logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचना बच्चों के लिए बना मुसीबत, खराब रास्ते से बढ़ी परेशानी जालौन। ब्लॉक जालौन क्षेत्र के सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और बच्चों की इस परेशानी का समाधान कब होगा?

1 hr ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचना बच्चों के लिए बना मुसीबत, खराब रास्ते से बढ़ी परेशानी जालौन। ब्लॉक जालौन क्षेत्र के सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और बच्चों की इस परेशानी का समाधान कब होगा?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
    2
    जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। 
	भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
    1
    जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए 
जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है।
गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं।
पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* जनपद जालौन कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित ₹80 हजार नकद घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है वहीं इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया उन्होंने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तकनीकी साक्ष्यों मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर सोमवार को सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया वाशिल पुत्र नाजिम निवासी रापटगंज जालौन सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी रापटगंज जालौन सूफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी शाहगंज जालौन फरहान पुत्र नौशाद निवासी तोपखाना जालौन शानू पुत्र अकील अली निवासी मुरलीमनोहर जालौन इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹80,000 नकद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 92 AJ 1520) होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 92 R 9807) बरामद की पुलिस का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिलों का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम देने और उसके बाद फरार होने में किया गया था कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का किसी अन्य चोरी अथवा संगठित अपराध से संबंध तो नहीं है बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जालौन पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है चोरी की इस घटना का सफल खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता तकनीकी सर्विलांस और टीमवर्क का परिणाम है उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा वहीं न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और चोरी की शेष रकम तथा अन्य संभावित बरामदगी के संबंध में प्रयास जारी हैं वहीं जालौन पुलिस की इस कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता दें व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
    4
    जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद*

*स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद*
*स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद*
जनपद जालौन कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित ₹80 हजार नकद घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है वहीं इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया उन्होंने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई
आप को बता दें पुलिस के अनुसार कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तकनीकी साक्ष्यों मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर सोमवार को सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया वाशिल पुत्र नाजिम निवासी रापटगंज जालौन सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी रापटगंज जालौन सूफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी शाहगंज जालौन फरहान पुत्र नौशाद निवासी तोपखाना जालौन शानू पुत्र अकील अली निवासी मुरलीमनोहर जालौन
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹80,000 नकद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 92 AJ 1520)
होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 92 R 9807) बरामद की पुलिस का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिलों का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम देने और उसके बाद फरार होने में किया गया था
कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का किसी अन्य चोरी अथवा संगठित अपराध से संबंध तो नहीं है 
बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जालौन पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है चोरी की इस घटना का सफल खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता तकनीकी सर्विलांस और टीमवर्क का परिणाम है उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा वहीं न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और चोरी की शेष रकम तथा अन्य संभावित बरामदगी के संबंध में प्रयास जारी हैं वहीं जालौन पुलिस की इस कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है 
बता दें व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    1
    नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद
जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दतिया में कांग्रेस की जीत पर उरई में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई ​कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास स्थित ब्लॉक कार्यालय पर जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम ​उरई। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खबर मिलते ही उरई में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर 221 विधानसभा उरई (जालौन) से प्रबल दावेदार एवं कांग्रेस नेता कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम लोकतंत्र और संविधान में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। ​दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। राजनीतिक रूप से देखा जाए तो दतिया में हमेशा से दो मुख्य पार्टियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के त्रिकोणीय मुकाबले में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की इस दमदार एंट्री से यह माना जा रहा है कि वर्ष 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव में पार्टी मुख्य भूमिका में आ सकती है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, राजीव नारायण मिश्रा, राहुल राय प्रजापति, डॉ. हेमन्त रिछारिया, सिद्धार्थ दीवौलिया, अयूब अंसारी, नरेन्द्र प्रजापति भागे, दुली चन्द विश्वकर्मा, माता प्रसाद सभासद, मनमोहन जाटव, राजपाल भाटिया, संतोष चौहान दाऊ चुर्की, आशीष बुन्देला, विशाल ठाकुर, राहुल मुसमरिया, श्यामवीर चुर्की, जमुनादास अहिरवार, सन्तराम नीलांचल, धीरेन्द्र शुक्ला, शकुन्तला पटेल, राजेश बुधौलिया, मेराज सिद्दीकी, अनवार खाँ, इरशाद खाँ, वाशू खाँन, दिनेश यादव जैसारी (जिला पंचायत सदस्य), मतहर खाँन, शब्बीर भाई, सावित्री यादव, भगवानदास विश्वकर्मा, सुमित अहिरवार, संजीव अहिरवार, रामअवतार खरे, अशोक सक्सेना, मानसिंह दोहरे, प्रहलाद यादव, अप्रियंत पटेल, चन्देश दोहरे, आाशी आयुष दोहरे, डॉ. मनोहर लाल पटेल, अक्षय सक्सेना, याज्ञवेन्द्र सिंह जादौन, प्रेमनारायण पाल, अनुज मिश्रा, इरशाद अंसारी, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    दतिया में कांग्रेस की जीत पर उरई में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
​कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास स्थित ब्लॉक कार्यालय पर जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम
​उरई। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खबर मिलते ही उरई में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर 221 विधानसभा उरई (जालौन) से प्रबल दावेदार एवं कांग्रेस नेता कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम लोकतंत्र और संविधान में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। ​दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। राजनीतिक रूप से देखा जाए तो दतिया में हमेशा से दो मुख्य पार्टियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के त्रिकोणीय मुकाबले में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की इस दमदार एंट्री से यह माना जा रहा है कि वर्ष 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव में पार्टी मुख्य भूमिका में आ सकती है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, राजीव नारायण मिश्रा, राहुल राय प्रजापति, डॉ. हेमन्त रिछारिया, सिद्धार्थ दीवौलिया, अयूब अंसारी, नरेन्द्र प्रजापति भागे, दुली चन्द विश्वकर्मा, माता प्रसाद सभासद, मनमोहन जाटव, राजपाल भाटिया, संतोष चौहान दाऊ चुर्की, आशीष बुन्देला, विशाल ठाकुर, राहुल मुसमरिया, श्यामवीर चुर्की, जमुनादास अहिरवार, सन्तराम नीलांचल, धीरेन्द्र शुक्ला, शकुन्तला पटेल, राजेश बुधौलिया, मेराज सिद्दीकी, अनवार खाँ, इरशाद खाँ, वाशू खाँन, दिनेश यादव जैसारी (जिला पंचायत सदस्य), मतहर खाँन, शब्बीर भाई, सावित्री यादव, भगवानदास विश्वकर्मा, सुमित अहिरवार, संजीव अहिरवार, रामअवतार खरे, अशोक सक्सेना, मानसिंह दोहरे, प्रहलाद यादव, अप्रियंत पटेल, चन्देश दोहरे, आाशी आयुष दोहरे, डॉ. मनोहर लाल पटेल, अक्षय सक्सेना, याज्ञवेन्द्र सिंह जादौन, प्रेमनारायण पाल, अनुज मिश्रा, इरशाद अंसारी, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुझारपुरा-हिंगुटा संपर्क मार्ग बदहाल, पांच गांवों के 10 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी कोंच (जालौन)। जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुंडा, खुटेला, मवाशा और चमरूआ समेत पांच गांवों के करीब 10 हजार लोग कोंच नगर से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को कोंच पहुंचने में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पांच गांवों के हजारों लोगों को राहत मिल सके। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे?
    1
    जुझारपुरा-हिंगुटा संपर्क मार्ग बदहाल, पांच गांवों के 10 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी
कोंच (जालौन)। जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है।
इस मार्ग से हिंगुटा, कुंडा, खुटेला, मवाशा और चमरूआ समेत पांच गांवों के करीब 10 हजार लोग कोंच नगर से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को कोंच पहुंचने में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पांच गांवों के हजारों लोगों को राहत मिल सके।
सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे?
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम रनवां लहचूरा के बीच आज सुबह जालौन से आ रहे राहगीर सड़क की इस दरार पर अनियंत्रित होकर गिर पडे जिससे महिला को आई गम्भीर चोटे राहगीरों ने बताया कि कोच जालौन रोड पर कई जगह रोड में दरारे ब गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे है आज फिर एक बडा हादसा होने डल गया
    1
    जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम रनवां लहचूरा के बीच आज सुबह जालौन से आ रहे राहगीर सड़क की इस दरार पर अनियंत्रित होकर गिर पडे जिससे महिला को आई गम्भीर चोटे राहगीरों ने बताया कि कोच जालौन रोड पर कई जगह रोड में दरारे ब गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे है आज फिर एक बडा हादसा होने डल गया
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.