logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!" हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!

8 hrs ago
user_मनोज तिवारी
मनोज तिवारी
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!" हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!

More news from Lucknow and nearby areas
  • साउदी अरब की तानाशाही न बर्दाश्त करने यमन के विद्रोही संगठन अंसारउल्लाह ( हूती) ने आज पाकिस्तान को बाब अल मंडप ( लाल सागर ) से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण पाकिस्तान की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, साउदी अरब पर पहले ही लगा दिया था, २ एफ -३५ भी आज मार गिराए। अंसार उल्लाह ने किसी से भी अपने देश की रक्षा के लिए मदद नहीं मांगी, न तो संवाद की मांग है और न ही युद्धविराम की। यमनी लोगों का लक्ष्य; आक्रमणकारी सऊदी, उसके भाड़े के सैनिकों, अमेरिका और इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात को भगाना है और इस दृढ़ संकल्प के साथ वे सबसे आगे सीना-से-सीना लड़ रहे हैं.।
    1
    साउदी अरब की तानाशाही न बर्दाश्त करने यमन के विद्रोही संगठन अंसारउल्लाह ( हूती) ने आज पाकिस्तान को बाब अल मंडप ( लाल सागर ) से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण पाकिस्तान की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, साउदी अरब पर पहले ही लगा दिया था, २ एफ -३५ भी आज मार गिराए।
अंसार उल्लाह ने किसी से भी अपने देश की रक्षा के लिए मदद नहीं मांगी, न तो संवाद की मांग है और न ही युद्धविराम की।
यमनी लोगों का लक्ष्य;
आक्रमणकारी सऊदी, उसके भाड़े के सैनिकों, अमेरिका और इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात को भगाना है और इस दृढ़ संकल्प के साथ वे सबसे आगे सीना-से-सीना लड़ रहे हैं.।
    user_Samiullah Khan
    Samiullah Khan
    Doctor Malihabad, Lucknow•
    6 hrs ago
  • रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान संवाददाता,, नरेश गुप्ता हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और सभी दानों में रक्तदान का विशेष महत्व है, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से इस मानवीय सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। संचालन करते हुए प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि अभी तक रक्त की कोई फैक्ट्री, कारखाना या मॉल नहीं बना है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त मानव शरीर से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कभी किसी मां के आंसुओं का सहारा बनता है, कभी किसी बहन की राखी की लाज बचाता है और कभी किसी पत्नी के सुहाग की रक्षा में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 23 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं। एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। मानवता का धर्म यही है कि जरूरत के समय हम दूसरों के काम आएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से 23 सितंबर को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी,मिस प्रीती वर्मा, मिस किरण चौधरी, मिस अंकिता,डा.वीरेश कुमार शर्मा,डा.सन्तोष कुमार,डा.सन्दीप बनाल, डा. के एन, त्रिपाठी,डा. मो.दानिश,डा.ब्रजेश सिंह कुरावाह,डा.पी के शर्मा,डा.दीपा ग्रोवर,डा. साहब सिंह,डा.प्रेम किशोर,डा.हरिओम सारस्वत,डा.शालिनी अग्रवाल,डा.अनीता शर्मा,समस्त एक्यूआईसी सदस्य,डा.प्रीति वर्मा (अंग्रेजी), डा.पप्पू चौधरी डा.सुनन्दा महाजन, डा.एम पी सिंह आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे
    1
    रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और सभी दानों में रक्तदान का विशेष महत्व है, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से इस मानवीय सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।
संचालन करते हुए प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि अभी तक रक्त की कोई फैक्ट्री, कारखाना या मॉल नहीं बना है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त मानव शरीर से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कभी किसी मां के आंसुओं का सहारा बनता है, कभी किसी बहन की राखी की लाज बचाता है और कभी किसी पत्नी के सुहाग की रक्षा में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 23 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं।
एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। मानवता का धर्म यही है कि जरूरत के समय हम दूसरों के काम आएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से 23 सितंबर को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
संगोष्ठी में जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी,मिस प्रीती वर्मा, मिस किरण चौधरी, मिस अंकिता,डा.वीरेश कुमार शर्मा,डा.सन्तोष कुमार,डा.सन्दीप बनाल, डा. के एन, त्रिपाठी,डा.  मो.दानिश,डा.ब्रजेश सिंह कुरावाह,डा.पी के शर्मा,डा.दीपा ग्रोवर,डा. साहब सिंह,डा.प्रेम किशोर,डा.हरिओम सारस्वत,डा.शालिनी अग्रवाल,डा.अनीता शर्मा,समस्त एक्यूआईसी सदस्य,डा.प्रीति वर्मा (अंग्रेजी), डा.पप्पू चौधरी डा.सुनन्दा महाजन, डा.एम पी सिंह आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *उन्नाव गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कचरे में चारा तलासते गोवंश* अपडेट बांगरमऊ बांगरमऊ नगर में नगर पालिका के द्वारा सफाई के बाद फेके गए कचरे में दर्जनों गोवंश अपनी भूख मिटाने के लिए कचरे में खाने की तलाश में ग्रामीण से लेकर शहरों तक गोवंशों का बुरा हाल गौरक्षा से संबंध रखने वाले गौशाला में पशु संख्या की गिनती गिनने में बिजी रहते होंगे। बांगरमऊ तहसील प्रशाशन यदि गौशाला में रखे जाने वाले पशुओं की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रसार करा दे तो काफी हद तक पशु गौशाला के अंदर हो जायेंगे ।
    2
    *उन्नाव गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कचरे में  चारा तलासते गोवंश* 
अपडेट बांगरमऊ 
बांगरमऊ नगर में नगर पालिका के द्वारा सफाई के बाद फेके गए कचरे में दर्जनों गोवंश अपनी भूख  मिटाने के लिए कचरे में खाने की तलाश में ग्रामीण से लेकर शहरों तक गोवंशों का बुरा हाल
गौरक्षा से संबंध रखने वाले गौशाला में पशु संख्या की गिनती  गिनने में बिजी रहते होंगे।
बांगरमऊ तहसील प्रशाशन यदि गौशाला में रखे जाने वाले पशुओं की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रसार करा दे तो काफी हद तक पशु गौशाला के अंदर हो जायेंगे ।
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी *उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    1
    *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
*किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी
*उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। 
कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग *ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी* *रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है। *क्या है मामला?* स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। *सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर* ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है। *पुलिस पर संरक्षण का आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही। *ग्रामीणों की मांग* ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि - 1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए। 2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। 3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग


*ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी*
*रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है।
*क्या है मामला?*
स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।
*सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर*
ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है।
*पुलिस पर संरक्षण का आरोप*
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि -
1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए।
2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो।
समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *अयोध्या में पीड़ितों से अखिलेश ने फोन पर बात की:* 11 परिवारों को लखनऊ बुलाया, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मकान-दुकान तोड़े प्रशासन के अनुसार, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस मार्ग की निर्धारित सीमा में आ रहे अतिक्रमण और भवनों को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया.दावा: अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है और प्रभावित भवन स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका था. पवन पांडेय की पहल: पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और मौके से ही पीड़ितों की फोन पर अखिलेश यादव से बात कराई. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *अयोध्या में पीड़ितों से अखिलेश ने फोन पर बात की:* 11 परिवारों को लखनऊ बुलाया, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मकान-दुकान तोड़े प्रशासन के अनुसार, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस मार्ग की निर्धारित सीमा में आ रहे अतिक्रमण और भवनों को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया.दावा: अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है और प्रभावित भवन स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका था. पवन पांडेय की पहल: पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और मौके से ही पीड़ितों की फोन पर अखिलेश यादव से बात कराई.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Malihabad, Lucknow•
    8 hrs ago
  • आपके द्वारा देखा गया सबसे शक्तिशाली वीडियो। पैंडेमिक और इसके परिणामों पर प्रूफ के साथ हाउस ऑफ कॉमन्स के सामने 🇬🇧 नष्ट करने वाला!! चक्र तब बंद हुआ जब डॉ. डेविड मार्टिन ने यूनाइटेड किंगडम के संसद के 16 सदस्यों को सूचित किया कि: "कोविड एक 56 वर्षीय योजना थी जो विकासाधीन थी जो यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई जब वेलकम ट्रस्ट ने कोरोना वायरस को 'मानव हेरफेर की पसंदीदा विधि' के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया" 👇 एक योजना जो बिल गेट्स, रॉकफेलर फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ और अन्य द्वारा लागू की गई थी 2020 के लिए एक सार्वभौमिक वैक्सीन के कार्यान्वयन के लिए। क्या हम एक बिना прецедента के वैश्विक नरसंहार के सामने हैं? !!भयानक!!
    1
    आपके द्वारा देखा गया सबसे शक्तिशाली वीडियो।  
पैंडेमिक और इसके परिणामों पर प्रूफ के साथ हाउस ऑफ कॉमन्स के सामने 🇬🇧

