logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jalaun: थाना कदौरा क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की हुई मौत थाना कदौरा (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई। जनपद जालौन के कदौरा ब्लाक में स्थित ग्राम ताहरपुर निवासी सत्तर वर्षीय जगराम कुशवाहा और इतनी ही उम्र के सगनू राईन के बीच भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हुई विवाद बढ़ने पर जगराम कुशवाहा ने आक्रोश में आकर सगनू राईन के गुप्तांग पर लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गए।अस्पताल में बेहोशी की हालत में सगनू राईन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी कालपी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रही है। मौके पर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। सुनीता सिंह आकाशवाणी/ दूरदर्शन पीटीसी जालौन मो 9415596496

9 hrs ago
user_Sunita Singh
Sunita Singh
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

Jalaun: थाना कदौरा क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की हुई मौत थाना कदौरा (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंस बांधने के विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई। जनपद जालौन के कदौरा ब्लाक में स्थित ग्राम ताहरपुर निवासी सत्तर वर्षीय जगराम कुशवाहा और इतनी ही उम्र के सगनू राईन के बीच भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हुई विवाद बढ़ने पर जगराम कुशवाहा ने आक्रोश में आकर सगनू राईन के गुप्तांग पर लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गए।अस्पताल में बेहोशी की हालत में सगनू राईन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी कालपी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रही है। मौके पर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। सुनीता सिंह आकाशवाणी/ दूरदर्शन पीटीसी जालौन मो 9415596496

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्लग- जालौन में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के 15 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जालौन जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के सैकडों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    4
    स्लग- जालौन में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के 15 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जालौन 
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के सैकडों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई। अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है। बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका बाईट छात्र बाइट -छात्राये बाइट स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई। अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है। बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका बाईट छात्र बाइट -छात्राये बाइट
    3
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458






स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान
बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई।
अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है।

बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका 

बाईट छात्र 
बाइट -छात्राये 
बाइट 
स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458
स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान
बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई।
अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है।
बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका 
बाईट छात्र 
बाइट -छात्राये 
बाइट
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।
    1
    कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर
जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    58 min ago
  • 🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️ 🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    2
    🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️
🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l
मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की।
मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से  रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000 का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    1
    जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000  का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच में चेहुल्लम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जालौन के कोंच नगर में मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे चेहुल्लम के मौके पर अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के 72 शहीदों की याद में नोहाख्वानी और मातम किया। पूरे नगर में धार्मिक आस्था और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। ताजिया जुलूस नगर के चंदकुआ क्षेत्र से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्गों से निकला। यह जुलूस सागर तालाब, नई बस्ती, जरा वाला चौराहा, लवली चौराहा, अमरचंद पावर हाउस, आरा जी लाइन और भगत सिंह नगर सहित नगर के प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को मानवता, इंसाफ और सत्य की राह का प्रतीक बताया। चेहुल्लम के अवसर पर नगर में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। जुलूस निर्धारित समय और तय मार्ग से सकुशल संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरे समय सतर्क रही। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निग्वेंद्र कुमार लगातार जुलूस के साथ भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से चेहुल्लम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
    1
    कोंच में चेहुल्लम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जालौन के कोंच नगर में मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे चेहुल्लम के मौके पर अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के 72 शहीदों की याद में नोहाख्वानी और मातम किया। पूरे नगर में धार्मिक आस्था और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।
ताजिया जुलूस नगर के चंदकुआ क्षेत्र से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्गों से निकला। यह जुलूस सागर तालाब, नई बस्ती, जरा वाला चौराहा, लवली चौराहा, अमरचंद पावर हाउस, आरा जी लाइन और भगत सिंह नगर सहित नगर के प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को मानवता, इंसाफ और सत्य की राह का प्रतीक बताया।
चेहुल्लम के अवसर पर नगर में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। जुलूस निर्धारित समय और तय मार्ग से सकुशल संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरे समय सतर्क रही। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निग्वेंद्र कुमार लगातार जुलूस के साथ भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से चेहुल्लम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • 🎤जालौन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5चोरो को किया गिरफ्तार🖥️ 📌चोरो के पास से 80 हजार रू व 2 मोटरसाइकिल हुई बरामदा* कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलास की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा पुलिस के अनुसार वादी दिलीप कुमार अग्रवाल द्वारा कोतवाली जालौन पर तहरीरी सूचना दी गयी है कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के सामने स्कूटी पर टंगे बैग में रखे रूपये मय बैग के चोरी कर लिया है। जिसके संबन्ध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 03.08.2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तगण को उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 80.000/- रूपये व 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को हम लोगो ने मिलकर एक गाड़ी से बैग चुराया था जिसमें हमें 82,000/- रूपये मिले थे जिसमें से 2000/- रूपये हमने खर्च कर दिये हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤जालौन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5चोरो को किया गिरफ्तार🖥️
📌चोरो के पास से 80 हजार रू व 2 मोटरसाइकिल हुई बरामदा*
कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलास की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा 
पुलिस के अनुसार वादी दिलीप कुमार अग्रवाल द्वारा कोतवाली जालौन पर तहरीरी सूचना दी गयी है कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के सामने स्कूटी पर टंगे बैग में रखे रूपये मय बैग के चोरी कर लिया है। जिसके संबन्ध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था।
पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु  दिनांक 03.08.2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तगण को उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 80.000/- रूपये व 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को हम लोगो ने मिलकर एक गाड़ी से बैग चुराया था जिसमें हमें 82,000/- रूपये मिले थे जिसमें से 2000/- रूपये हमने खर्च कर दिये हैं।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.