logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।

17 hrs ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
17 hrs ago

स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • खूंटी में पलाश कार्यक्रम के अंतर्गत 151 विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं बहुभाषी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पलाश (मल्टीलिंगुअल एजुकेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी छह प्रखंडों के 151 पलाश विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो स्थलों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, खूंटी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खूंटी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कौशल विकसित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्य स्तर से एमएलई टीम के सदस्य नीरज कुमार राणा एवं शैलेंद्र अवस्थी प्रशिक्षण का संचालन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकज कुमार, जिला अकादमिक समन्वयक अजय सिन्हा, सादिया फातिमा, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पलाश कार्यक्रम की मूल अवधारणा, मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाएं, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, द्विभाषी शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता का विकास करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    खूंटी में पलाश कार्यक्रम के अंतर्गत 151 विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं बहुभाषी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पलाश (मल्टीलिंगुअल एजुकेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी छह प्रखंडों के 151 पलाश विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण दो स्थलों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, खूंटी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खूंटी में आयोजित किया जा रहा है। 
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कौशल विकसित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राज्य स्तर से एमएलई टीम के सदस्य नीरज कुमार राणा एवं शैलेंद्र अवस्थी प्रशिक्षण का संचालन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकज कुमार, जिला अकादमिक समन्वयक अजय सिन्हा, सादिया फातिमा, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पलाश कार्यक्रम की मूल अवधारणा, मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाएं, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, द्विभाषी शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता का विकास करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लातेहार को मिली बड़ी सौगात, जिला परिषद भवन का शिलान्यास; विधायक रामचंद्र सिंह व प्रकाश राम बोले— आज का दिन ऐतिहासिक लातेहार: नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार को जिला परिषद के नए कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक प्रकाश राम, उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उपाध्यक्ष अनिता देवी समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नया भवन ग्रामीण विकास और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। डीडीसी ने जिला परिषद की राजस्व वृद्धि, ई-ऑक्शन से बढ़ी आय तथा नेतरहाट व महुआडांड़ में सोलर रूफटॉप स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
    2
    लातेहार को मिली बड़ी सौगात, जिला परिषद भवन का शिलान्यास; विधायक रामचंद्र सिंह व प्रकाश राम बोले— आज का दिन ऐतिहासिक
लातेहार: नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार को जिला परिषद के नए कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक प्रकाश राम, उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उपाध्यक्ष अनिता देवी समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नया भवन ग्रामीण विकास और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। डीडीसी ने जिला परिषद की राजस्व वृद्धि, ई-ऑक्शन से बढ़ी आय तथा नेतरहाट व महुआडांड़ में सोलर रूफटॉप स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • महुआडांड़ क्षेत्र में भालू बहुत तेजी से फैलते जा रहे हैं
    1
    महुआडांड़ क्षेत्र में भालू बहुत तेजी से फैलते जा रहे हैं
    user_Ritesh Nagesia
    Ritesh Nagesia
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *लातेहार जिला में पहली बार फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्कूटी दिया जाएगा। (भरत यादव)* लातेहार: लातेहार रेलवे स्टेशन के आगे बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित ग्राम लेधपा में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित दिनांक 8 अगस्त से किया जाएगा। यूट्यूब में लाइव मैच प्रसारण के साथ। इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजन कर्ता (भरत यादव क्रिकेटर बिहार) ने बताया कि 5 अगस्त तक ही एंट्री लिया जाएगा व एंट्री फीस 2000 रखा गया है, प्रथम पुरस्कार (1)स्कूटी खस्सी (2) द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी, (3) तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल (4) चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा। संपर्क नंबर 9097508566 कही के भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।।
    1
    *लातेहार जिला में पहली बार फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्कूटी दिया जाएगा। (भरत यादव)*
लातेहार: लातेहार रेलवे स्टेशन के आगे बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित ग्राम लेधपा में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित दिनांक 8 अगस्त से किया जाएगा। यूट्यूब में लाइव मैच प्रसारण के साथ। इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजन कर्ता (भरत यादव क्रिकेटर बिहार)  ने बताया कि 5 अगस्त तक ही एंट्री लिया जाएगा व एंट्री फीस 2000 रखा गया है, प्रथम पुरस्कार (1)स्कूटी खस्सी (2) द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी, (3) तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल (4) चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा।  संपर्क नंबर 9097508566 कही के भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    16 hrs ago
  • महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया है। वही नाबालिक का स्वास्थ्य जांच हेतु लातेहार सदर अस्पताल दलबल के साथ लाया गया है ।यह कार्रवाई महुआडार महिला थाना पुलिस ने 09 / 2026 में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है।
    1
    महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद।
महुआडार थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक युवती को महुआडार थाना पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र से किया बरामद। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया है। वही नाबालिक का स्वास्थ्य जांच हेतु लातेहार सदर अस्पताल दलबल के साथ लाया गया है ।यह कार्रवाई महुआडार महिला थाना पुलिस ने 09 / 2026 में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस @DCPCentralDelhi के साइबर थाने की टीम ने ₹70 करोड़ के म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का किया पर्दाफाश। ₹10,000 के पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड की तहकीकात से शुरू हुए इस मामले में अबतक 10 आरोपी गिरफ्तार, दुबई और यूनाइटेड किंगडम तक जुड़े थे गिरोह के तार। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस व बैंक खातों की ट्रेसिंग कर 5 बैंक कर्मचारियों सहित सभी आरोपियों को धर दबोचा। अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़ी 19 राज्यों में दर्ज़ 156 शिकायतों का खुलासा हुआ। कुल 248 बैंक खातों के दस्तावेज़, 38 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फ़ोन, 28 फर्ज़ी कंपनियों की मोहरें, 55 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ₹1 लाख़ नक़द व 1 कार बरामद।
    1
    दिल्ली पुलिस @DCPCentralDelhi के साइबर थाने की टीम ने ₹70 करोड़ के म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का किया पर्दाफाश।

₹10,000 के पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड की तहकीकात से शुरू हुए इस मामले में अबतक 10 आरोपी गिरफ्तार, दुबई और यूनाइटेड किंगडम तक जुड़े थे गिरोह के तार।

पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस व बैंक खातों की ट्रेसिंग कर 5 बैंक कर्मचारियों सहित सभी आरोपियों को धर दबोचा।

अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़ी 19 राज्यों में दर्ज़ 156 शिकायतों का खुलासा हुआ।

कुल 248 बैंक खातों के दस्तावेज़, 38 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फ़ोन, 28 फर्ज़ी कंपनियों की मोहरें, 55 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ₹1 लाख़ नक़द व 1 कार बरामद।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • खाद्य सामग्री • स्वच्छ पेयजल • महिलाओं के लिए स्वच्छता सामग्री • बच्चों की आवश्यक सामग्री • कपड़े, चादर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ • अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। 🙏 आप ₹100, ₹500, ₹1,000, ₹5,000 या अपनी इच्छानुसार कोई भी राशि सहयोग कर सकते हैं। असम में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भारतीय एकता फाउंडेशन द्वारा राहत सहायता अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    खाद्य सामग्री
• स्वच्छ पेयजल
• महिलाओं के लिए स्वच्छता सामग्री
• बच्चों की आवश्यक सामग्री
• कपड़े, चादर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ
• अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
🙏 आप ₹100, ₹500, ₹1,000, ₹5,000 या अपनी इच्छानुसार कोई भी राशि सहयोग कर सकते हैं।
असम में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए
भारतीय एकता फाउंडेशन द्वारा राहत सहायता अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Sunita das
    Sunita das
    NGO Worker सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.