logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुझारपुरा-हिंगुटा संपर्क मार्ग बदहाल, पांच गांवों के 10 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी कोंच (जालौन)। जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुंडा, खुटेला, मवाशा और चमरूआ समेत पांच गांवों के करीब 10 हजार लोग कोंच नगर से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को कोंच पहुंचने में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पांच गांवों के हजारों लोगों को राहत मिल सके। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे?

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जुझारपुरा-हिंगुटा संपर्क मार्ग बदहाल, पांच गांवों के 10 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी कोंच (जालौन)। जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुंडा, खुटेला, मवाशा और चमरूआ समेत पांच गांवों के करीब 10 हजार लोग कोंच नगर से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को कोंच पहुंचने में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही जल्द से जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि पांच गांवों के हजारों लोगों को राहत मिल सके। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में देर रात से शुरू हुई मध्यम बारिश के बीच नीम का पेड़ गिरा जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    जालौन में देर रात से शुरू हुई मध्यम बारिश के बीच नीम का पेड़ गिरा 
जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    1
    नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद
जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। "हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।" अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है। रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
    1
    कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का
कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।
इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
"हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।"
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है।
रॉकी पांडेय की रिपोर्ट
    user_Rocky panday
    Rocky panday
    Salesperson माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • दतिया में कांग्रेस की जीत पर उरई में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई ​कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास स्थित ब्लॉक कार्यालय पर जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम ​उरई। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खबर मिलते ही उरई में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर 221 विधानसभा उरई (जालौन) से प्रबल दावेदार एवं कांग्रेस नेता कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम लोकतंत्र और संविधान में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। ​दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। राजनीतिक रूप से देखा जाए तो दतिया में हमेशा से दो मुख्य पार्टियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के त्रिकोणीय मुकाबले में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की इस दमदार एंट्री से यह माना जा रहा है कि वर्ष 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव में पार्टी मुख्य भूमिका में आ सकती है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, राजीव नारायण मिश्रा, राहुल राय प्रजापति, डॉ. हेमन्त रिछारिया, सिद्धार्थ दीवौलिया, अयूब अंसारी, नरेन्द्र प्रजापति भागे, दुली चन्द विश्वकर्मा, माता प्रसाद सभासद, मनमोहन जाटव, राजपाल भाटिया, संतोष चौहान दाऊ चुर्की, आशीष बुन्देला, विशाल ठाकुर, राहुल मुसमरिया, श्यामवीर चुर्की, जमुनादास अहिरवार, सन्तराम नीलांचल, धीरेन्द्र शुक्ला, शकुन्तला पटेल, राजेश बुधौलिया, मेराज सिद्दीकी, अनवार खाँ, इरशाद खाँ, वाशू खाँन, दिनेश यादव जैसारी (जिला पंचायत सदस्य), मतहर खाँन, शब्बीर भाई, सावित्री यादव, भगवानदास विश्वकर्मा, सुमित अहिरवार, संजीव अहिरवार, रामअवतार खरे, अशोक सक्सेना, मानसिंह दोहरे, प्रहलाद यादव, अप्रियंत पटेल, चन्देश दोहरे, आाशी आयुष दोहरे, डॉ. मनोहर लाल पटेल, अक्षय सक्सेना, याज्ञवेन्द्र सिंह जादौन, प्रेमनारायण पाल, अनुज मिश्रा, इरशाद अंसारी, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    दतिया में कांग्रेस की जीत पर उरई में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
​कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास स्थित ब्लॉक कार्यालय पर जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम
