सतेंद्र नगर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिला सम्मान, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पत्रकारों का किया अभिनंदन रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह के आवास सतेंद्र नगर में मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औरंगाबाद जिले के प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ जनहित, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी पत्रकार साथियों के लिए स्नेहिल सहभोज का भी आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि "मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। एक सशक्त, निष्पक्ष और जिम्मेदार मीडिया ही समाज को सही दिशा देता है। पत्रकारिता का सर्वोच्च दायित्व सत्य और तथ्यों को निर्भीकता से जनता तक पहुँचाना है। लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका सदैव अहम रही है और आगे भी रहेगी।" उन्होंने औरंगाबाद जिले के सभी प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जनसरोकारों की आवाज़ बुलंद करने में मीडिया की भूमिका सदैव सराहनीय रही है।" यह सम्मान समारोह जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच विश्वास, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस मौके पर रफीगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता रवि कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह,रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, रफीगंज विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद सिंह, उमेश पासवान, जदयू प्रदेश महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ विजय विश्वकर्मा, रामलायक सिंह, सुधीर शर्मा,विजय चंद्रवंशी, रामानुज सिंह, कुमार विपिन, निखिल सिंह, सिंटू सिंह, छोटू सिंह,मो सुहैल, शशि कुमार, मुकुल कुमार, लाला कुमार, विवेक कुमार, शशि कुमार, सिंटू सिंह के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #MediaSamman #Aurangabad #Rafiganj #PramodKumarSingh #Journalists #PrintMedia #DigitalMedia #JDU #BiharNews #Huch

- 🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर, मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर! क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं? तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें। ✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन ✅ लाइफ टाइम वैधता ✅ कोई कमीशन नहीं ✅ कोई मासिक शुल्क नहीं ✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं ✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें ✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें आज का समय डिजिटल पहचान का है। आपका हुनर ही आपकी पहचान है। 💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर 💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान 💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर रजिस्ट्रेशन करें: LABOUR ADDAA मेरा काम — मेरी पहचान1
- सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।1
- हसपुरा औरंगाबाद बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक की1
- *हंटरगंज को अलविदा कह गए प्रभात कुमार,लेकिन अपनी कार्यशैली की ऐसी छाप छोड़ गए जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे,* *ईमानदार छवि, अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों से आत्मीय व्यवहार ने बनाया जनता का भरोसेमंद पुलिस अधिकारी* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): चतरा पुलिस अधीक्षक के प्रशासनिक आदेश के तहत हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारी की नियुक्ति का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रभात कुमार की विदाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल एक थाना प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि कानून के प्रति समर्पित और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी की पहचान बनाई। अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली ने जहां असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा किया, वहीं आम लोगों के लिए थाना अधिक सुलभ और भरोसेमंद बना।हत्या, चोरी, भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई हो या फिर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की चुनौती—हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ निभाया। कई अवसरों पर उनकी सक्रियता और नेतृत्व की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की।हंटरगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का ऐसा रिश्ता कायम करने का प्रयास किया, जिसे क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी कार्यशैली ने यह संदेश दिया कि सख्ती और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती है।पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ जाते हैं, जो केवल सरकारी अभिलेखों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोगों की यादों में भी दर्ज हो जाती है। हंटरगंज में प्रभात कुमार का कार्यकाल भी ऐसे ही कार्यकालों में गिना जाएगा।अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश पर टिकी हैं कि हंटरगंज थाना की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि प्रभात कुमार ने अपने कार्य और व्यवहार से जो विश्वास अर्जित किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।1
- सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए1
- 🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर, मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर! क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं? तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें। ✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन ✅ लाइफ टाइम वैधता ✅ कोई कमीशन नहीं ✅ कोई मासिक शुल्क नहीं ✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं ✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें ✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें आज का समय डिजिटल पहचान का है। आपका हुनर ही आपकी पहचान है। 💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर 💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान 💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर रजिस्ट्रेशन करें: LABOUR ADDAA मेरा काम — मेरी पहचान1
- बलार मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के बलार मोड़ ईदगाह के पास सोमवार को को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मो. तौफीक आलम (निवासी बटूरी) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान संदीप कुमार (निवासी आमस) एवं मो. मंसूर (निवासी बटूरा) के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कासमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. तौफीक आलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #RoadAccident #Kasma #Rafiganj #Aurangabad #BiharNews #AccidentNews #Huch1