logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया है। वही नाबालिक का स्वास्थ्य जांच हेतु लातेहार सदर अस्पताल दलबल के साथ लाया गया है ।यह कार्रवाई महुआडार महिला थाना पुलिस ने 09 / 2026 में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है।

16 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
16 hrs ago

महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया है। वही नाबालिक का स्वास्थ्य जांच हेतु लातेहार सदर अस्पताल दलबल के साथ लाया गया है ।यह कार्रवाई महुआडार महिला थाना पुलिस ने 09 / 2026 में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पुल व गड़वाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौन डीसी ने लिया संज्ञान उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के समीप गड़वाल एवं पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव की शिकायत डीसी से किया गया था। गौरतलब हो कि ढलाई के दौरान संवेदक के इशारे पर पत्थर चूर से गड़वाल निर्माण किया जा रहा है इतना ही नही पत्रकार के द्वारा पूछे जाने पर संवेदक के सहयोगी दीपांकर शर्मा ने गुमराह करते हुए आत्मविश्वास के साथ बालू से ढलाई करने का बात कहा जा रहा है। जो जांच का विषय है गहन जांच के पश्चात अनियमितता का उजागर होना तय माना जा रहा है।
    1
    पुल व गड़वाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौन डीसी ने लिया संज्ञान
उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के समीप गड़वाल एवं पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव की शिकायत डीसी से किया गया था। गौरतलब हो कि ढलाई के दौरान संवेदक के इशारे पर पत्थर चूर से गड़वाल निर्माण किया जा रहा है इतना ही नही पत्रकार के द्वारा पूछे जाने पर संवेदक के सहयोगी दीपांकर शर्मा ने गुमराह करते हुए आत्मविश्वास के साथ बालू से ढलाई करने का बात कहा जा रहा है। जो जांच का विषय है गहन जांच के पश्चात अनियमितता का उजागर होना तय माना जा रहा है।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • ठाकुरगांव थाना में 29 वर्षीय नरेश पहान के लापता होने की सूचना, परिवार देता है मदद की अपील बुढ़मू, — मुनेश पहान ने पुलिस थाना ठाकुरगांव में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नरेश पहान (उम्र 29 वर्ष) के लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के अनुसार नरेश, जो आर्मी यूनिट 5 बिहार दानापुर में तैनात था और मौजूदा पदस्थापना कोलकाता में थी, 14 जुलाई 2026 को छुट्टी पर घर आए थे। 25 जुलाई को खेत में काम करने के बाद 26 जुलाई 2026 को लगभग शाम 5:00 बजे नहा कर बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि नरेश का मोबाइल नंबर 6005159311 है, जिस पर अक्सर स्विच ऑफ दिखता है; कभी-कभी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन भी देखा जाता है। पूरे परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मुनेश ने 28 जुलाई 2026 को ठाकुरगांव थाना में अनुपस्थिति की रिपोर्ट दायर कर खोजबीन में मदद की अपील की है। पुलिस तथा परिवार से संपर्क हेतु निम्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं: 9103504247 (मुनेश पहान) 9320698788 (परिवार संपर्क) ठाकुरगांव थाना से आग्रह है कि जो भी जानकारी नरेश पहान के बारे में हो, कृपया तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या ऊपर दिए गए पारिवारिक संपर्क नंबरों पर सूचित करें। परिवार भावनात्मक रूप से परेशान है और उन्हें अपने सदस्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य की तत्काल चिंता है। सम्पर्क: मुनेश पहान, ग्राम मेढ़ी, पोस्ट उरगुटू, थाना-ठाकुरगांव, जिला-रांची
    1
    ठाकुरगांव थाना में 29 वर्षीय नरेश पहान के लापता होने की सूचना, परिवार देता है मदद की अपील
बुढ़मू, — मुनेश पहान ने पुलिस थाना ठाकुरगांव में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नरेश पहान (उम्र 29 वर्ष) के लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के अनुसार नरेश, जो आर्मी यूनिट 5 बिहार दानापुर में तैनात था और मौजूदा पदस्थापना कोलकाता में थी, 14 जुलाई 2026 को छुट्टी पर घर आए थे। 25 जुलाई को खेत में काम करने के बाद 26 जुलाई 2026 को लगभग शाम 5:00 बजे नहा कर बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे।
परिवार ने बताया कि नरेश का मोबाइल नंबर 6005159311 है, जिस पर अक्सर स्विच ऑफ दिखता है; कभी-कभी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन भी देखा जाता है। पूरे परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मुनेश ने 28 जुलाई 2026 को ठाकुरगांव थाना में अनुपस्थिति की रिपोर्ट दायर कर खोजबीन में मदद की अपील की है।
पुलिस तथा परिवार से संपर्क हेतु निम्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं:
9103504247 (मुनेश पहान)
9320698788 (परिवार संपर्क)
ठाकुरगांव थाना से आग्रह है कि जो भी जानकारी नरेश पहान के बारे में हो, कृपया तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या ऊपर दिए गए पारिवारिक संपर्क नंबरों पर सूचित करें। परिवार भावनात्मक रूप से परेशान है और उन्हें अपने सदस्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य की तत्काल चिंता है।
सम्पर्क: मुनेश पहान, ग्राम मेढ़ी, पोस्ट उरगुटू, थाना-ठाकुरगांव, जिला-रांची
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • पंडवा।पलामू।"कार्यालय समय से पहले चली गईं मनरेगा (जी राम जी )बीपीओ, फोन पर बोलीं—'बीडीओ साहब समझेंगे, कब आएंगे और कब जाएंगे' पंडवा।पलामू।"कार्यालय समय से पहले चली गईं मनरेगा (जी राम जी )बीपीओ, फोन पर बोलीं—'बीडीओ साहब समझेंगे, कब आएंगे और कब जाएंगे'
    1
    पंडवा।पलामू।"कार्यालय समय से पहले चली गईं मनरेगा (जी राम जी )बीपीओ, 