नष्ट करने वाला!! चक्र तब बंद हुआ जब डॉ. डेविड मार्टिन ने यूनाइटेड किंगडम के संसद के 16 सदस्यों को सूचित किया कि:

"कोविड एक 56 वर्षीय योजना थी जो विकासाधीन थी जो यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई जब वेलकम ट्रस्ट ने कोरोना वायरस को 'मानव हेरफेर की पसंदीदा विधि' के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया" 👇

एक योजना जो बिल गेट्स, रॉकफेलर फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ और अन्य द्वारा लागू की गई थी 2020 के लिए एक सार्वभौमिक वैक्सीन के कार्यान्वयन के लिए।

क्या हम एक बिना прецедента के वैश्विक नरसंहार के सामने हैं?

!!भयानक!!
    user_Samiullah Khan
    Samiullah Khan
    Doctor Malihabad, Lucknow•
    9 hrs ago
  • वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *खनन माफिया ने रेंजर को डंपर से 50 मीटर घसीटा,मौत:* बाइक से पीछा कर गाड़ियों को रोका तो टक्कर मारकर सड़क पर गिराया अवैध खनन की सूचना: सोमवार रात करीब 11:30 बजे रेंजर प्रताप सिंह को सुखड़ वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिली थी। वे अपने साथी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक जेसीबी और मिट्टी से भरा डंपर अवैध खुदाई में लगे थे बाइक से पीछा कर रोका: वन विभाग की टीम को देखकर डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा। रेंजर प्रताप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बुलेट बाइक से डंपर का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। चढ़ा दे इसके ऊपर' की उकसाहट: पुलिस जांच के अनुसार, डंपर को रोकने पर वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने डंपर चालक को उकसाते हुए कहा—"चढ़ा दे इसके ऊपर"। इसके बाद चालक ने रेंजर को टक्कर मारकर कुचल दिया और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। अस्पताल में तोड़ा दम: गंभीर रूप से घायल रेंजर को पहले छोटीसादड़ी के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *खनन माफिया ने रेंजर को डंपर से 50 मीटर घसीटा,मौत:* बाइक से पीछा कर गाड़ियों को रोका तो टक्कर मारकर सड़क पर गिराया अवैध खनन की सूचना: सोमवार रात करीब 11:30 बजे रेंजर प्रताप सिंह को सुखड़ वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिली थी। वे अपने साथी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक जेसीबी और मिट्टी से भरा डंपर अवैध खुदाई में लगे थे बाइक से पीछा कर रोका: वन विभाग की टीम को देखकर डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा। रेंजर प्रताप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बुलेट बाइक से डंपर का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। चढ़ा दे इसके ऊपर' की उकसाहट: पुलिस जांच के अनुसार, डंपर को रोकने पर वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने डंपर चालक को उकसाते हुए कहा—"चढ़ा दे इसके ऊपर"। इसके बाद चालक ने रेंजर को टक्कर मारकर कुचल दिया और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। अस्पताल में तोड़ा दम: गंभीर रूप से घायल रेंजर को पहले छोटीसादड़ी के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Malihabad, Lucknow•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.