logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000 का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया

1 hr ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000 का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई। अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है। बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका बाईट छात्र बाइट -छात्राये बाइट स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई। अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है। बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका बाईट छात्र बाइट -छात्राये बाइट
    3
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458






स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान
बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई।
अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है।

बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका 

बाईट छात्र 
बाइट -छात्राये 
बाइट 
स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458
स्लग -जालौन में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, राहगीर और छात्र-छात्राएं परेशान
बारिश के बाद सड़न और भीषण बदबू से निकलना मुश्किल, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
एंकर -जालौन। नगर पालिका जालौन की लापरवाही के चलते सड़क किनारे पड़े कूड़े से राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन नगर से करीब एक किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कूड़े में सड़न शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 5 हजार से 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़े होने के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बदबू के चलते कई लोग बीमार भी हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एमआरएफ सेंटर के पास स्थित आरएस स्कूल और एक अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जालौन से करीब एक किलोमीटर दूर पीटीएल क्षेत्र में भी करीब 50 ट्रॉली कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि आरआई अनुज कुमार और ईओ सुशील कुमार की ओर से सड़क पर पड़े कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी के नीचे दबा कूड़ा सड़ने लगा, जिससे बदबू और बढ़ गई।
अब सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़े का स्थायी निस्तारण कब होगा और राहगीरों व स्कूली बच्चों को इस भीषण बदबू से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण कराने की मांग की है।
बाइट -RS स्कूल की प्रधानाध्यापका 
बाईट छात्र 
बाइट -छात्राये 
बाइट
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • जालौन में पुलिस जांच पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने SP से फिर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल करने, मारपीट, मोबाइल व ₹12 हजार छीनने के आरोप; शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति जालौन थाना सिरसाकलार क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से व्हाट्सऐप पर वायरल की गई। जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाना सिरसाकलार में शिकायत की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी सोनम यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹12 हजार भी ले लिए गए। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि जांच के दौरान उसके पक्ष को उचित तरीके से नहीं सुना गया और उसके परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना रिपोर्ट लगा दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दस्तावेजों में पुलिस द्वारा जांच किए जाने का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता ने जांच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन दस्तावेजों से नहीं होती है। दूसरे पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। सच को सामने आने में वक्त जरूर लगता है, मगर निष्पक्ष जांच से ही इंसाफ मिलता है।
    1
    जालौन में पुलिस जांच पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने SP से फिर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल करने, मारपीट, मोबाइल व ₹12 हजार छीनने के आरोप; शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट पर जताई आपत्ति
जालौन 
थाना सिरसाकलार क्षेत्र निवासी अक्षय कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से व्हाट्सऐप पर वायरल की गई। जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाना सिरसाकलार में शिकायत की।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी पत्नी सोनम यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹12 हजार भी ले लिए गए।
मामले में पुलिस स्तर पर जांच की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि जांच के दौरान उसके पक्ष को उचित तरीके से नहीं सुना गया और उसके परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना रिपोर्ट लगा दी गई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
दस्तावेजों में पुलिस द्वारा जांच किए जाने का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता ने जांच को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन दस्तावेजों से नहीं होती है। दूसरे पक्ष और पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
सच को सामने आने में वक्त जरूर लगता है,
मगर निष्पक्ष जांच से ही इंसाफ मिलता है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
    2
    जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। 
	भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।
    1
    कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर
जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    57 min ago
  • जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000 का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    1
    जालौन.. छत पर सो रहे युवक का 30000  का मोबाईल चोरी कोतवाली मे की शिकायत. मामला जालौन कोतवाली के हथेरी का है जहाँ नारायण दास अपनी छत पर सो रहा था. रात मे किसी ने उसका मोबाईल चोरी कर लिया
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही स्कूटी के बाद ई-रिक्शा को रौंदा कई लोग घायल /रफ्तार बनी हादसे की वजह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर /कई यात्री घायल* *जालौन में तेज रफ्तार का कहर /अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी फिर ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर कई यात्री घायल /महिला की हालत गंभीर* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही स्कूटी के बाद ई-रिक्शा को रौंदा कई लोग घायल /रफ्तार बनी हादसे की वजह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर /कई यात्री घायल* *जालौन में तेज रफ्तार का कहर /अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी फिर ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर कई यात्री घायल /महिला की हालत गंभीर* जनपद जालौन उत्तर प्रदेश जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब ग्राम राहिया स्थित नीलगिरी फैक्टरी के सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी और फिर यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में कई लोग घायल हो गए जबकि स्कॉर्पियो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई आप को बता दें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो (नंबर UP 92 S 9653) काफी तेज रफ्तार में थी वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते सबसे पहले सड़क पर जा रही एक स्कूटी उसकी चपेट में आ गई स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी और आगे जाकर यात्रियों से भरे एक ई-रिक्शा में जा घुसी टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई यात्री घायल हो गए वहीं हादसे में स्कॉर्पियो की आगे की सीट पर बैठी एक महिला को गंभीर चोटें आईं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के सिर में गहरी चोट लगने से काफी खून बह रहा था वहीं ई-रिक्शा में सवार कई यात्रियों को भी सिर हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं टक्कर के बाद कुछ देर तक घायल सड़क पर ही तड़पते रहे और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद शुरू की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें घटना की सूचना मिलते ही‌ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को संभाला और तत्काल पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जालौन भेजा गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी बताया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, गति सीमा लागू करने और नियमित निगरानी की मांग की बता दें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
    4
    बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही स्कूटी के बाद ई-रिक्शा को रौंदा कई लोग घायल /रफ्तार बनी हादसे की वजह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर /कई यात्री घायल*

*जालौन में तेज रफ्तार का कहर /अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी फिर ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर कई यात्री घायल /महिला की हालत गंभीर*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही स्कूटी के बाद ई-रिक्शा को रौंदा कई लोग घायल /रफ्तार बनी हादसे की वजह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर /कई यात्री घायल*
*जालौन में तेज रफ्तार का कहर /अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी फिर ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर कई यात्री घायल /महिला की हालत गंभीर*
जनपद जालौन उत्तर प्रदेश जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब ग्राम राहिया स्थित नीलगिरी फैक्टरी के सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी और फिर यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में कई लोग घायल हो गए जबकि स्कॉर्पियो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई
आप को बता दें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो (नंबर UP 92 S 9653) काफी तेज रफ्तार में थी वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते सबसे पहले सड़क पर जा रही एक स्कूटी उसकी चपेट में आ गई स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी और आगे जाकर यात्रियों से भरे एक ई-रिक्शा में जा घुसी टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई यात्री घायल हो गए वहीं 
हादसे में स्कॉर्पियो की आगे की सीट पर बैठी एक महिला को गंभीर चोटें आईं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के सिर में गहरी चोट लगने से काफी खून बह रहा था वहीं ई-रिक्शा में सवार कई यात्रियों को भी सिर हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं टक्कर के बाद कुछ देर तक घायल सड़क पर ही तड़पते रहे और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद शुरू की
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें घटना की सूचना मिलते ही‌ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को संभाला और तत्काल पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जालौन भेजा गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी
बताया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, गति सीमा लागू करने और नियमित निगरानी की मांग की 
बता दें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.