logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिल्मी स्टाइल में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन/कुठौद। कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरों ने ताला, लॉक और चैन तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

3 hrs ago
user_अकील अहमद
अकील अहमद
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

फिल्मी स्टाइल में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन/कुठौद। कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरों ने ताला, लॉक और चैन तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।
    3
    नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया 
अनुराग श्रीवास्तव 
जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। 
नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन  रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना  और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन में व्यापारी दिलीप अग्रवाल से जुड़े मामले से पर्दा उठा जालौन में व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार जालौन नगर क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर सजल फरीदी निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान वारदात में नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शत-प्रतिशत धनराशि की बरामदगी कर ली गई है, जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सफल खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं
    1
    जालौन में व्यापारी दिलीप अग्रवाल से जुड़े मामले से पर्दा उठा 
जालौन में व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार
जालौन नगर क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर सजल फरीदी निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान वारदात में नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शत-प्रतिशत धनराशि की बरामदगी कर ली गई है, जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली है।
इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस सफल खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
    1
    जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन 
आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह,  संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फिल्मी स्टाइल में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए  चोर जालौन/कुठौद। जालौन जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। ताजा मामला कुठौद कस्बे के जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम का है, जहां देर रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर घुसे तथा नकदी और कोल्ड ड्रिंक की पेटियां लेकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान के अनुसार चोर करीब ₹27,950 की नकदी के साथ कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर ले गए। CCTV फुटेज में चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जो सफेद रंग की अर्टिगा कार से आए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने कुठौद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अपराधी अब योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पहचान छिपाने के लिए आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह कहना कि वे "कोई सबूत नहीं छोड़ते" अभी जांच से स्थापित तथ्य नहीं है। लोगों की मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिक और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
    2
    फिल्मी स्टाइल में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए  चोर
जालौन/कुठौद। जालौन जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। ताजा मामला कुठौद कस्बे के जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम का है, जहां देर रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर घुसे तथा नकदी और कोल्ड ड्रिंक की पेटियां लेकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान के अनुसार चोर करीब ₹27,950 की नकदी के साथ कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर ले गए। CCTV फुटेज में चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जो सफेद रंग की अर्टिगा कार से आए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीड़ित ने कुठौद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अपराधी अब योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पहचान छिपाने के लिए आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह कहना कि वे "कोई सबूत नहीं छोड़ते" अभी जांच से स्थापित तथ्य नहीं है। लोगों की मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिक और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.