logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।

2 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
2 hrs ago

कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    1
    कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन
जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं।
पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है।
आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर  अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना कानपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर के साइबर थाने को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) में स्थानांतरित किया गया है। इससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। नवनिर्मित साइबर थाने में आधुनिक तकनीकी संसाधनों, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल की व्यवस्था की गई है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से साइबर अपराधों की जांच और कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने नवनिर्मित साइबर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाने को नवीनतम तकनीक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किए जाने पर जोर रहेगा। नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ टीम की मदद से साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की गति और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
    1
    अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना
कानपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर के साइबर थाने को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) में स्थानांतरित किया गया है। 
इससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
नवनिर्मित साइबर थाने में आधुनिक तकनीकी संसाधनों, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल की व्यवस्था की गई है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से साइबर अपराधों की जांच और कार्रवाई करेगी।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने नवनिर्मित साइबर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाने को नवीनतम तकनीक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किए जाने पर जोर रहेगा। नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। 
आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ टीम की मदद से साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की गति और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।
    2
    कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है।
गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं।
पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है। ​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    1
    ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है।
​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम: वन विभाग बंगरा ने सावन के प्रथम सोमवार पर प्राचीन शिव मंदिर को दिया भव्य स्वरूप, 5.2 किलो का घंटा किया समर्पित।" सावन के प्रथम सोमवार पर वन विभाग बंगरा परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, 5.2 किलोग्राम का घंटा किया गया समर्पित माधौगढ़ (जालौन)। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वन विभाग बंगरा परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। वर्षों पुराने इस छोटे से शिव मंदिर का वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसहयोग से सुंदर सौंदर्यीकरण कराया। मंदिर परिसर में आकर्षक टाइल्स लगवाई गईं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे मंदिर का स्वरूप अत्यंत भव्य और आकर्षक दिखाई दिया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को 5 किलो 200 ग्राम वजनी पीतल का घंटा श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक एवं महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि "धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होते, बल्कि वे हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक भी हैं। वन विभाग का दायित्व केवल जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऐसे आस्था स्थलों का संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी लोगों को प्रकृति और धर्म, दोनों के प्रति समान श्रद्धा रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना हमें भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ वृक्षों और प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह भगवान भोलेनाथ की सच्ची सेवा होगी। कार्यक्रम में वन दरोगा अमित कुमार, वनरक्षक धनीराम, वन दरोगा काशी प्रसाद, वनरक्षक शिवम वैध, वनरक्षक ज्ञान सिंह, कुलदीप परिहार सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया तथा मंदिर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग बंगरा द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस पहल ने न केवल प्राचीन शिव मंदिर को नया स्वरूप दिया है, बल्कि समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का सकारात्मक संदेश भी पहुंचाया है।
    1
    आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम: वन विभाग बंगरा ने सावन के प्रथम सोमवार पर प्राचीन शिव मंदिर को दिया भव्य स्वरूप, 5.2 किलो का घंटा किया समर्पित।"

सावन के प्रथम सोमवार पर वन विभाग बंगरा परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज, 5.2 किलोग्राम का घंटा किया गया समर्पित
माधौगढ़ (जालौन)। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वन विभाग बंगरा परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। वर्षों पुराने इस छोटे से शिव मंदिर का वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसहयोग से सुंदर सौंदर्यीकरण कराया। मंदिर परिसर में आकर्षक टाइल्स लगवाई गईं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे मंदिर का स्वरूप अत्यंत भव्य और आकर्षक दिखाई दिया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को 5 किलो 200 ग्राम वजनी पीतल का घंटा श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक एवं महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि "धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होते, बल्कि वे हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक भी हैं। वन विभाग का दायित्व केवल जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऐसे आस्था स्थलों का संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी लोगों को प्रकृति और धर्म, दोनों के प्रति समान श्रद्धा रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना हमें भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ वृक्षों और प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह भगवान भोलेनाथ की सच्ची सेवा होगी। कार्यक्रम में वन दरोगा अमित कुमार, वनरक्षक धनीराम, वन दरोगा काशी प्रसाद, वनरक्षक शिवम वैध, वनरक्षक ज्ञान सिंह, कुलदीप परिहार सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया तथा मंदिर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग बंगरा द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस पहल ने न केवल प्राचीन शिव मंदिर को नया स्वरूप दिया है, बल्कि समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का सकारात्मक संदेश भी पहुंचाया है।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन: तेज बारिश से नीम का पेड़ गिरा, रास्ता हुआ जाम जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    जालौन: तेज बारिश से नीम का पेड़ गिरा, रास्ता हुआ जाम
जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच तहसील क्षेत्र में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    कोंच तहसील क्षेत्र में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • 🎤जालौन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5चोरो को किया गिरफ्तार🖥️ 📌चोरो के पास से 80 हजार रू व 2 मोटरसाइकिल हुई बरामदा* कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलास की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा पुलिस के अनुसार वादी दिलीप कुमार अग्रवाल द्वारा कोतवाली जालौन पर तहरीरी सूचना दी गयी है कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के सामने स्कूटी पर टंगे बैग में रखे रूपये मय बैग के चोरी कर लिया है। जिसके संबन्ध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 03.08.2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तगण को उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 80.000/- रूपये व 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को हम लोगो ने मिलकर एक गाड़ी से बैग चुराया था जिसमें हमें 82,000/- रूपये मिले थे जिसमें से 2000/- रूपये हमने खर्च कर दिये हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤जालौन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5चोरो को किया गिरफ्तार🖥️
📌चोरो के पास से 80 हजार रू व 2 मोटरसाइकिल हुई बरामदा*
कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलास की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा 
पुलिस के अनुसार वादी दिलीप कुमार अग्रवाल द्वारा कोतवाली जालौन पर तहरीरी सूचना दी गयी है कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के सामने स्कूटी पर टंगे बैग में रखे रूपये मय बैग के चोरी कर लिया है। जिसके संबन्ध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था।
पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु  दिनांक 03.08.2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तगण को उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 80.000/- रूपये व 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को हम लोगो ने मिलकर एक गाड़ी से बैग चुराया था जिसमें हमें 82,000/- रूपये मिले थे जिसमें से 2000/- रूपये हमने खर्च कर दिये हैं।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.