logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कांवड़ियों ने पुलिस जीप से बाहर निकालकर दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने के दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सरकारी जीप से मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ कांवड़ियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उन्हें जीप से बाहर निकालकर मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फट गए। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

19 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कांवड़ियों ने पुलिस जीप से बाहर निकालकर दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने के दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सरकारी जीप से मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ कांवड़ियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उन्हें जीप से बाहर निकालकर मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फट गए। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमरोहा में फर्जी खाते में विज्ञापन भुगतान कराने का आरोप,जिला प्रभारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज अमरोहा। शाह टाइम्स समाचार पत्र के जिला प्रभारी नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायतों की निविदाओं का भुगतान कथित रूप से फर्जी खातों में प्राप्त करने और धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, नासिर अली पिछले 24 वर्षों से शाह टाइम्स समाचार पत्र में जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने असलम सैफी को ढबारसी क्षेत्र का संवाददाता नियुक्त किया था। आरोप है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान ग्राम पंचायतों की प्रकाशित निविदाओं का भुगतान शाह टाइम्स के अधिकृत खाते में कराने के बजाय कथित रूप से "शाह टाइम्स विज्ञापन एजेंसी" के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अधिकांश भुगतान प्राप्त कर लिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-स्वराज पोर्टल के माध्यम से 33 ग्राम पंचायतों का भुगतान भी आरोपी ने अपने निजी खाते में प्राप्त कर धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    2
    अमरोहा में फर्जी खाते में विज्ञापन भुगतान कराने का आरोप,जिला प्रभारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमरोहा। शाह टाइम्स समाचार पत्र के जिला प्रभारी नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायतों की निविदाओं का भुगतान कथित रूप से फर्जी खातों में प्राप्त करने और धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, नासिर अली पिछले 24 वर्षों से शाह टाइम्स समाचार पत्र में जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने असलम सैफी को ढबारसी क्षेत्र का संवाददाता नियुक्त किया था। आरोप है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान ग्राम पंचायतों की प्रकाशित निविदाओं का भुगतान शाह टाइम्स के अधिकृत खाते में कराने के बजाय कथित रूप से "शाह टाइम्स विज्ञापन एजेंसी" के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अधिकांश भुगतान प्राप्त कर लिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-स्वराज पोर्टल के माध्यम से 33 ग्राम पंचायतों का भुगतान भी आरोपी ने अपने निजी खाते में प्राप्त कर धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है।
नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरिद्वार से दिल्ली की तरफ सत्यम भारद्वाज 25 से 35 किलो वजन लेकर अकेले निकल पड़े सत्यम ने बात करने के दौरान उत्तराखंड पुलिस में पर भोले से ₹20 नहाने की अवध वसूली का आरोप लगाते हुए वहीं यूपी पुलिस को सलूट कहा
    1
    हरिद्वार से दिल्ली की तरफ सत्यम भारद्वाज 25 से 35 किलो वजन लेकर अकेले निकल पड़े
सत्यम ने बात करने के दौरान उत्तराखंड पुलिस में पर भोले से ₹20 नहाने की अवध वसूली का आरोप लगाते हुए वहीं यूपी पुलिस को सलूट कहा
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एटा ब्रेकिंग-- एटा जनपद में चोरों का आतंक नलकूपों की कॉपर केबल को चोरो ने बनाया निशाना किसानों का हुआ नुकसान। रात में 35 नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर,केबल कटने से किसान हुए प्रभावित। चोरो द्वारा केबल काटने पर किसानो का लाखों रूपयो का हुआ है नुकसान, किसानो की धान की फसल हुई प्रभावित। ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को बनाया निशाना, किसानों ने पुलिस को दी चेतावनी जल्द खुलासा नहीं हुआ तो करेंगे थाने का घेराव, एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र नगला सुखदेव व नीमखेड़ा गांव का है पूरा मामला।
    2
    एटा ब्रेकिंग--

एटा जनपद में चोरों का आतंक नलकूपों की कॉपर केबल को चोरो ने बनाया निशाना किसानों का हुआ नुकसान।

रात में 35 नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर,केबल कटने से किसान हुए प्रभावित।

चोरो द्वारा केबल काटने पर किसानो का लाखों रूपयो का हुआ है नुकसान, किसानो की धान की फसल हुई प्रभावित।

ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को बनाया निशाना,

किसानों ने पुलिस को दी चेतावनी जल्द खुलासा नहीं हुआ तो करेंगे थाने का घेराव,

एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र नगला सुखदेव व नीमखेड़ा गांव का है पूरा मामला।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जौनपुर ब्रेकिंग.... सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल! पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का मामला
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग....

सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल!

पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.