logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

10 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे शराब की तस्करी, ईटियोस कार भी सीज; महमूदाबाद बाईपास के पास SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई संवाददाता,, नरेश गुप्ता महमूदाबाद/सीतापुर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और थाना महमूदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 223 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी ईटियोस कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी व महमूदाबाद पुलिस टीम ने मोतीपुर बाईपास के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी राय निवासी पमरा थाना पुनौरा, सीतामढ़ी बिहार, रमेश सिंह निवासी जलसी थाना सहियारा, सीतामढ़ी बिहार और पप्पू कुमार निवासी रामनगरा थाना रीगा, सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। कार में अलग-अलग जगह छिपाकर लाते थे शराब पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वे हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए शराब को कार के डैशबोर्ड, सीटों के नीचे बने बॉक्स, दरवाजों और सीएनजी सिलेंडर में छिपाया जाता था। तस्करी के दौरान वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुप्त रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। छह ब्रांडों की शराब बरामद पुलिस ने कुल 223 बोतल शराब बरामद की है। इनमें रॉयल चैलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की की 46 बोतल, रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की की 81 बोतल (750 एमएल), 14 बोतल (375 एमएल) और 35 बोतल (180 एमएल), ऑल सीजन गोल्ड कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की की 23 बोतल तथा मैजिक मोमेंट्स फ्लेवर वोदका की 24 बोतल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN HARYANA ONLY” अंकित है। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सीज तस्करी में प्रयुक्त ईटियोस कार का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR01KG5234 बताया गया है, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट BR01BW4340 लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महमूदाबाद में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम तथा धारा 3(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम की कार्रवाई कार्रवाई में थाना महमूदाबाद के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अरविन्द शुक्ला ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल शराफत अली, हेमन्त कुमार सिंह, अविनाश सिंह, सोहनपाल, अनुराग पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा से बिहार जा रही कार में मिली 223 बोतल अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे शराब की तस्करी, ईटियोस कार भी सीज; महमूदाबाद बाईपास के पास SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
महमूदाबाद/सीतापुर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और थाना महमूदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 223 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी ईटियोस कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी व महमूदाबाद पुलिस टीम ने मोतीपुर बाईपास के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी राय निवासी पमरा थाना पुनौरा, सीतामढ़ी बिहार, रमेश सिंह निवासी जलसी थाना सहियारा, सीतामढ़ी बिहार और पप्पू कुमार निवासी रामनगरा थाना रीगा, सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है।
कार में अलग-अलग जगह छिपाकर लाते थे शराब
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वे हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए शराब को कार के डैशबोर्ड, सीटों के नीचे बने बॉक्स, दरवाजों और सीएनजी सिलेंडर में छिपाया जाता था। तस्करी के दौरान वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुप्त रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था।
छह ब्रांडों की शराब बरामद
पुलिस ने कुल 223 बोतल शराब बरामद की है। इनमें रॉयल चैलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की की 46 बोतल, रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की की 81 बोतल (750 एमएल), 14 बोतल (375 एमएल) और 35 बोतल (180 एमएल), ऑल सीजन गोल्ड कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की की 23 बोतल तथा मैजिक मोमेंट्स फ्लेवर वोदका की 24 बोतल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN HARYANA ONLY” अंकित है।
फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सीज
तस्करी में प्रयुक्त ईटियोस कार का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR01KG5234 बताया गया है, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट BR01BW4340 लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महमूदाबाद में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम तथा धारा 3(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
कार्रवाई में थाना महमूदाबाद के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अरविन्द शुक्ला ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल शराफत अली, हेमन्त कुमार सिंह, अविनाश सिंह, सोहनपाल, अनुराग पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या धाम के पंडित स्वरूपानंद महाराज ने सुनाई श्री राम विवाह की मनमोहक कथा, झूम उठे श्रद्धालु बामहनावा (उत्तर प्रदेश): कस्बे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित स्वरूपानंद महाराज के मुखारविंद से श्री राम विवाह की पावन कथा का रसमयी वाचन किया गया। कथा के दौरान श्री राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पंडित स्वरूपानंद महाराज ने शिव धनुष भंजन से लेकर सीता स्वयंवर और बारात आगमन तक के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत एवं भक्तिमय वर्णन किया। महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राम का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।धूमधाम से निकाली गई झांकी, भक्ति रस में डूबे भक्त कथा के दौरान श्री राम विवाह के पावन अवसर को अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य झांकियों और सुंदर भजनों की धुन पर श्रद्धालु खुद को रोक न सके और देर तक नृत्य करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। कथा के समापन पर आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन से आसपास के पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई है। अयोध्या धाम के पंडित स्वरूपानंद महाराज ने सुनाई श्री राम विवाह की मनमोहक कथा, झूम उठे श्रद्धालु बामहनावा (उत्तर प्रदेश): कस्बे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित स्वरूपानंद महाराज के मुखारविंद से श्री राम विवाह की पावन कथा का रसमयी वाचन किया गया। कथा के दौरान श्री राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पंडित स्वरूपानंद महाराज ने शिव धनुष भंजन से लेकर सीता स्वयंवर और बारात आगमन तक के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत एवं भक्तिमय वर्णन किया। महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राम का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।धूमधाम से निकाली गई झांकी, भक्ति रस में डूबे भक्त कथा के दौरान श्री राम विवाह के पावन अवसर को अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य झांकियों और सुंदर भजनों की धुन पर श्रद्धालु खुद को रोक न सके और देर तक नृत्य करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। कथा के समापन पर आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन से आसपास के पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई है।
    4
    अयोध्या धाम के पंडित स्वरूपानंद महाराज ने सुनाई श्री राम विवाह की मनमोहक कथा, झूम उठे श्रद्धालु