​उरई। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खबर मिलते ही उरई में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर 221 विधानसभा उरई (जालौन) से प्रबल दावेदार एवं कांग्रेस नेता कमल दोहरे के नेतृत्व में झांसी बाईपास रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम लोकतंत्र और संविधान में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। ​दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। राजनीतिक रूप से देखा जाए तो दतिया में हमेशा से दो मुख्य पार्टियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के त्रिकोणीय मुकाबले में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की इस दमदार एंट्री से यह माना जा रहा है कि वर्ष 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव में पार्टी मुख्य भूमिका में आ सकती है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, राजीव नारायण मिश्रा, राहुल राय प्रजापति, डॉ. हेमन्त रिछारिया, सिद्धार्थ दीवौलिया, अयूब अंसारी, नरेन्द्र प्रजापति भागे, दुली चन्द विश्वकर्मा, माता प्रसाद सभासद, मनमोहन जाटव, राजपाल भाटिया, संतोष चौहान दाऊ चुर्की, आशीष बुन्देला, विशाल ठाकुर, राहुल मुसमरिया, श्यामवीर चुर्की, जमुनादास अहिरवार, सन्तराम नीलांचल, धीरेन्द्र शुक्ला, शकुन्तला पटेल, राजेश बुधौलिया, मेराज सिद्दीकी, अनवार खाँ, इरशाद खाँ, वाशू खाँन, दिनेश यादव जैसारी (जिला पंचायत सदस्य), मतहर खाँन, शब्बीर भाई, सावित्री यादव, भगवानदास विश्वकर्मा, सुमित अहिरवार, संजीव अहिरवार, रामअवतार खरे, अशोक सक्सेना, मानसिंह दोहरे, प्रहलाद यादव, अप्रियंत पटेल, चन्देश दोहरे, आाशी आयुष दोहरे, डॉ. मनोहर लाल पटेल, अक्षय सक्सेना, याज्ञवेन्द्र सिंह जादौन, प्रेमनारायण पाल, अनुज मिश्रा, इरशाद अंसारी, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचना बच्चों के लिए बना मुसीबत, खराब रास्ते से बढ़ी परेशानी जालौन। ब्लॉक जालौन क्षेत्र के सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और बच्चों की इस परेशानी का समाधान कब होगा?
    1
    सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचना बच्चों के लिए बना मुसीबत, खराब रास्ते से बढ़ी परेशानी
जालौन। ब्लॉक जालौन क्षेत्र के सदूपुरा प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।
सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और बच्चों की इस परेशानी का समाधान कब होगा?
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल* *लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल* *लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा* जनपद जालौन उरई मार्ग पर अकोढ़ी इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की उठी मांग वहीं उरई मार्ग पर रविवार रात करीब 8 बजे अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया तेज रफ्तार से पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा अचानक कट मार दिए जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई हालांकि चालक की किस्मत अच्छी रही और वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया आप को बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरगांव निवासी लालू रविवार रात जालौन से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे जब वह अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने उनकी बाइक को अचानक कट मार दिया अचानक सामने आई इस स्थिति में लालू अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में लालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हादसे का कारण बने अज्ञात बाइक चालक ने रुकने के बजाय मौके से फरार होना ही उचित समझा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर भारी वाहन गुजर रहे होते तो यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था लोगों के अनुसार अज्ञात बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही स्थानीय लोगों ने बताया कि जालौन उरई मार्ग पर इन दिनों तेज रफ्तार ओवरटेक और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की बता दें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा
    2
    अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल*

*लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल*
*लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा*
जनपद जालौन उरई मार्ग पर अकोढ़ी इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की उठी मांग वहीं उरई मार्ग पर रविवार रात करीब 8 बजे अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया तेज रफ्तार से पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा अचानक कट मार दिए जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई हालांकि चालक की किस्मत अच्छी रही और वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया
आप को बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरगांव निवासी लालू रविवार रात जालौन से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे जब वह अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने उनकी बाइक को अचानक कट मार दिया अचानक सामने आई इस स्थिति में लालू अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में लालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हादसे का कारण बने अज्ञात बाइक चालक ने रुकने के बजाय मौके से फरार होना ही उचित समझा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर भारी वाहन गुजर रहे होते तो यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था लोगों के अनुसार अज्ञात बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही
स्थानीय लोगों ने बताया कि जालौन उरई मार्ग पर इन दिनों तेज रफ्तार ओवरटेक और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की 
बता दें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.