड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण कुजरुम में एकजुट हुए और ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रशासन के फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “तरुण सिंह वापस जाओ” के नारे लगाए और पदस्थापन रद्द करने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तरुण सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में रेंजर रह चुके हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में स्थानीय लोगों को वन विभाग के कार्यों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले थे। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय विभागीय योजनाओं में बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया था, जिससे जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाया और क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन गया था।ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में तरुण सिंह मनोहरपुर रेंज में पदस्थापित हैं, जो बारेसांड़ से करीब 300 किलोमीटर दूर है, और उन्हें यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इतनी दूर से प्रभावी निगरानी संभव नहीं है, जिससे वन सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है।वहीं ग्रामीणों ने निवर्तमान रेंजर नंदकुमार महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समय में वन संरक्षण मजबूत हुआ था और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले थे। इससे ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हुआ और वन संरक्षण में उनकी भागीदारी भी बढ़ी।ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक को आवेदन भेजकर तरुण सिंह का पदस्थापन रद्द करने और नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।बैठक में ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव, संजय उरांव, मंगलू उरांव, फूलचंद उरांव, आरती देवी, रीना देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    2
    गारु : बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण सिंह के पदस्थापन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को लाटू, कुजरुम और बारेसांड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण कुजरुम में एकजुट हुए और ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रशासन के फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “तरुण सिंह वापस जाओ” के नारे लगाए और पदस्थापन रद्द करने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तरुण सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में रेंजर रह चुके हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में स्थानीय लोगों को वन विभाग के कार्यों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले थे। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय विभागीय योजनाओं में बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया था, जिससे जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाया और क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन गया था।ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में तरुण सिंह मनोहरपुर रेंज में पदस्थापित हैं, जो बारेसांड़ से करीब 300 किलोमीटर दूर है, और उन्हें यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इतनी दूर से प्रभावी निगरानी संभव नहीं है, जिससे वन सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है।वहीं ग्रामीणों ने निवर्तमान रेंजर नंदकुमार महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समय में वन संरक्षण मजबूत हुआ था और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले थे। इससे ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हुआ और वन संरक्षण में उनकी भागीदारी भी बढ़ी।ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक को आवेदन भेजकर तरुण सिंह का पदस्थापन रद्द करने और नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।बैठक में ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव, संजय उरांव, मंगलू उरांव, फूलचंद उरांव, आरती देवी, रीना देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.