Tanda:संत वेदांता हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत से हंगामा संत वेदांता हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में टांडा कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने संचालित संत वेदांता हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है।अस्पताल में 8 महीने के मासूम की मौत से डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है, मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा और परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम लंबाखेड़ा निवासी इकबाल के 8 माह मासूम बेटे अबूजर को तेज टाइफाइड बुखार था इसलिए परिजनों ने उसे बीते रविवार को इलाज के लिए संत वेदांता हॉस्पिटल टांडा में एडमिट कराया था। सोमवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्चे के शरीर में खून की भारी कमी है और उसे तुरंत ब्लड चढ़ाना पड़ेगा। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह जैसे ही बच्चे को ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया, उसकी हालत और ज्यादा खराब होने लगी। देखते ही देखते सुबह करीब 7:00 बजे मासूम अबूजर ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पीड़ित परिवार अब इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहा है। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली टांडा प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दिया है।

- सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने पर बवाल, पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, कोतवाली में धरना संभल। कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद द्वारा संसद में राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुतला दहन की सूचना पर इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब 15 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संभल कोतवाली पहुंच गए और इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि पुतला दहन की सूचना पहले ही पुलिस और एलआईयू को दे दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस ने बिना कारण हिरासत में लिया। वहीं जिला संयोजक शक्ति शंकर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।4
- अमरोहा में फर्जी खाते में विज्ञापन भुगतान कराने का आरोप,जिला प्रभारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज अमरोहा। शाह टाइम्स समाचार पत्र के जिला प्रभारी नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायतों की निविदाओं का भुगतान कथित रूप से फर्जी खातों में प्राप्त करने और धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, नासिर अली पिछले 24 वर्षों से शाह टाइम्स समाचार पत्र में जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने असलम सैफी को ढबारसी क्षेत्र का संवाददाता नियुक्त किया था। आरोप है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान ग्राम पंचायतों की प्रकाशित निविदाओं का भुगतान शाह टाइम्स के अधिकृत खाते में कराने के बजाय कथित रूप से "शाह टाइम्स विज्ञापन एजेंसी" के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अधिकांश भुगतान प्राप्त कर लिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-स्वराज पोर्टल के माध्यम से 33 ग्राम पंचायतों का भुगतान भी आरोपी ने अपने निजी खाते में प्राप्त कर धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- हरिद्वार से दिल्ली की तरफ सत्यम भारद्वाज 25 से 35 किलो वजन लेकर अकेले निकल पड़े सत्यम ने बात करने के दौरान उत्तराखंड पुलिस में पर भोले से ₹20 नहाने की अवध वसूली का आरोप लगाते हुए वहीं यूपी पुलिस को सलूट कहा1
- जब विधानसभा में सपा विधायक Sachin Yadav पर आग बबूला हुए Satish Mahana ! | UP Assembly #SatishMahana #Sachin Yadav #UPAssembly #Samajwadi Party #UPPolitics #UttarPradesh #PoliticalNews #BharatSamachar #Yogiadityanath1
- बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस बुर्के में कांवड़ लाने पर प्रशासन सख्त, तमन्ना मलिक को SDM कोर्ट का नोटिस संभल में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम कोर्ट ने मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी करते हुए 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। दोनों के पहली सुनवाई में उपस्थित न होने पर अब दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अगली तारीख पर भी पेश नहीं होने पर वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है। वीओ: संभल जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 135 के तहत दोनों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इसलिए दोनों से 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किए जाने का कारण पूछा गया है। बताया जा रहा है कि पहली तारीख पर दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद दोबारा नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि अगली सुनवाई पर भी दोनों उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अमन त्यागी का कहना है कि महादेव के दर्शन और कांवड़ लाने की इच्छा रखना कोई अपराध नहीं है। उनका सवाल है कि क्या भगवान के दरबार जाने के लिए भी जमानत लेनी पड़ेगी? फिलहाल प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी ऐसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में तनाव या शांति भंग होने की आशंका पैदा हो। आउट्रो: अब इस मामले में सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है। देखना होगा कि तमन्ना मलिक और अमन त्यागी कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं, और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।3
- एटा ब्रेकिंग-- एटा जनपद में चोरों का आतंक नलकूपों की कॉपर केबल को चोरो ने बनाया निशाना किसानों का हुआ नुकसान। रात में 35 नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर,केबल कटने से किसान हुए प्रभावित। चोरो द्वारा केबल काटने पर किसानो का लाखों रूपयो का हुआ है नुकसान, किसानो की धान की फसल हुई प्रभावित। ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को बनाया निशाना, किसानों ने पुलिस को दी चेतावनी जल्द खुलासा नहीं हुआ तो करेंगे थाने का घेराव, एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र नगला सुखदेव व नीमखेड़ा गांव का है पूरा मामला।2
- जौनपुर ब्रेकिंग.... सरेआम महिला की पिटाई का वीडियो वायरल! पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का मामला1