Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम रनवां लहचूरा के बीच आज सुबह जालौन से आ रहे राहगीर सड़क की इस दरार पर अनियंत्रित होकर गिर पडे जिससे महिला को आई गम्भीर चोटे राहगीरों ने बताया कि कोच जालौन रोड पर कई जगह रोड में दरारे ब गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे है आज फिर एक बडा हादसा होने डल गया
Bheem rajawat 9628800458
जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम रनवां लहचूरा के बीच आज सुबह जालौन से आ रहे राहगीर सड़क की इस दरार पर अनियंत्रित होकर गिर पडे जिससे महिला को आई गम्भीर चोटे राहगीरों ने बताया कि कोच जालौन रोड पर कई जगह रोड में दरारे ब गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे है आज फिर एक बडा हादसा होने डल गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में पुलिस जांच पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने SP से फिर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल करने, मारपीट, मोबाइल व ₹12 हजार छीनने के आरोप; शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति जालौन थाना सिरसाकलार क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से व्हाट्सऐप पर वायरल की गई। जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाना सिरसाकलार में शिकायत की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी सोनम यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹12 हजार भी ले लिए गए। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि जांच के दौरान उसके पक्ष को उचित तरीके से नहीं सुना गया और उसके परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना रिपोर्ट लगा दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दस्तावेजों में पुलिस द्वारा जांच किए जाने का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता ने जांच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन दस्तावेजों से नहीं होती है। दूसरे पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। सच को सामने आने में वक्त जरूर लगता है, मगर निष्पक्ष जांच से ही इंसाफ मिलता है।1
- जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।2
- जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।1
- जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा व्यापारी के यहां हुई चोरी का पर्दाफाश /5 शातिर चोर गिरफ्तार ₹80 हजार नकद व दो बाइक बरामद* *स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार /चोरी की घटना का सफल अनावरण जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा /नकदी और बाइक बरामद* जनपद जालौन कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित ₹80 हजार नकद घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है वहीं इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया उन्होंने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तकनीकी साक्ष्यों मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर सोमवार को सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया वाशिल पुत्र नाजिम निवासी रापटगंज जालौन सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी रापटगंज जालौन सूफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी शाहगंज जालौन फरहान पुत्र नौशाद निवासी तोपखाना जालौन शानू पुत्र अकील अली निवासी मुरलीमनोहर जालौन इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹80,000 नकद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 92 AJ 1520) होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 92 R 9807) बरामद की पुलिस का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिलों का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम देने और उसके बाद फरार होने में किया गया था कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का किसी अन्य चोरी अथवा संगठित अपराध से संबंध तो नहीं है बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जालौन पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है चोरी की इस घटना का सफल खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता तकनीकी सर्विलांस और टीमवर्क का परिणाम है उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा वहीं न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और चोरी की शेष रकम तथा अन्य संभावित बरामदगी के संबंध में प्रयास जारी हैं वहीं जालौन पुलिस की इस कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता दें व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी4
- जुझारपुरा-हिंगुटा संपर्क मार्ग बदहाल, पांच गांवों के 10 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी कोंच (जालौन)। जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुंडा, खुटेला, मवाशा और चमरूआ समेत पांच गांवों के करीब 10 हजार लोग कोंच नगर से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को कोंच पहुंचने में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पांच गांवों के हजारों लोगों को राहत मिल सके। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे?1
- जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम रनवां लहचूरा के बीच आज सुबह जालौन से आ रहे राहगीर सड़क की इस दरार पर अनियंत्रित होकर गिर पडे जिससे महिला को आई गम्भीर चोटे राहगीरों ने बताया कि कोच जालौन रोड पर कई जगह रोड में दरारे ब गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे है आज फिर एक बडा हादसा होने डल गया1