Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर ब्रेकिंग.... सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल! पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का मामला
Kapil kumar Chawla Amroha
जौनपुर ब्रेकिंग.... सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल! पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दतिया उप चुनाव में घनश्याम सिंह को मिली जीत बही आजाद समाज पार्टी काशीराम से उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल 3 नम्बर पर रहे1
- राष्ट्रीय पहलवान महेंद्र सिंह वाल्मीकि की कांवड़ यात्रा को लेकर अपील, बोले- कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई कमी मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान महेंद्र सिंह वाल्मीकि ने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन से अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड समेत सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी या नुकसान का सामना न करना पड़े। साथ ही जगह-जगह फर्स्ट एड और चिकित्सा शिविर संचालित किए जाएं, जिससे आपात स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल सहायता मिल सके। महेंद्र सिंह वाल्मीकि ने शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे व्यवस्थागत प्रयासों की सराहना करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने अंत में “जय भोलेनाथ” का उद्घोष भी किया।2
- Tanda:संत वेदांता हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत से हंगामा संत वेदांता हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में टांडा कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने संचालित संत वेदांता हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है।अस्पताल में 8 महीने के मासूम की मौत से डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है, मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा और परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम लंबाखेड़ा निवासी इकबाल के 8 माह मासूम बेटे अबूजर को तेज टाइफाइड बुखार था इसलिए परिजनों ने उसे बीते रविवार को इलाज के लिए संत वेदांता हॉस्पिटल टांडा में एडमिट कराया था। सोमवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्चे के शरीर में खून की भारी कमी है और उसे तुरंत ब्लड चढ़ाना पड़ेगा। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह जैसे ही बच्चे को ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया, उसकी हालत और ज्यादा खराब होने लगी। देखते ही देखते सुबह करीब 7:00 बजे मासूम अबूजर ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पीड़ित परिवार अब इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहा है। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली टांडा प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दिया है।1
- सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना संभल। कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद द्वारा संसद में राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुतला दहन की सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब 15 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संभल कोतवाली पहुंच गए और इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि पुतला दहन की सूचना पहले ही पुलिस और एलआईयू को दे दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस ने बिना कारण हिरासत में लिया। वहीं जिला संयोजक शक्ति शंकर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।4
- कंधे पर 25 किलो के भोलेनाथ, 450 किमी की पैदल यात्रा पर निकले दो शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर फिरोजाबाद की ओर बढ़ रहे दीपक और हिमांशु, 23 दिन में पूरी होगी यात्रा अमरोहा। सावन माह में शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दो शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की करीब 25 किलो वजनी प्रतिमा को अपने कंधे पर विराजमान कर 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। हसनपुर-गजरौला मार्ग स्थित सिहाली जागीर गुर्जर क्षेत्र से गुजरते समय शिवभक्तों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हो गया। बताया गया कि दीपक पुत्र गिरीश चंद्र निवासी भोड़ेला और उनके साथी हिमांशु शर्मा 30 जून 2026 को दोपहर 2:22 बजे हरिद्वार की हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पर रवाना हुए थे। दोनों शिवभक्त अपने कंधों पर करीब 25 किलो वजन वाली भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को लेकर पैदल फिरोजाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य करीब 450 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अपने निवास स्थान स्थित शिव मंदिर पहुंचना है। शिवभक्तों के मुताबिक यह उनकी दूसरी ऐसी यात्रा है, जिसमें वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव की प्रतिमा को अपने कंधे पर विराजमान कर पैदल यात्रा कर रहे हैं। करीब 23 दिनों में यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर दोनों लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार में सुख-शांति और भगवान भोलेनाथ की कृपा बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने यह कठिन यात्रा शुरू की है। दीपक और हिमांशु का कहना है कि जब तक भगवान भोलेनाथ की कृपा और उनकी आस्था बनी रहेगी, वे इसी तरह कंधे पर शिव प्रतिमा लेकर हरिद्वार से जल लाकर यात्रा करते रहेंगे। उन्होंने सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सावन माह में भगवान शिव के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में जलाभिषेक करना चाहिए। यात्रा के दौरान दोनों शिवभक्त लगातार ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मार्ग में स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों ने शिवभक्तों के लिए पानी, जलपान और विश्राम की व्यवस्था भी की। कंधे पर भोलेनाथ की प्रतिमा रखकर इतनी लंबी दूरी तय कर रहे दोनों शिवभक्तों की श्रद्धा और संकल्प राहगीरों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।3
- बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस संभल में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम कोर्ट ने मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी करते हुए 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। दोनों के पहली सुनवाई में उपस्थित न होने पर अब दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अगली तारीख पर भी पेश नहीं होने पर वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है। वीओ: संभल जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 135 के तहत दोनों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इसलिए दोनों से 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण पूछा गया है। बताया जा रहा है कि पहली तारीख पर दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि अगली सुनवाई पर भी दोनों उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अमन त्यागी का कहना है कि महादेव के दर्शन और कांवड़ लाने की इच्छा रखना कोई अपराध नहीं है। उनका सवाल है कि क्या भगवान के दरबार जाने के लिए भी जमानत लेनी पड़ेगी? फिलहाल प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी ऐसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में तनाव या शांति भंग होने की आशंका पैदा हो। आउट्रो: अब इस मामले में सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है। देखना होगा कि तमन्ना मलिक और अमन त्यागी कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं, और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।3
- पूरी बात सुन कर जबाब देने की हिम्मत गोदी मीडिया में नहीं है ......1
- मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कांवड़ियों ने पुलिस जीप से बाहर निकालकर दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने के दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सरकारी जीप से मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ कांवड़ियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उन्हें जीप से बाहर निकालकर मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फट गए। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1