कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*
कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*
- कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*1
- नाला कि सफाई जल्द से जल्द किया जाये 🙏 कानपुर देहात जैनपुर गाँव कोड नंबर 209311 ये नला एक साल से खुदा पड़ा है और ना तो इसकी सफाई होती है और ना तो ये नाला बन रहा है और नाले के बागल मट्टी का ढेर भी लगा है और घर के सामने नाला है प्लीज 🙏इसकी जल्द से जल्द सफाई का कार्य करवाए 🙏1
- फिल्मी अंदाज में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर ताला, लॉक और चैन तोड़कर करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां ले गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। #Jalaun #Kuthond #UPPolice #UPNews #BreakingNews1
- #जालौन ♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा। #जालौन ♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा। ♦शादी समारोह के दौरान शातिर चोरों ने 82 हजार रुपये पर हाथ साफ किया था। ♦मामले में करीब 5 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ♦गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये नकद बरामद। ♦आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। ♦अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने मामले का खुलासा किया। ♦शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ♦पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी टप्पेबाज गैंग से जुड़े हैं। ♦तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है l2
- जालौन में चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने 5 आरोपियों—वासिल, सजल फरीदी, सुफियान उर्फ लक्की, फरहान व शान—को गिरफ्तार किया। कुछ ही दिनों में चोरी का पर्दाफाश, जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा जालौन पुलिस कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 80 हजार रुपये नकद और दो अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 की रात वादी दिलीप कुमार अग्रवाल के घर के सामने स्कूटी पर रखे बैग से अज्ञात चोरों ने रुपये चोरी कर लिए थे। बैग में रखी नकदी चोरी होने की सूचना पर कोतवाली जालौन में मु.अ.सं. 164/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की। 03 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. वासिल पुत्र नाजिम, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 2. सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहेल फरीदी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 3. सुफियान उर्फ लक्की पुत्र अनसार, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला शाहगंज, कस्बा व थाना जालौन। 4. फरहान पुत्र नसीब, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, कस्बा व थाना जालौन। 5. शान पुत्र अकील अली, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला मुल्लामनोर, कस्बा व थाना जालौन। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 28 जुलाई की रात मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई रकम में से उन्हें 82 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 2 हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80,000 रुपये एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। वासिल के खिलाफ कोतवाली जालौन में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस दस्तावेज में दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के बाद कुछ ही दिनों में सफल खुलासे के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली जालौन पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका बताई गई है। #JalaunPolice #Jalaun #JalaunNews #JalaunCrime #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #PoliceAction #CrimeNewsJalaun #JalaunKotwali #KotwaliJalaun #SwatTeam #SurveillanceTeam #TheftCase #ChoriKaKhulasa #Chori #Arrested #PoliceEncounter #CashRecovery #MotorcycleRecovery #DilipKumarAgrawal #Vasih #SajalFaridi #Sufiyan #Farhan #Shan #JalaunBreaking #UPNews #HindiNews1
- *बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886), कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।1
- *थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए छिनैती की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* ➡️ *अभियुक्त के कब्जे से कुल ₹64,800/-(छिनैती की चैन व मंगलसूत्र बिक्री के) बरामद।* जनपद कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 22.07.2026 पर थाना भोगनीपुर पर वादिनी विनीता अग्निहोत्री पत्नी राजकुमार अग्निहोत्री, निवासी-राजीव नगर, पुखरायाँ, जनपद कानपुर देहात द्वारा बावत अपाचे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा जीजीआईसी रोड सुआ बाबा मन्दिर के पास पुखरायाँ थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर से वादिनी के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 249/2026 धारा 304(1) बीएनएस बनाम अपाचे सवार अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया । दिनांक 03.08.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त लवकुश ठाकुर पुत्र स्व0 बच्चू सिंह सेंगर निवासी कुटरा मकनपुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर को ग्राम जरैलापुर मोड़ के पास थाना क्षेत्र भोगनीपुर से पुलिस हिरासत में लिया गया । पुलिस हिरासत में लिये गये अभियुक्त की तलाशी में कुल ₹64,800/- बरामद हुए । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/2026 धारा 304(1) में धारा 61(2)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –* *1. लवकुश ठाकुर उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र स्व0 बच्चू सिंह सेंगर, निवासी कुटरा मकनपुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर ।* *पूछताछ अभियुक्त-* अभियुक्त लवकुश ठाकुर ने पूछने पर बताया कि दिनांक 20/06/2026 को मैने अपने 01 साथी के साथ उसकी सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से अतिथि होटल के पास, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा क्षेत्र में एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनी थी। जिसको हम लोगों ने बांदा हमीरपुर के बीच रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति को 92,000/ रुपये में बेच दी थी जिसमें से ₹32,000/ मैंने अपने साथी को दे दिए थे, जो यह 60,000/रुपये मेरी जेब से मिले हैं उसी चेन को बेचने से बची धनराशि है। इसके बाद दिनांक 22/07/2026 को मैंने अपने 02 साथियों के साथ मिलकर सुआ बाबा मंदिर के पास से एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना था। घटना के बाद मुझे मेरे हिस्से के 7,000/-रुपये मिले थे, जिनमें से 4,800/- रुपये अभी शेष बचे हैं, जो मेरी जेब से बरामद हुए हैं बाकी पैसे खर्च हो गये हैं, जब कड़ाई से पूछताछ करते हुए यह पूछा कि मंगलसूत्र किसको बेचा है तो पकडे गये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि मेरे साथी के द्वारा मंगलसूत्र को बेचकर पैसे का बंटवारा किया गया था मुझे यह जानकारी नहीं है कि उसने वह मंगलसूत्र कहाँ और किसको बेचा है मुझे मेरे हिस्से के पैसे मिल थे। जब अन्य घटनाओं के बारे में पूछा तो पकडे गये व्यक्ति के द्वारा बताया दिनांक 04/06/2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा क्षेत्र के रेउना गांव के पास मैंने अपने 01 साथी के साथ एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से एक बैग छीन लिया था, जिसमें एक मोबाइल फोन, 5,000/ रुपये नगद एवं कुछ आवश्यक कागजात थे। पकड़े जाने के डर से हमने मोबाइल फोन एवं कागजात रास्ते में कही फेंक दिए थे तथा 5,000/- रुपये दोनों ने आपस में बांट लिये थे जो खर्च कर लिये हैं। *बरामदगी का विवरण* - 1. कब्जे से ₹64,800/-(छिनैती व लूट के सामान के बिक्री के) बरामद । *अभियुक्त लवकुश ठाकुर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 785/2018 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर । 2. मु0अ0सं0 152/2020 धारा 436 भादवि0 थाना सजेती जनपद कानपुर नगर । 3. मु0अ0सं0 205/2020 धारा 201/302/ 34 भादवि0 थाना सजेती जनपद कानपुर नगर । 4. मु0अ0सं0 377/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर । 5. मु0अ0सं0 81/2022 धारा 392/411 भादवि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । 6. मु0अ0सं0 295/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात 7. मु0अ0सं0 440/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर । 8. मु0अ0सं0 608/2024 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट व 109(1)/190/191(2)/191(3)/324(2)/351(2)/ 9. 352 बीएनएस थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर । 10. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट व 115(2)/3(5)/309(6)/317(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर । 11. मु0अ0सं0 242/2026 धारा 304(ए)/317(2) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात। 12. मु0अ0सं0 249/2026 धारा 304(1)/61(2)/317(2) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर पुलिस टीम –* 1. उ0नि0 सौरभ सिंह 2. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार रंजन 3. कां0 रविकान्त 4. कां0 सनिल कुमार 5. कां0 हर्ष चौधरी1