logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।

57 min ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
57 min ago

कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000 का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    1
    जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000  का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में मामूली विवाद बना जानलेवा बुजुर्ग की मौत से सनसनी /भैंस बांधने को लेकर झगड़ा लात लगने के बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम* *जालौन में भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत /निजी अंग पर लात मारने का आरोप पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में मामूली विवाद बना जानलेवा बुजुर्ग की मौत से सनसनी /भैंस बांधने को लेकर झगड़ा लात लगने के बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम* *जालौन में भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत /निजी अंग पर लात मारने का आरोप पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही* जनपद जालौन थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंसों को बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने मामले में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है जानकारी के अनुसार ग्राम ताहरपुर निवासी जगराम कुशवाहा करीब 70 वर्ष और सगनू राईन करीब 70 वर्ष के बीच भैंसों को बांधने को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि विवाद के दौरान जगराम कुशवाहा ने गुस्से में आकर सगनू राईन के निजी अंग पर लात मार दी चोट लगने के बाद सगनू राईन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े आप को बता दें घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके वहीं मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कालपी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी
    2
    जालौन में मामूली विवाद बना जानलेवा बुजुर्ग की मौत से सनसनी /भैंस बांधने को लेकर झगड़ा लात लगने के बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम*

*जालौन में भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत /निजी अंग पर लात मारने का आरोप पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन में मामूली विवाद बना जानलेवा बुजुर्ग की मौत से सनसनी /भैंस बांधने को लेकर झगड़ा लात लगने के बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम*
*जालौन में भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत /निजी अंग पर लात मारने का आरोप पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही*
जनपद जालौन थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंसों को बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने मामले में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है
जानकारी के अनुसार ग्राम ताहरपुर निवासी जगराम कुशवाहा करीब 70 वर्ष और सगनू राईन करीब 70 वर्ष के बीच भैंसों को बांधने को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि विवाद के दौरान जगराम कुशवाहा ने गुस्से में आकर सगनू राईन के निजी अंग पर लात मार दी चोट लगने के बाद सगनू राईन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े
आप को बता दें घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी
पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके वहीं मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कालपी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन में पुलिस जांच पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने SP से फिर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल करने, मारपीट, मोबाइल व ₹12 हजार छीनने के आरोप; शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति जालौन थाना सिरसाकलार क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से व्हाट्सऐप पर वायरल की गई। जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाना सिरसाकलार में शिकायत की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी सोनम यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹12 हजार भी ले लिए गए। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि जांच के दौरान उसके पक्ष को उचित तरीके से नहीं सुना गया और उसके परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना रिपोर्ट लगा दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दस्तावेजों में पुलिस द्वारा जांच किए जाने का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता ने जांच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन दस्तावेजों से नहीं होती है। दूसरे पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। सच को सामने आने में वक्त जरूर लगता है, मगर निष्पक्ष जांच से ही इंसाफ मिलता है।
    1
    जालौन में पुलिस जांच पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने SP से फिर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल करने, मारपीट, मोबाइल व ₹12 हजार छीनने के आरोप; शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति
जालौन 
थाना सिरसाकलार क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से व्हाट्सऐप पर वायरल की गई। जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाना सिरसाकलार में शिकायत की।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी सोनम यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹12 हजार भी ले लिए गए।
मामले में पुलिस स्तर पर जांच की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि जांच के दौरान उसके पक्ष को उचित तरीके से नहीं सुना गया और उसके परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना रिपोर्ट लगा दी गई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
दस्तावेजों में पुलिस द्वारा जांच किए जाने का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता ने जांच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन दस्तावेजों से नहीं होती है। दूसरे पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
सच को सामने आने में वक्त जरूर लगता है,
मगर निष्पक्ष जांच से ही इंसाफ मिलता है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। "हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।" अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है। रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
    1
    कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का
कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।
इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
"हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।"
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है।
रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
    user_Rocky panday
    Rocky panday
    Salesperson माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    1
    कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन
जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं।
पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है।
आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर  अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    20 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन: खबर का हुआ असर, काशीपुरा प्राथमिक विद्यालय का नल होने लगा दुरुस्त एंकर -जालौन। काशीपुरा प्राथमिक विद्यालय में खराब पड़े नल को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद विद्यालय में नल को सही कराने का काम शुरू हो गया है। इससे विद्यालय आने वाले बच्चों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मामले को लेकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने विद्यालय की शिक्षिका पर केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विद्यालय की अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाए जाने पर उसे कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी गई। मामले में संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और यदि धमकी दिए जाने की शिकायत सही पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। फिलहाल, खबर के बाद नल की मरम्मत शुरू होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458






स्लग -जालौन: खबर का हुआ असर, काशीपुरा प्राथमिक विद्यालय का नल होने लगा दुरुस्त

एंकर -जालौन। काशीपुरा प्राथमिक विद्यालय में खराब पड़े नल को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद विद्यालय में नल को सही कराने का काम शुरू हो गया है। इससे विद्यालय आने वाले बच्चों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं, मामले को लेकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने विद्यालय की शिक्षिका पर केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विद्यालय की अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाए जाने पर उसे कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी गई।
मामले में संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और यदि धमकी दिए जाने की शिकायत सही पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
फिलहाल, खबर के बाद नल की मरम्मत शुरू होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करंट लगने से एसडीएम कालपी के अर्दली के 19 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत कालपी (जालौन)। मंगलवार शाम कालपी तहसील में तैनात एसडीएम के अर्दली जय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र सिंह की घर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव गढ़गुवा में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा निवासी जय सिंह का पुत्र बृजेंद्र सिंह घर के अंदर किसी विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
    1
    करंट लगने से एसडीएम कालपी के अर्दली के 19 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत


कालपी (जालौन)। मंगलवार शाम कालपी तहसील में तैनात एसडीएम के अर्दली जय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र सिंह की घर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव गढ़गुवा में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा निवासी जय सिंह का पुत्र बृजेंद्र सिंह घर के अंदर किसी विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.