फोन पर बोलीं—'बीडीओ साहब समझेंगे, कब आएंगे और कब जाएंगे'
पंडवा।पलामू।"कार्यालय समय से पहले चली गईं मनरेगा (जी राम जी )बीपीओ, 
फोन पर बोलीं—'बीडीओ साहब समझेंगे, कब आएंगे और कब जाएंगे'
    user_Bharat sharma
    Bharat sharma
    पडवा, पलामू, झारखंड•
    16 hrs ago
  • झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे।
रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    20 hrs ago
  • *84 सेवादारों की एकजुटता का कमाल: डेढ़ दिन में तैयार हुआ आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम का कांवरिया सेवा शिविर* *लातेहार। ब्यूरो रिपोर्ट* सेवा और समर्पण का एक और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए *आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार* के 84 सेवादारों ने युद्ध स्तर पर मेहनत कर कांवरिया सेवा शिविर को मात्र डेढ़ दिन में पूरी तरह तैयार कर दिया। आश्रम के संचालक ने सभी सेवादारों को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम ने परसों यात्रा प्रारंभ की, पूरी रात जागकर सफर किया और सुबह शिविर पहुंचते ही सेवा कार्य में जुट गई। इसी समर्पण और टीम भावना का परिणाम है कि इतने कम समय में विशाल सेवा शिविर तैयार हो सका। *शिविर में पूरी की गई व्यवस्थाएं* आज संध्या तक शिविर में निम्न व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं: - *मुख्य मंच* तैयार - *जागरण पंडाल* पूर्ण - *संपूर्ण साउंड सिस्टम* स्थापित - *निःशुल्क चिकित्सालय एवं मेडिकल सेवा* प्रारंभ होने के लिए तैयार - *पेयजल, चाय एवं बिस्किट* की व्यवस्था पूर्ण - *सभी सेवादारों के भोजन एवं रहने* की सुचारु व्यवस्था *कल से शुरू होंगी सभी सेवाएं* आश्रम प्रबंधन ने बताया कि अब कल प्रातः से शिविर की सभी सेवाएं पूर्ण रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। इस शिविर का एकमात्र उद्देश्य हर कांवरिया शिवभक्त की निस्वार्थ सेवा करना है। इस अवसर पर कहा गया, *"जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान और सच्ची शिवभक्ति है।"* बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी सेवादारों पर बना रहे। आश्रम के इस अनुशासन और सेवा भावना की जिले भर में सराहना की जा रही है।
    1
    *84 सेवादारों की एकजुटता का कमाल: डेढ़ दिन में तैयार हुआ आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम का कांवरिया सेवा शिविर*
*लातेहार। ब्यूरो रिपोर्ट*  
सेवा और समर्पण का एक और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए *आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार* के 84 सेवादारों ने युद्ध स्तर पर मेहनत कर कांवरिया सेवा शिविर को मात्र डेढ़ दिन में पूरी तरह तैयार कर दिया।
आश्रम के संचालक ने सभी सेवादारों को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम ने परसों यात्रा प्रारंभ की, पूरी रात जागकर सफर किया और सुबह शिविर पहुंचते ही सेवा कार्य में जुट गई। इसी समर्पण और टीम भावना का परिणाम है कि इतने कम समय में विशाल सेवा शिविर तैयार हो सका।
*शिविर में पूरी की गई व्यवस्थाएं*
आज संध्या तक शिविर में निम्न व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं:
- *मुख्य मंच* तैयार
- *जागरण पंडाल* पूर्ण 
- *संपूर्ण साउंड सिस्टम* स्थापित
- *निःशुल्क चिकित्सालय एवं मेडिकल सेवा* प्रारंभ होने के लिए तैयार
- *पेयजल, चाय एवं बिस्किट* की व्यवस्था पूर्ण
- *सभी सेवादारों के भोजन एवं रहने* की सुचारु व्यवस्था
*कल से शुरू होंगी सभी सेवाएं*
आश्रम प्रबंधन ने बताया कि अब कल प्रातः से शिविर की सभी सेवाएं पूर्ण रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। इस शिविर का एकमात्र उद्देश्य हर कांवरिया शिवभक्त की निस्वार्थ सेवा करना है।
इस अवसर पर कहा गया, *"जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान और सच्ची शिवभक्ति है।"* बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी सेवादारों पर बना रहे।
आश्रम के इस अनुशासन और सेवा भावना की जिले भर में सराहना की जा रही है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • रांची पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की, संदिग्ध सहित सोने के आभूषण व नकदी बरामद
    1
    रांची पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की, संदिग्ध सहित सोने के आभूषण व नकदी बरामद
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    1
    स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?*
गुमला:
एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है।
मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है।
इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सिल्ली में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के कारण रास्ता पूरी तरह से जाम हो चुका है. रांची से सिल्ली की तरफ आने-जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस रूट का उपयोग करने से बचें, अपना रूट बदल लें और पूरी सावधानी बरतें. सुरक्षित रहें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें.
    1
    सिल्ली में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के कारण रास्ता पूरी तरह से जाम हो चुका है. रांची से सिल्ली की तरफ आने-जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस रूट का उपयोग करने से बचें, अपना रूट बदल लें और पूरी सावधानी बरतें. सुरक्षित रहें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें.
    user_RAMSEWAK SAHU
    RAMSEWAK SAHU
    News Anchor Bero, Ranchi•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.