logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।

3 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️ 🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    2
    🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️
🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l
मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की।
मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से  रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।
    2
    कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है।
गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं।
पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं।
पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है। ​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    1
    ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है।
​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*
    1
    कानपुर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग से मचा कोहराम
कानपुर नगर के गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग. से मची अफरा तफरी। बताते चलें आज सुबह 6 बज कर 35 मिनट पर गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शो रूम में लगी आग से मच गया हड़कंप.।देखते ही देखते आग ने ले लिया विकराल रूप.।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियाँ.।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,बहुमंजिला फर्नीचर शो रूम में आग का तांडव बेहद खतरनाक था।फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग छेड़ दी।दमघोटू धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने आग को बुझाना जारी रखा।आखिरकार कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने आग पर पा लिया काबू।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया,।फजलगंज,कर्नल गंज,लाटूश रोड,मीरपुर फायर स्टेशन की 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पूर्ण रूप से बुझा दी गई है.।कोई जनहानि की सूचना नही है.*
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन: तेज बारिश से नीम का पेड़ गिरा, रास्ता हुआ जाम जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    जालौन: तेज बारिश से नीम का पेड़ गिरा, रास्ता हुआ जाम
जालौन। नगर के मु. घुआताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️ 🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना जनपद जालौन, सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️
🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना
जनपद जालौन,
सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।
निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की। घटना कथित रूप से वायरल है ,,
    1
    यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।
घटना कथित रूप से वायरल है ,,
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.