बामहनावा (उत्तर प्रदेश): कस्बे में आयोजित

धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित स्वरूपानंद महाराज के मुखारविंद से श्री राम विवाह की पावन कथा का रसमयी वाचन किया गया। कथा के दौरान श्री राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

पंडित स्वरूपानंद महाराज ने शिव धनुष भंजन से लेकर सीता स्वयंवर और बारात आगमन तक के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत एवं भक्तिमय वर्णन किया। महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राम का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।धूमधाम से निकाली गई झांकी, भक्ति रस में डूबे भक्त

कथा के दौरान श्री राम विवाह के पावन अवसर को अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य झांकियों और सुंदर भजनों की धुन पर श्रद्धालु खुद को रोक न सके और देर तक नृत्य करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था।

कथा के समापन पर आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन से आसपास के पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई है।
अयोध्या धाम के पंडित स्वरूपानंद महाराज ने सुनाई श्री राम विवाह की मनमोहक कथा, झूम उठे श्रद्धालु
बामहनावा (उत्तर प्रदेश): कस्बे में आयोजित
धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित स्वरूपानंद महाराज के मुखारविंद से श्री राम विवाह की पावन कथा का रसमयी वाचन किया गया। कथा के दौरान श्री राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
पंडित स्वरूपानंद महाराज ने शिव धनुष भंजन से लेकर सीता स्वयंवर और बारात आगमन तक के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत एवं भक्तिमय वर्णन किया। महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राम का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।धूमधाम से निकाली गई झांकी, भक्ति रस में डूबे भक्त
कथा के दौरान श्री राम विवाह के पावन अवसर को अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य झांकियों और सुंदर भजनों की धुन पर श्रद्धालु खुद को रोक न सके और देर तक नृत्य करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था।
कथा के समापन पर आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन से आसपास के पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई है।
    user_Anuj Pandey R Hindustan TvNews
    Anuj Pandey R Hindustan TvNews
    बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सीतापुर - 22 सितम्बर 2026* *राशिद खान चांद - ब्यूरो हेड सीतापुर* ### सेवा संकल्प अभियान में 322 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण *सीतापुर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत आज राजा कॉलेज मैदान, लालबाग में वृहद कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 322 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए - जिसमें 211 ट्राईसाइकिल, 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 36 बैसाखी, 13 स्मार्ट केन, 12 कान की मशीन, 10 मानसिक मंदित किट, 10 लेप्रोसी किट शामिल हैं। साथ ही ओ-लेवल, सीसीसी प्रमाण पत्र और शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    1
    *सीतापुर - 22 सितम्बर 2026*
*राशिद खान चांद - ब्यूरो हेड सीतापुर*

