कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। "हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।" अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है। रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। "हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।" अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है। रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
- कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।1
- जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।1
- जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* जनपद जालौन कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित ₹80 हजार नकद घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है वहीं इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया उन्होंने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तकनीकी साक्ष्यों मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर सोमवार को सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया वाशिल पुत्र नाजिम निवासी रापटगंज जालौन सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी रापटगंज जालौन सूफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी शाहगंज जालौन फरहान पुत्र नौशाद निवासी तोपखाना जालौन शानू पुत्र अकील अली निवासी मुरलीमनोहर जालौन इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹80,000 नकद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 92 AJ 1520) होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 92 R 9807) बरामद की पुलिस का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिलों का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम देने और उसके बाद फरार होने में किया गया था कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का किसी अन्य चोरी अथवा संगठित अपराध से संबंध तो नहीं है बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जालौन पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है चोरी की इस घटना का सफल खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता तकनीकी सर्विलांस और टीमवर्क का परिणाम है उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा वहीं न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और चोरी की शेष रकम तथा अन्य संभावित बरामदगी के संबंध में प्रयास जारी हैं वहीं जालौन पुलिस की इस कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता दें व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी4
- नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।1
- अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण *आज दिनांक 04.08.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के थाना कोतवाली औरैया व थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधि0/कर्म0 को संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन से सतत संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनपदवासियों से चेहल्लुम का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*👇1
- सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचना बच्चों के लिए बना मुसीबत, खराब रास्ते से बढ़ी परेशानी जालौन। ब्लॉक जालौन क्षेत्र के सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और बच्चों की इस परेशानी का समाधान कब होगा?1
- कोंच तहसील क्षेत्र में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।1
- जालौन में देर रात से शुरू हुई मध्यम बारिश के बीच नीम का पेड़ गिरा जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।1
- फिल्मी स्टाइल में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन/कुठौद। कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरों ने ताला, लॉक और चैन तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।1