Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले चटकाए जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन / उत्तर प्रदेश रिपोर्टर -भीम राजावत स्लग - आटो रिक्शा पलटा जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विजुअल - थाने पहुंची महिलाएं विजुअल - आटो रिक्शा वाइट - महिलाओं की वाइट - आटो रिक्शा चालक1
- नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।3
- कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।1
- जालौन में चलते आटो रिक्शा में महिला को चढ़ा ड्राइवरी का शौक जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1
- अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल* *लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अज्ञात बाइक सवार के कट से डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा /तेज रफ्तार बाइक ने मारा कट /अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मोटरसाइकिल* *लापरवाही पड़ी भारी /अज्ञात बाइक सवार के कट से हुआ हादसा /चालक बाल बाल बचा* जनपद जालौन उरई मार्ग पर अकोढ़ी इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की उठी मांग वहीं उरई मार्ग पर रविवार रात करीब 8 बजे अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया तेज रफ्तार से पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा अचानक कट मार दिए जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई हालांकि चालक की किस्मत अच्छी रही और वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया आप को बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरगांव निवासी लालू रविवार रात जालौन से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे जब वह अकोढ़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने उनकी बाइक को अचानक कट मार दिया अचानक सामने आई इस स्थिति में लालू अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में लालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हादसे का कारण बने अज्ञात बाइक चालक ने रुकने के बजाय मौके से फरार होना ही उचित समझा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर भारी वाहन गुजर रहे होते तो यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था लोगों के अनुसार अज्ञात बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही स्थानीय लोगों ने बताया कि जालौन उरई मार्ग पर इन दिनों तेज रफ्तार ओवरटेक और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की बता दें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा2