Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए
News,hamr lawalong
सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए
More news from झारखंड and nearby areas
- सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए1
- *हंटरगंज को अलविदा कह गए प्रभात कुमार,लेकिन अपनी कार्यशैली की ऐसी छाप छोड़ गए जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे,* *ईमानदार छवि, अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों से आत्मीय व्यवहार ने बनाया जनता का भरोसेमंद पुलिस अधिकारी* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): चतरा पुलिस अधीक्षक के प्रशासनिक आदेश के तहत हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारी की नियुक्ति का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रभात कुमार की विदाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल एक थाना प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि कानून के प्रति समर्पित और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी की पहचान बनाई। अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली ने जहां असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा किया, वहीं आम लोगों के लिए थाना अधिक सुलभ और भरोसेमंद बना।हत्या, चोरी, भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई हो या फिर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की चुनौती—हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ निभाया। कई अवसरों पर उनकी सक्रियता और नेतृत्व की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की।हंटरगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का ऐसा रिश्ता कायम करने का प्रयास किया, जिसे क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी कार्यशैली ने यह संदेश दिया कि सख्ती और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती है।पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ जाते हैं, जो केवल सरकारी अभिलेखों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोगों की यादों में भी दर्ज हो जाती है। हंटरगंज में प्रभात कुमार का कार्यकाल भी ऐसे ही कार्यकालों में गिना जाएगा।अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश पर टिकी हैं कि हंटरगंज थाना की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि प्रभात कुमार ने अपने कार्य और व्यवहार से जो विश्वास अर्जित किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।1
- लातेहार को मिली बड़ी सौगात, जिला परिषद भवन का शिलान्यास; विधायक रामचंद्र सिंह व प्रकाश राम बोले— आज का दिन ऐतिहासिक लातेहार: नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार को जिला परिषद के नए कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक प्रकाश राम, उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उपाध्यक्ष अनिता देवी समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नया भवन ग्रामीण विकास और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। डीडीसी ने जिला परिषद की राजस्व वृद्धि, ई-ऑक्शन से बढ़ी आय तथा नेतरहाट व महुआडांड़ में सोलर रूफटॉप स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।2
- महुआडांड़ क्षेत्र में भालू बहुत तेजी से फैलते जा रहे हैं1
- *लातेहार जिला में पहली बार फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्कूटी दिया जाएगा। (भरत यादव)* लातेहार: लातेहार रेलवे स्टेशन के आगे बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित ग्राम लेधपा में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित दिनांक 8 अगस्त से किया जाएगा। यूट्यूब में लाइव मैच प्रसारण के साथ। इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजन कर्ता (भरत यादव क्रिकेटर बिहार) ने बताया कि 5 अगस्त तक ही एंट्री लिया जाएगा व एंट्री फीस 2000 रखा गया है, प्रथम पुरस्कार (1)स्कूटी खस्सी (2) द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी, (3) तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल (4) चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा। संपर्क नंबर 9097508566 कही के भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।।1
- महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया है। वही नाबालिक का स्वास्थ्य जांच हेतु लातेहार सदर अस्पताल दलबल के साथ लाया गया है ।यह कार्रवाई महुआडार महिला थाना पुलिस ने 09 / 2026 में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है।1
- अल रजा टूर एंड ट्रेवल्स के 45 जायरीन उमराह के लिए रवाना, मौलाना नौशाद रजा के नेतृत्व में करेंगे पवित्र यात्रा अल रजा टूर एंड ट्रेवल्स के 45 जायरीन उमराह के लिए रवाना, मौलाना नौशाद रजा के नेतृत्व में करेंगे पवित्र यात्रा लातेहार से 25 और पलामू से 20 जायरीन हुए रवाना, 29 जुलाई को दिल्ली से मक्का-मदीना के लिए भरेंगे उड़ान लातेहार। अल रजा टूर एंड ट्रेवल्स के तत्वावधान में लातेहार जिले के 25 तथा पलामू जिले के 20 सहित कुल 45 खुशनसीब जायरीन रविवार को उमराह एवं हरमैन शरीफैन की जियारत के लिए लातेहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। सभी जायरीन पहले दिल्ली पहुंचेंगे, जहां से 29 जुलाई को हवाई मार्ग से सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करेंगे।जायरीन की रवानगी के अवसर पर लातेहार रेलवे स्टेशन पर भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक और स्थानीय लोग स्टेशन पहुंचे तथा फूल-मालाओं और दुआओं के साथ सभी यात्रियों को विदाई दी। पूरा स्टेशन दुआओं और शुभकामनाओं से गूंजता रहा।यात्रा से पूर्व हजरत मौलाना नौशाद रजा, जिन्हें इस उमराह काफिले का टूर लीडर बनाया गया है, ने सभी जायरीन के लिए विशेष दुआ कराई। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि सभी का उमराह कबूल हो, उनकी यात्रा आसान, सुरक्षित और बरकत वाली हो तथा सभी जायरीन सकुशल अपने वतन लौटें। उन्होंने कहा कि उमराह आत्मिक शांति, इबादत और अल्लाह की रज़ा हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं जायरीन के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने जायरीन से मुलाकात कर उनके सफल एवं मंगलमय सफर की कामना की तथा अपने लिए भी दुआ करने का आग्रह किया।कांग्रेस नेत्री एवं नगर अध्यक्ष संजीदा परवीन ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी जायरीन को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे सभी जायरीन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय हैं। जायरीन को विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर शमसुल होदा, यूथ कांग्रेस नेता आफताब आलम, हाफिज शकील, अजीज साहब, मौलाना फैजान रजा, अयूब खान, अफसर हुसैन, गफूर अंसारी, अख्तर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जायरीन को फूल-मालाएं पहनाकर और दुआओं के साथ विदाई दी। उमराह के लिए रवाना होने वालों में लातेहार के शाहनवाज अंसारी, नौशाद अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, अफजाल अंसारी, मकदूम अंसारी, रजिया बेगम, मुस्तफा आलम सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। अल रजा टूर एंड ट्रेवल्स के इस 45 सदस्यीय जत्थे के सभी जायरीन 29 जुलाई को दिल्ली से पवित्र यात्रा के अगले चरण के लिए मक्का-मदीना रवाना होंगे।4
- जनजातीय सुरक्षा मंच महुआडार ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे सांसद कालीचरण सिंह को मांग पत्र सांसद प्रतिनिधि के हाथों में सौंपा है। जनजातीय सुरक्षा मंच महुआडार ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे सांसद कालीचरण सिंह को मांग पत्र सांसद प्रतिनिधि के हाथों में सौंपा है। मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से जनजाति सुरक्षा मंच महुआडार ने लोहरा लोहार बड़ाईक एवं चिक बड़ाईक जनजाति समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग किया है।1