नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।
नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ
डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान
चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।
- जालौन में व्यापारी दिलीप अग्रवाल से जुड़े मामले से पर्दा उठा जालौन में व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार जालौन नगर क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर सजल फरीदी निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान वारदात में नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शत-प्रतिशत धनराशि की बरामदगी कर ली गई है, जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सफल खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं1
- मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं4
- मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?4
- जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।1
- समय से पहले 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन - मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, विद्युत विभाग पर भेदभाव का लगाया आरोप उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन जालौन। जालौन-कोंच रोड पर पचीपुरा के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के लहार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।1