अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना कानपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर के साइबर थाने को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) में स्थानांतरित किया गया है। इससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। नवनिर्मित साइबर थाने में आधुनिक तकनीकी संसाधनों, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल की व्यवस्था की गई है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से साइबर अपराधों की जांच और कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने नवनिर्मित साइबर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाने को नवीनतम तकनीक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किए जाने पर जोर रहेगा। नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ टीम की मदद से साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की गति और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना कानपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर के साइबर थाने को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) में स्थानांतरित किया गया है। इससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। नवनिर्मित साइबर थाने में आधुनिक तकनीकी संसाधनों, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल की व्यवस्था की गई है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संयुक्त रूप से साइबर अपराधों की जांच और कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने नवनिर्मित साइबर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाने को नवीनतम तकनीक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल वित्तीय अपराधों की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किए जाने पर जोर रहेगा। नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ टीम की मदद से साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की गति और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।1
- जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!! सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बाइट- ग्रामीण1
- कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।1
- कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*1
- 🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️ 🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना जनपद जालौन, सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- माती कोर्ट ने किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 13 ने अभियुक्त अजय सिंह पाल पुत्र राजन सिंह निवासी सिहुरा थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।1
- यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की। घटना कथित रूप से वायरल है ,,1