### सेवा संकल्प अभियान में 322 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

*सीतापुर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत आज राजा कॉलेज मैदान, लालबाग में वृहद कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में कुल 322 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए - जिसमें 211 ट्राईसाइकिल, 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 36 बैसाखी, 13 स्मार्ट केन, 12 कान की मशीन, 10 मानसिक मंदित किट, 10 लेप्रोसी किट शामिल हैं।

साथ ही ओ-लेवल, सीसीसी प्रमाण पत्र और शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    user_राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!" हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!
    1
    नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने संभाला हरदोई का कार्यभार,कहा— "जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण ही पहली प्राथमिकता!"
हरदोई। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है।डीएम राहुल पांडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।हरदोई की जनता को अब एक नए विजन और तेज-तर्रार कार्यशैली के साथ जिले का विकास देखने को मिलेगा!
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग *ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी* *रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है। *क्या है मामला?* स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। *सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर* ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है। *पुलिस पर संरक्षण का आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही। *ग्रामीणों की मांग* ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि - 1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए। 2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। 3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग


*ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी*
*रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है।
*क्या है मामला?*
स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।
*सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर*
ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है।
*पुलिस पर संरक्षण का आरोप*
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि -
1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए।
2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो।
समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान संवाददाता,, नरेश गुप्ता हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और सभी दानों में रक्तदान का विशेष महत्व है, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से इस मानवीय सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। संचालन करते हुए प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि अभी तक रक्त की कोई फैक्ट्री, कारखाना या मॉल नहीं बना है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त मानव शरीर से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कभी किसी मां के आंसुओं का सहारा बनता है, कभी किसी बहन की राखी की लाज बचाता है और कभी किसी पत्नी के सुहाग की रक्षा में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 23 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं। एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। मानवता का धर्म यही है कि जरूरत के समय हम दूसरों के काम आएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से 23 सितंबर को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी,मिस प्रीती वर्मा, मिस किरण चौधरी, मिस अंकिता,डा.वीरेश कुमार शर्मा,डा.सन्तोष कुमार,डा.सन्दीप बनाल, डा. के एन, त्रिपाठी,डा. मो.दानिश,डा.ब्रजेश सिंह कुरावाह,डा.पी के शर्मा,डा.दीपा ग्रोवर,डा. साहब सिंह,डा.प्रेम किशोर,डा.हरिओम सारस्वत,डा.शालिनी अग्रवाल,डा.अनीता शर्मा,समस्त एक्यूआईसी सदस्य,डा.प्रीति वर्मा (अंग्रेजी), डा.पप्पू चौधरी डा.सुनन्दा महाजन, डा.एम पी सिंह आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे
    1
    रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन
एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और सभी दानों में रक्तदान का विशेष महत्व है, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से इस मानवीय सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।
संचालन करते हुए प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि अभी तक रक्त की कोई फैक्ट्री, कारखाना या मॉल नहीं बना है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त मानव शरीर से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कभी किसी मां के आंसुओं का सहारा बनता है, कभी किसी बहन की राखी की लाज बचाता है और कभी किसी पत्नी के सुहाग की रक्षा में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 23 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं।
एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। मानवता का धर्म यही है कि जरूरत के समय हम दूसरों के काम आएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से 23 सितंबर को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
संगोष्ठी में जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी,मिस प्रीती वर्मा, मिस किरण चौधरी, मिस अंकिता,डा.वीरेश कुमार शर्मा,डा.सन्तोष कुमार,डा.सन्दीप बनाल, डा. के एन, त्रिपाठी,डा.  मो.दानिश,डा.ब्रजेश सिंह कुरावाह,डा.पी के शर्मा,डा.दीपा ग्रोवर,डा. साहब सिंह,डा.प्रेम किशोर,डा.हरिओम सारस्वत,डा.शालिनी अग्रवाल,डा.अनीता शर्मा,समस्त एक्यूआईसी सदस्य,डा.प्रीति वर्मा (अंग्रेजी), डा.पप्पू चौधरी डा.सुनन्दा महाजन, डा.एम पी सिंह आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार******** शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गया है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
    1
    जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार********
शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गया है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा 
की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
    user_पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
    Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीतापुर थानगांव पुलिस_कार्रवाई दुष्कर्म_मामला न्याय_की_मांग
    1
    थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
सीतापुर थानगांव पुलिस_कार्रवाई दुष्कर्म_मामला न्याय_की_मांग
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.