जालौन : 2 घंटे की बारिश में डूबा कुठौंद! PHC, बाजार, स्कूल सब पानी में, प्रशासन के दावे फैल!!. झमाझम बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल, तालाब में तब्दील हुआ कस्बा कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और मुख्य बाजार में घुसा पानी, मरीज, दुकानदार व स्कूली बच्चे घंटों रहे परेशान; गंदगी से पटे नाले बने जलभराव की बड़ी वजह कुठौंद (जालौन)। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर कस्बा कुठौंद की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी सबके सामने ला दी। महज कुछ घंटों की तेज बारिश ने पूरे कस्बे को पानी-पानी कर दिया। सड़कें तालाब में बदल गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सरकारी कार्यालयों से लेकर अस्पतालों तक में पानी भर गया। लोगों को घंटों तक जलभराव के बीच आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में देखने को मिली, जहां अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। इलाज कराने आए मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके परिजनों को गंदे पानी के बीच होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। अस्पताल परिसर में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती दिखाई दीं और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं पशु चिकित्सालय कुठौंद भी जलभराव की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर ही नहीं, बल्कि भवन के अंदर तक पानी भर गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश का पानी अस्पताल के कमरों में घुस गया, जिससे कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और सरकारी अभिलेख भी भीग गए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण अस्पताल का कार्य भी प्रभावित हुआ। कस्बे की मुख्य बाजार वाली गली में घुटनों तक पानी भर जाने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। खरीदारी करने आए लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि कई स्थानों पर लोग गिरने से बाल-बाल बचे। बारिश के समय विद्यालयों की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जलभराव के बीच घर लौटते दिखाई दिए। बच्चों ने कहा कि हर वर्ष बारिश के समय यही हालात बन जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने की मजबूरी न झेलनी पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बना नाला लंबे समय से गंदगी, कचरे और सिल्ट से पूरी तरह पटा हुआ है। नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और देखते ही देखते पूरा कस्बा जलमग्न हो गया। नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराई जाती तो आज यह विकराल स्थिति पैदा नहीं होती। बारिश के बाद पूरे कस्बे में जलभराव की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष लाखों रुपये सफाई और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे नालों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता, मरीजों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- जालौन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा पहुंचे जालौन1
- रेलवे महाप्रबंधक ने किया कोंच स्टेशन का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं पर टीम को 20 हजार का पुरस्कार कोंच (जालौन)। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने बुधवार को झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह के साथ कोंच रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण यान से पहुंचे महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, माल गोदाम तथा कोंच-एट रेलवे ट्रैक का बारीकी से जायजा लिया। स्टेशन पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने कोंच स्टेशन की पूरी टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोंच रेलवे लाइन पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित होगा। इसके अलावा, निर्माणाधीन गुड शेड का काम बारिश का मौसम समाप्त होते ही तेज किया जाएगा, जिसके आगामी तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। महाप्रबंधक ने स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई मोक्ष धाम रेलवे गेट की समस्या पर चर्चा करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेन के आगमन के समय सुरक्षा की दृष्टि से गेट बंद रखना अनिवार्य है। इस निरीक्षण को क्षेत्र में यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- 🎤jalaun : भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, SDM को सौंपा ज्ञापन🖥️ जालौन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन तहसील जालौन की मासिक बैठक मंगलवार को गल्ला मंडी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत भाकियू पदाधिकारी एवं किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घूम रहे अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कराने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान बंद होने से किसान खाद के लिए परेशान हैं। उन्होंने दुकान को पुनः चालू कराने की मांग की। मृतक किसानों के आश्रितों के नाम खतौनी न होने के कारण खाद न मिल पाने की समस्या का उचित समाधान कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा भदवां, वीरपुरा एवं जीपुरा माइनरों की टेल तक खुदाई न होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। किसानों ने माइनरों की टेल तक खुदाई कराने की मांग की। वहीं नगर के मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद स्थित नाले का कुछ हिस्सा पक्का होने के बाद अधूरा पड़े निर्माण को पूरा कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। इस दौरान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- लखनऊ उत्तर प्रदेश। हर श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता! लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 5S विजन के अनुरूप कांवड़ यात्रा को ‘सुरक्षा’ के मंत्र के साथ सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। हर कदम पर सुरक्षा, हर श्रद्धालु का सम्मान।1
- Jalaun: थाना कदौरा क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की हुई मौत थाना कदौरा (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई। जनपद जालौन के कदौरा ब्लाक में स्थित ग्राम ताहरपुर निवासी सत्तर वर्षीय जगराम कुशवाहा और इतनी ही उम्र के सगनू राईन के बीच भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हुई विवाद बढ़ने पर जगराम कुशवाहा ने आक्रोश में आकर सगनू राईन के गुप्तांग पर लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गए।अस्पताल में बेहोशी की हालत में सगनू राईन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी कालपी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रही है। मौके पर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। सुनीता सिंह आकाशवाणी/ दूरदर्शन पीटीसी जालौन मो 94155964961
- ट्रम्प की ग़ुलामी बंद करो,एथनॉल ख़रीदना बंद करो ट्रम्प के ग़ुलाम कहाँ मिलेंगे BJP के दफ़्तर में। 22000 करोड़ का कूड़ा एथनॉल ट्रम्प से क्यों ख़रीद रहे हो मोदी जी? भारतीयों की करोड़ों गाड़ियाँ क्यों बर्बाद कर रहे हो मोदी जी? ट्रम्प की ग़ुलामी बंद करो,एथनॉल ख़रीदना बंद करो ट्रम्प के ग़ुलाम कहाँ मिलेंगे BJP के दफ़्तर में। 22000 करोड़ का कूड़ा एथनॉल ट्रम्प से क्यों ख़रीद रहे हो मोदी जी? भारतीयों की करोड़ों गाड़ियाँ क्यों बर्बाद कर रहे हो मोदी जी?1
- झांसी : थाने में विवेचक से बदतमीजी, SCST केस में हंगामा! महिला पुलिस ने उठाकर गाड़ी में डाला!!.. झांसी : थाने के अंदर ही विवेचक से बदतमीजी! महिला पुलिस आई और उठाकर गाड़ी में डाल दिया। आज की सबसे बड़ी खबर जालौन कोतवाली से!! मामला SCST एक्ट के एक पुराने मुकदमे का है। क्राइम नंबर `आरोप है कि साल 2020 में जय देवी और महेंद्र प्रजापति ने 2 लाख रुपये लेकर एक जमीन का इकरारनामा किया था।` `लेकिन बाद में ना जमीन का बैनामा किया, ना पैसे वापस किए। इसी मामले की विवेचना चल रही थी। आज विवेचना के लिए जय देवी और महेंद्र प्रजापति अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे `विवेचक का आरोप है कि जय देवी ने कार्यालय में ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।` `जब मना किया गया तो वो बाहर निकलकर भी हंगामा करने लगी। `सुनिए विवेचक अधिकारी ने क्या बताया:` "जय देवी ने मेरे कार्यालय में अभद्र व्यवहार किया। नकारात्मक रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया `पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ जमीन है।` `बाद में उसी जमीन को सरकार ने अधिग्रहित करने का नोटिस भेज दिया।` `इसी के बाद मारपीट और छेड़खानी के आरोप भी लगे और मामला थाने तक पहुंच गया।` `फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।` `आप बताएं, क्या थाने में इस तरह हंगामा करना सही है?`1